• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

फिर रिलीज हो रही फिल्म Cocktail, बड़े पर्दे पर दिखेगा सैफ-दीपिका और डायना का मैजिक!

Cocktail Film: “The iconic trio is back! अनुभव कीजिए ‘कॉकटेल’ की उस शानदार जर्नी को एक बार फिर हमारे Curated Shows में...कॉकटेल 30 मई को PVR INOX में फिर से रिलीज़ हो रही है!'

Kiran rautela by Kiran rautela
27 May 2025
in भारत, मनोरंजन
0
फिर रिलीज हो रही फिल्म Cocktail

फिर रिलीज हो रही फिल्म Cocktail

Share on FacebookShare on Twitter

2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ (Cocktail) तो आपको याद ही होगी। सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण अभिनीत होमी अदजानिया निर्देशित फिल्म ‘कॉकटेल’ अब दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है। 2012 में रिलीज़ हुई इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म को दर्शक मई 2025 में फिर से बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

‘अंदाज़ अपना अपना’ की दोबारा रिलीज़ के बाद अब दर्शकों को फिल्म ‘कॉकटेल’ भी पर्दे पर दिखेगी। पीवीआर सिनेमाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कॉकटेल का पोस्टर साझा करते हुए लिखा,
“The iconic trio is back! अनुभव कीजिए ‘कॉकटेल’ की उस शानदार जर्नी को एक बार फिर हमारे Curated Shows में…कॉकटेल 30 मई को PVR INOX में फिर से रिलीज़ हो रही है!’

फैंस ने दिखाई खुशी

फिल्म की दोबारा रिलीज़ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, ‘Re-release every single romcom of my blood.’ एक दूसरे फैन ने लिखा, ’10/10 मूवी।’ एक अन्य ने लिखा, ‘OMG! मैं तो अभी से एडवांस बुकिंग शुरू कर रहा हूं।’ फैंस ने पोस्ट पर दिल वाले इमोजी के साथ प्यार जताया।

यह भी पढ़ें- कम ऑक्सीजन के बीच क्यों ट्रेनिंग ले रहे हैं सलमान खान, फर्स्ट लुक के साथ कयासों का बाजार गर्म!

कलाकार और कहानी

सैफ, दीपिका और डायना के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, डिंपल कपाड़िया और रणदीप हुड्डा जैसे सितारे सहायक भूमिकाओं में थे। यह फिल्म डायना पेंटी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म भी थी। अब यह फिल्म अपनी रिलीज़ के करीब 13 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में आ रही है।

कहानी डायना द्वारा निभाई गई मीरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति कुंवर (रणदीप हुड्डा) द्वारा छोड़े जाने के बाद अपनी नई दोस्त वेरोनिका (दीपिका) के साथ रहने लगती है। जब वेरोनिका का बॉयफ्रेंड गौतम (सैफ अली खान) मीरा से प्यार कर बैठता है, तो सब कुछ उलझने लगता है।

संगीत और लोकेशन

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी के साथ ही यूके और साउथ अफ्रीका की खूबसूरत लोकेशन्स को काफी सराहा गया था।
प्रीतम द्वारा दिया गया संगीत युवाओं में बेहद पॉपुलर हुआ, खासकर गाने.. ‘तुम ही हो बंधु’ ‘दारू देसी’ ‘सेकंड हैंड जवानी’ ‘यारियां’

कौन, किस प्रोजेक्ट पर कर रहा काम?

सैफ अली खान को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की हाइस्ट थ्रिलर ‘ज्वेल थीफ’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ निकिता दत्ता, जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर भी थे। यह फिल्म कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित थी और सिद्धार्थ आनंद ने इसे प्रोड्यूस किया था।

डायना पेंटी हाल ही में विक्की कौशल की ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा ‘छावा’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने औरंगज़ेब की बेटी ज़ीनत-उन-निस्सा बेगम का किरदार निभाया।

दीपिका पादुकोण को हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की तेलुगू फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर कर दिया गया है, जिसमें अब त्रिप्ती डिमरी नजर आएंगी। इसके अलावा वह जल्द ही ‘पठान 2’ और आर. बाल्की के साथ ‘द इंटरन’ के हिंदी रीमेक में अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगी।

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या ‘कॉकटेल’ दोबारा अपने पहले जैसी जादुई छाप छोड़ पाएगी या नहीं?

Tags: #DeepikaPadukoneattack saif ali khanCocktaildeepika padukonefilm Cocktail is releasing againmovie Cocktail is releasing again
Previous Post

उत्तराखंड: सिंचाई व्यवस्था में ग्राम पंचायतों की भागीदारी बढ़ेगी

Next Post

फिल्म ‘Spirit’ के लिए Tripti Dimri को मिला अभी तक का सबसे बड़ा अमाउंट वाला चेक

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की डेडलाइन - Panchayati Times
मनोरंजन

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की डेडलाइन

15 October 2026
Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times
भारत

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Next Post
Tripti Dimri In Spirit

फिल्म 'Spirit' के लिए Tripti Dimri को मिला अभी तक का सबसे बड़ा अमाउंट वाला चेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (594)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (301)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,156)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख - Panchayati Times

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख 

16 October 2026
IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट - Panchayati Times

IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट

16 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved