• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

जातिगत जनगणना : तुम हिन्दू हो, नहीं नहीं तुम इस जाति के हो…

एक बार फिर नेताओं द्वारा चुनाव का मुद्दा सेट किया जा रहा है और जनता का मुद्दा गायब है। एक तरफ सत्ता पक्ष महिला आरक्षण और हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है तो उसके काट में विपक्ष ने जातिगत जनगणना के मुद्दे को आगे बढ़ाया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 October 2023
in भारत
0
जातिगत जनगणना : तुम हिन्दू हो, नहीं नहीं तुम इस जाति के हो…

Nitish Kumar, Narendra Modi, Rahul Gandhi

Share on FacebookShare on Twitter

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के द्वारा अपनी-अपनी रणनीति सामने लाया जा रहा है। एक बार फिर नेताओं द्वारा चुनाव का मुद्दा सेट किया जा रहा है और जनता का मुद्दा गायब है। एक तरफ सत्ता पक्ष महिला आरक्षण और हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है तो उसके काट में विपक्ष ने जातिगत जनगणना के मुद्दे को आगे बढ़ाया है। जाति जनगणना पर पहला कदम उठाया है बिहार सरकार ने। गांधी जयंती के अवसर पर बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना की रिपोर्ट सार्वजानिक कर दी। नीतीश कुमार का ये कदम पुरे देश में एक नई राजनीति की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

बिहार सरकार के इस कदम के बाद विपक्ष की यानि INDIA गठबंधन की जहां-जहां सरकार है वहां के मुख्यमंत्री ने अपने राज्य में जातिगत जनगणना कराने का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने भी बिहार सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है कि वहां OBC + SC + ST 84% हैं। केंद्र सरकार के 90 सचिवों में सिर्फ़ 3 OBC हैं, जो भारत का मात्र 5% बजट संभालते हैं! इसलिए, भारत के जातिगत आंकड़े जानना ज़रूरी है। जितनी आबादी, उतना हक़ – ये हमारा प्रण है। राहुल गांधी ने चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में भी राहुल गांधी ने वादा किया है कि सरकार में आने के बाद कांग्रेस की सरकार जातिगत जनगणना करेगी।

कांग्रेस की राजनीति एक नई मोड़ ले रही

कांग्रेस का जातिगत जनगणना कराने का वादा और महिला आरक्षण में OBC, ST/SC महिलाओं के लिए आरक्षण के अंदर आरक्षण मांगना बता रहा है कि कांग्रेस की राजनीति एक नई मोड़ ले रही है। एक समय कांग्रेस का नारा हुआ करता था “न जात पर, न पात पर, मुहर लगेगी हाथ पर ” से अब महिला आरक्षण में कोटा के अंदर कोटा की मांग करना और जातिगत आरक्षण की मांग कर “जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हक़” के नारे तक आ गई है।

बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है कि वहां OBC + SC + ST 84% हैं।

केंद्र सरकार के 90 सचिवों में सिर्फ़ 3 OBC हैं, जो भारत का मात्र 5% बजट संभालते हैं!

इसलिए, भारत के जातिगत आंकड़े जानना ज़रूरी है। जितनी आबादी, उतना हक़ - ये हमारा प्रण है।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2023

कांग्रेस ओबीसी के बीच अपनी पैठ बनाने कोशिश कर रही

कांग्रेस मंडल की राजनीति में पिछड़ गई थी। 1990 में बीपी सिंह की सरकार ने मंडल आयोग की सिफारिश को लागू करने के बाद पिछड़ी जाति (OBC) को सरकारी नौकरी में 27% आरक्षण प्रदान किया था। उसी समय बिहार की राजनीति में लालू यादव का और उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का उदय हुआ जो पिछड़ी जाति का प्रतिनिधित्व करते थें। 1990-1992 के दौर में मंडल आयोग की सिफारिश का लागू होना, बाबरी मस्जिद का टूटना देश की राजनीति में एक बदलाव लेकर आई। लड़ाई मंडल बनाम कमंडल का होने लगा। एक तरफ बीजेपी थी तो दूसरी तरफ बिहार और उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी जिसके नेता लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, मायावती, रामविलास पासवान जैसे नेता थें। इस मंडल बनाम कमंडल की लड़ाई में बिहार और उत्तर प्रदेश से कांग्रेस की सियासी जमीन कब खिसक गई उसे पता भी नहीं चली। कांग्रेस अब बिहार और उत्तर प्रदेश में अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस जातिगत जनगणना और महिला आरक्षण के अंदर आरक्षण की मांग कर ओबीसी के बीच अपनी पैठ बनाने कोशिश कर रही है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में ओबीसी वोटों का झुकाव बीजेपी के तरफ देखने को मिला है जिसे फिर इंडिया गठबंधन अपने पाले में लेन की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें : गांधी मंडेला फाउंडेशन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वें जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

क्या सबसे बड़ी आबादी वाले हिन्दुवों आगे बढ़ कर अपना हक़ ले लें ? – पीएम मोदी

बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक नया मुद्दा छेड़ा है जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक़। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस घोषणा करे की वो अल्पसंख्यक विरोधी है, दक्षिण भारत विरोधी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बड़ी सावधानी से हिंदुत्व कार्ड खेलते हुए कहा कि क्या आबादी के हिसाब से हक़ मिलेगा ? अल्पसंख्यकों को कांग्रेस हटाना चाहती है क्या, तो क्या सबसे बड़ी आबादी वाले हिन्दुवों आगे बढ़ कर अपना हक़ ले लें ? अगले साल जनवरी के महीने में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसके माध्यम से भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे को आगे करके जातिगत जनगणना के मुद्दे की धार को कुंड करना चाहेगी।

सुनिए...

विभाजनकारी नीति लाने वालों को पीएम मोदी की दो टूक! pic.twitter.com/3IXGPjCEwV

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 3, 2023

बिहार के जातिगत जनगणना में क्या आंकड़ा निकला?

वर्ग के आधार पर
अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 36.1%
पिछड़ा वर्ग – 27.12%
अनुसूचित जाति – 19.65%
अनुसूचित जनजाति – 1.68%
सामान्य वर्ग – 15%

धर्म के आधार पर
हिन्दू – 81.99%
इस्लाम – 17.70%
ईसाई – 0.05%
सिख – 0.011%
बौद्ध – 0.0851%
जैन – 0.0096%
अन्य धर्म – 0.1274%
कोई धर्म नहीं – 0.0016%

जाति के आधार पर
यादव – 14.26%
दुसाध – 5.3%
मोची , चमार , रविदास – 5,2%
कोइरी – 4.2%
ब्राह्मण – 3.65%
राजपूत – 3.45%
मुसहर – 3.08%
भूमिहार – 2.86%
कुर्मी – 2.8%
मल्लाह – 2.60%
बनिया – 2.31 %
कायस्थ – 0.60%

Tags: कांग्रेसजातिगत जनगणनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबीजेपीराहुल गांधी
Previous Post

गांधी मंडेला फाउंडेशन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वें जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

Next Post

दिल्ली में शराब नीति घोटाले के सिलसिले में आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times
भारत

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

7 July 2026
अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो... - Panchayati Times
भारत

अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो…

7 July 2026
गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव - Panchayati Times
पंचायत

गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव

7 July 2026
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ये बने नए महासचिव

6 July 2026
अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार - Panchayati Times
भारत

अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, स्थायी भर्ती की सीमा बढ़ाने पर विचार

6 July 2026
Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times
भारत

बांकीपुर सीट पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD और कांग्रेस दोनों ने ठोका दावा

6 July 2026
Next Post
दिल्ली में शराब नीति घोटाले के सिलसिले में आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार

दिल्ली में शराब नीति घोटाले के सिलसिले में आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (226)
  • खेल (554)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (298)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,735)
  • मनोरंजन (304)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (176)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

7 July 2026
अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो... - Panchayati Times

अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो…

7 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved