• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 6, 2025
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
  • शिक्षा / जॉब
  • English
Home अजब-गजब

अनोखा और खूबसूरत शहर ‘मलेशिया’

Panchayati Times by Panchayati Times
6 June 2023
in अजब-गजब, मनोरंजन
0
Share on FacebookShare on Twitter

एक समय था जब दक्षिण-मध्य एशिया के देशों विशेषकर भारत के पर्यटकों के लिए खरीददारी का एकमात्र डेस्टिनेशन बैंकॉक और सिंगापुर हुआ करते थे। लेकिन पिछले डेढ़ दशक में अपने लिबरल अप्रोच के कारण मुस्लिम राष्ट्र होने के बावजूद मलयेशिया ने किस तरह इन सबको पछाड़कर अपने आप को नंबर वन पर स्थापित किया है यह जानना विशेष रोचक है। इस समय मलयेशिया व्यापारिक दर्जे में हॉन्गकॉन्ग को भी पछाड़ चुका है। भारत में अक्सर सुनाई देनेवाले सर्वधर्म समभाव, सामाजिक सौहार्द्र व समरसता, धार्मिक सामंजस्य और भाईचारा जैसे शब्द अब अपना अर्थ खो चुके हैं और ऐसे में यह ऐसा देश है जो ‘मुस्लिम राष्ट्र’ होने के बावजूद इन शब्दों को सही अर्थ देता है। धर्म, भाषा और संस्कृति में पूर्णत: विभिन्न होने के बावजूद मलयेशिया आज दुनिया के समक्ष एक मिसाल बनकर पेश है। धार्मिक कट्टरता से कोसों दूर मलयेशिया के सभी संस्कृतियों को समेटने से धार्मिक बंधनों की कोई जकड़न नहीं दिखाई देती।

पूरे मलयेशिया में एक बुर्का नहीं दिखता

मलयेशिया में साधारण जीवन दिखता है तो आधुनिकता और भव्यता की चकाचौंध अपने सर्वश्रेष्ठ अंदाज में दिखती है। देश भर में पूरे शरीर को ढ़कनेवाला बुर्का पहने हुए एक भी महिला देखने नहीं मिलती। ना तो जालीदार टोपी दिखेगी। अधिक से अधिक सिर के इर्द-गिर्द स्कार्फ लपेटे महिलाएं पुरूषों के क्षेत्र में आगे बढ़ती दिखाई देती हैं। ना तो रास्ते को रोककर कोई नमाज पढ़ता दिखा और ना ही अजान सुनाई दी। रमजान के धार्मिक महीने के दौरान भी यहां सामाजिक उदारता के दर्शन होते हैं। राष्ट्रीय सरकार के संस्कृति और कला विभाग द्वारा स्वत: क्वालालंपुर के सभी वर्ग के निवासियों और पर्यटकों के लिए इफ्तार का आयोजन डेटरन मर्डेका, इंडिपेंडेंस स्क्वेयर और सुलतान अब्दुल समद बिल्डिंग के पास बीच सड़क पर किया जाना बताता है कि प्रशासन इसे कितना प्रोत्साहित करता है।

बहुभाषी संस्कृति का उत्तम मिलन

वास्तव में तो ‘मलय’ एक संस्कृत शब्द है जिसका मतलब होता है ‘पहाड़ों की भूमि’। भले ही यह पहाड़ की भूमि हो लेकिन इसने जंगल, जमीन और जल के प्राकृतिक स्त्रोतों को जिस तरह संभाला है, उसकी दुनियाभर में मिसाल दी जाती है। मलयेशिया और भारत दोनों राष्ट्रसंकुल के देश हैं। मलयेशिया स्ट्रीट फूड के स्वरूप, विविधता और स्वाद की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां के स्ट्रीट फूड पर्यटकों को बेहद ललचाते हैं। मलाका मलेशिया का सबसे प्राचीन ऐतिहासिक शहर है। यहां चीनी, पुर्तगाली, डच और ब्रिटिश प्रभावों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है। मलयेशिया के मलाका शहर पर डच, पुर्तगाल, जापान और ब्रिटिश शासकों की हमेशा से नजर रही और वे बार-बार इस पर कब्जे के लिए लड़ाइयां लड़ते हुए इस पर आधिपत्य बनाते रहे। इस वजह से यहां वास्तुशिल्प, संस्कृति, व्यंजन, संगीत, भाषा सहित कई पहलुओं पर उनके शासन की छाप स्पष्ट दिखती है।

हिंदुओं से रिश्ते दर्शाती बाटु गुफाएं

शहर क्वालालंपुर से एक घंटे की दूरी पर स्थित रामायण काल की बाटु गुफाएं पर्यटकों विशेषकर हिन्दुओं के लिए एक बहुत बड़ा आकर्षण हैं। यह भारत के साथ के इसके हजारों साल के संबंधों को उजागर करती हैं। मीलों दूर से दिखनेवाली भगवान मुरूगन की प्रतिमा बरबस ही सभी का ध्यान आकर्षित करती हैं। वार्षिक ‘थाईपुसम’ उत्सव के दौरान देश के अधिकांश हिंदू भक्त यहां जरूर आते हैं। एक समय सिंगापुर और थाईलैंड भारत सहित मध्य एशियाई देशों के पर्यटकों के लिए शॉपिंग डेस्टिनेशन हुआ करते थे लेकिन अब उसकी जगह मलयेशिया के शॉपिंग मॉल्स ने ले ली है। विशालता, विविधता और शॉपिंग के इतर एडवेंचर व मनोरंजन का बुके पेश करनेवाले इन शॅापिंग मॉल्स में अगिनत फैशन ब्रैन्ड, व्यंजन और मनोरंजन की विविधता के कारण आकर्षित करते हैं। दक्षिण-पूर्व के सबसे बड़े और दुनिया के सातवें सबसे बड़े संचार इमारतवाले ‘केएल टॉवर’, 88 मंजिला और 2004 तक दुनिया की सबसे दुनिया के सबसे ऊंचे ट्ववीन टॉवर यानी पेट्रोनास टॉवर के दर्शन से होते हैं। बुर्ज खलीफा के बनने से पहले यह दुनिया की सबसे बड़ी इमारत थी।

जेंटिंग हाईलैंड्स नामक मानवनिर्मित जन्नत

इस पर्वतीय शहर को मलयेशिया का ‘लॉस वेगास’ और ‘सिटी ऑफ एंटरटेनमेंट’ भी कहा जाता है। बादलों से आच्छादित सुन्दर पहाड़ों के बीच बसाए गए मानवनिर्मित हिल स्टेशन गेंटिंग हाइलैंड्स की यात्रा बिना मलयेशिया की यात्रा अधूरी ही कही जाएगी। गोहटोंग जया स्थित अवाना स्काईवे केबल कार स्टेशन से गेंटिंग हाइलैंड्स 10 मिनट में वर्षा, वन और पहाड़ों के सुरम्य दृश्यों व कड़कड़ाती ठंड के बीच पहुंचा जा सकता है। पहांग प्रांत स्थित गेंटिंग हाईलैंड्स अपने आप में जन्नत से कम नहीं।   

author avatar
Panchayati Times
पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।  नंदन झा पोर्टल के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। पंचायती टाइम्स, अपनी डिजिटल उपस्थिति के माध्यम से, लगभग दस लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गया है और नियमित रूप से विभिन्न राजनीतिक नेताओं, सरकारी मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि द्वारा इसका अनुसरण किया जाता है।  पंचायती टाइम्स को स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज, अनुराग ठाकुर, हेमंत सोरेन, मनीष सिसोदिया, एम. के. स्टालिन और प्रमोद सावंत सहित विभिन्न राजनीतिक नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा समर्थन और सराहना मिली है।
See Full Bio
Previous Post

अब बंजर जमीन से भी किसानों को होगा लाभ

Next Post

किसानों को वाट्सऐप पर मौसम विभाग देगा फसलों की जानकारी

Panchayati Times

Panchayati Times

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।  नंदन झा पोर्टल के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। पंचायती टाइम्स, अपनी डिजिटल उपस्थिति के माध्यम से, लगभग दस लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गया है और नियमित रूप से विभिन्न राजनीतिक नेताओं, सरकारी मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि द्वारा इसका अनुसरण किया जाता है।  पंचायती टाइम्स को स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज, अनुराग ठाकुर, हेमंत सोरेन, मनीष सिसोदिया, एम. के. स्टालिन और प्रमोद सावंत सहित विभिन्न राजनीतिक नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा समर्थन और सराहना मिली है।

Related Posts

What is the meaning of '2 June ki Roti', it has nothing to do with date and calendar; know here
अजब-गजब

‘2 जून की रोटी’ का क्या है मतलब, तारीख और कैलेंडर से दूर तक नहीं है कोई लेना देना; जानें

2 June 2025
opal-suchata-chuangsri-became-the-most-beautiful-girl-in-the-world-wore-the-miss-world-crown-after-answering-sonu-soods-question
दुनिया

दुनिया को मिली सबसे खूबसूरत लड़की, ओपल सुचाता ने सोनू सूद के इस सवाल का जवाब देकर पहना मिस वर्ल्ड 2025 का ताज

2 June 2025
Tripti Dimri In Spirit
भारत

फिल्म ‘Spirit’ के लिए Tripti Dimri को मिला अभी तक का सबसे बड़ा अमाउंट वाला चेक

27 May 2025
फिर रिलीज हो रही फिल्म Cocktail
भारत

फिर रिलीज हो रही फिल्म Cocktail, बड़े पर्दे पर दिखेगा सैफ-दीपिका और डायना का मैजिक!

27 May 2025
Salman Khan is undergoing training in low oxygen for the role of martyr Colonel Bikumalla Santosh Babu, the hero of Galwan Valley
भारत

कम ऑक्सीजन के बीच क्यों ट्रेनिंग ले रहे हैं सलमान खान, फर्स्ट लुक के साथ कयासों का बाजार गर्म!

24 May 2025
Bollywood actor Mukul Dev is no more, said goodbye to the world at the age of 54
ब्रेकिंग न्यूज़

नहीं रहे बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव, 54 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

24 May 2025
Next Post

किसानों को वाट्सऐप पर मौसम विभाग देगा फसलों की जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (251)
  • Uncategorized (31)
  • अजब-गजब (33)
  • ऑटोमोबाइल (16)
  • कृषि समाचार (154)
  • खेल (325)
  • जुर्म (183)
  • दुनिया (182)
  • धर्म (108)
  • नई तकनीकी (97)
  • पंचायत (148)
  • बिज़नेस (132)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (618)
  • भारत (1,867)
  • मनोरंजन (163)
  • राज्यों से (550)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (89)
  • स्वास्थ्य (69)

Recent News

चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: RCB पर FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा _ Panchayati Times

चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: RCB पर FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा

5 June 2025
UP: कोइरीपुर नगर पंचायत में फर्जी हाजिरी का आरोप, CM से शिकायत - Panchayati Times

UP: कोइरीपुर नगर पंचायत में फर्जी हाजिरी का आरोप, CM से शिकायत

5 June 2025
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved