• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 20, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत 2 लाख करोड़ रुपये की घोषणा हुई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट में देश में रोजगार को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत 2 लाख करोड़ रुपये की घोषणा हुई है .

Gautam Rishi by Gautam Rishi
25 July 2024
in भारत
0
प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत 2 लाख करोड़ रुपये की घोषणा हुई - Panchayati Times

प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत 2 लाख करोड़ रुपये की घोषणा हुई

Share on FacebookShare on Twitter

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट में देश में रोजगार को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत 2 लाख करोड़ रुपये की घोषणा हुई है .

प्रधानमंत्री पैकेज के एक भाग के रूप में, 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय द्वारा समर्थित पांच प्रमुख योजनाओं और पहलों की घोषणा की गई है। यह पैकेज 5 साल की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं को रोजगार, कौशल और अन्य अवसर प्रदान करेगा। इन पहलों का उद्देश्य कौशल विकास, महिला कार्यबल में भागीदारी, सूक्ष्म, लघु, एवं मध्यम उद्योगों को समर्थन और पूंजीगत बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के अतिरिक्त रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देना है।

इन उपायों का देश के रोजगार परिदृश्य पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन पांच योजनाओं में से तीन को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के माध्यम से लागू किया जाएगा, जो नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों को प्रोत्साहित करके कार्यबल के औपचारिकीकरण को प्रोत्साहित करेगा। ये रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाएं पहली बार कर्मचारियों को पहचानने और कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को व्यापक समर्थन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।

योजना ए: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ पंजीकृत औपचारिक क्षेत्र में पहली बार कामगार के रूप में शामिल होने वाले कर्मचारियों को तीन किस्तों में एक महीने का वेतन (15,000 रुपये तक) प्रदान करती है।

योजना बी: इस योजना में विनिर्माण क्षेत्र में अतिरिक्त रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारी और उनके नियोक्ता लाभान्वित होंगे। मुख्य रूप से कर्मचारियों और नियोक्ताओं को रोजगार के पहले चार वर्षों में ईपीएफओ में उनके अंशदान को देखते हुए लाभ प्रदान किये जाएंगे। एक लाख रुपये तक के वेतन वाले कर्मचारी इस योजना के पात्र होंगे।

योजना सी: अतिरिक्त रोजगार प्रोत्साहन की इस योजना में एक लाख रुपये तक प्रति माह वेतन वाले प्रत्येक प्रत्येक कर्मचारी के लिए सरकार उनके ईपीएफओ अंशदान को देखते हुए दो साल तक 3,000 रुपये प्रति माह की प्रतिपूर्ति करके नियोक्ताओं को सहायता प्रदान करेगी।

बजट में श्रम कल्याण के लिए प्रमुख सुधार भी प्रस्तुत किए गए हैं, जिसमें अन्य प्लेटफार्मों के साथ ई-श्रम पोर्टलों का व्यापक एकीकरण, कौशल आवश्यकताओं, नौकरी की भूमिकाओं के लिए वन-स्टॉप समाधान की सुविधा और नौकरी के इच्छुक लोगों को संभावित नियोक्ताओं और कौशल प्रदाताओं से जोड़ना शामिल है। यह श्रम कल्याण, रोजगार, कौशल आदि के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में ई-श्रम की स्थापना को सुगम बनाएगा।

एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा में उद्योग अनुपालन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और श्रमिकों के लिए शिकायत निवारण तंत्र का विस्तार करने के लिए श्रम सुविधा और समाधान पोर्टलों का पुनरुद्धार शामिल है।

प्रधानमंत्री-पैकेज के अंतर्गत शेष दो योजनाएं भी कौशल और इंटर्नशिप के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में हैं, इससे रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।

योजना डी: राज्य सरकारों और उद्योग के सहयोग से अगले पांच वर्षों में 20 लाख युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए एक नई केंद्र प्रायोजित योजना की घोषणा की गई। इसके साथ ही उद्योग कौशल आवश्यकताओं के अनुरूप 1,000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को उन्नत किया जाएगा।

योजना ई: अगले पांच वर्षों में 500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना, जिसमें 5,000 रुपये प्रति माह का इंटर्नशिप भत्ता और 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता शामिल है। इससे उन्हें वास्तविक व्यवसायिक वातावरण से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 35% से अधिक किसान PM किसान सम्मान निधि से वंचित: सुरजेवाला

कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए, बजट में उद्योग के सहयोग से कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास और क्रेच स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करने और महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) उद्यमों के लिए बाजार पहुंच को बढ़ावा देने का प्रस्ताव है।

Tags: प्रधानमंत्री पैकेज
Previous Post

35% से अधिक किसान PM किसान सम्मान निधि से वंचित: सुरजेवाला

Next Post

अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाना है: पीएम मोदी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times
भारत

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
Next Post
अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाना है: पीएम मोदी - Panchayati Times

अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाना है: पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,814)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,143)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (200)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती - Panchayati Times

DUSU Election Results 2026: ABVP ने 3 पदों पर दर्ज की जीत, NSUI का खाता नहीं खुला; निर्दलीय ने VP सीट जीती

19 September 2026
West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका - Panchayati Times

West Bengal Bypolls 2026: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC को झटका 

19 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved