• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

उत्तराखंड: सिंचाई व्यवस्था में ग्राम पंचायतों की भागीदारी बढ़ेगी

उत्तराखंड में सिंचाई व्यवस्थाओं के संचालन को विकेंद्रीकृत करते हुए अब नहरों, नलकूपों और लिफ्ट सिंचाई योजनाओं का संचालन ग्राम पंचायतों की समितियों के माध्यम से किया जाएगा।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
27 May 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
उत्तराखंड: सिंचाई व्यवस्था में ग्राम पंचायतों की भागीदारी बढ़ेगी - Panchayati Times

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में सिंचाई व्यवस्थाओं के संचालन को विकेंद्रीकृत करते हुए अब नहरों, नलकूपों और लिफ्ट सिंचाई योजनाओं का संचालन ग्राम पंचायतों की समितियों के माध्यम से किया जाएगा। यह निर्देश मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि स्थानीय सहभागिता से न केवल संचालन में पारदर्शिता आएगी, बल्कि संसाधनों का समुचित उपयोग भी सुनिश्चित होगा।

तकनीकी सहायता और शोध का उपयोग बढ़ेगा

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सिंचित और असिंचित क्षेत्रों की माप के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाए। साथ ही सिंचाई अनुसंधान संस्थान (IRI) की मदद से उन क्षेत्रों की पहचान की जाए जहां उच्च सिंचाई क्षमता है और कृषि की दृष्टि से अधिक उत्पादकता संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि नहरों की मरम्मत कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए ताकि जलस्रोतों की दक्षता में सुधार हो।

उत्तराखंड: सिंचाई व्यवस्था में ग्राम पंचायतों की भागीदारी बढ़ेगी - Panchayati Times
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई प्रणाली पर बल

राज्य सरकार अब नलकूप और लिफ्ट सिंचाई योजनाओं को सौर ऊर्जा संयंत्रों से जोड़ने की दिशा में काम करेगी। सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए कि वह अपनी खाली पड़ी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करे और वर्ष 2025 के लिए एक मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित करे। इससे विभाग की बिजली लागत में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना जताई गई है।

बड़ी परियोजनाओं की निगरानी होगी सख्त

मुख्य सचिव ने जमरानी बांध, सौंग बांध परियोजना और बलियानाला भूस्खलन उपचार योजना जैसी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की सचिव स्तर पर मासिक समीक्षा और विभागाध्यक्ष स्तर पर साप्ताहिक अथवा पाक्षिक अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की निर्धारित समयसीमा में पूर्णता सुनिश्चित की जाए।

जल स्रोतों का संरक्षण व पुनरुद्धार

जल संरक्षण के प्रयासों को गति देने के लिए मुख्य सचिव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण स्वीकृति की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

आईआरआई, रुड़की को अब जलागम विभाग के अंतर्गत आने वाली वर्षा आधारित नदियों और जलधाराओं के पुनर्जीवन का कार्य सौंपा गया है।

लघु सिंचाई योजनाओं पर विशेष ध्यान

भूजल की कमी वाले क्षेत्रों में ड्रिप और स्प्रिंकल सिंचाई प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से संचालित लघु सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि बिजली की निर्भरता कम हो और छोटे किसानों को लाभ मिल सके।

बांध परियोजनाओं की समयसीमा

  • सौंग बांध परियोजना, देहरादून — ₹2491.96 करोड़ | निर्माण शुरू: नवंबर 2024 | लक्ष्य: दिसंबर 2029
  • जमरानी बांध परियोजना, कुमाऊं — ₹3808.16 करोड़ | निर्माण शुरू: जून 2024 | लक्ष्य: मार्च 2030

यह भी पढ़ें: ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

उत्तराखंड सरकार की यह पहल राज्य में सिंचाई व्यवस्था को सशक्त, प्रौद्योगिकी-सक्षम और सौर ऊर्जा आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम पंचायतों की भागीदारी, पारदर्शिता, और स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं के संचालन से कृषि उत्पादन और जल संरक्षण दोनों क्षेत्रों में सुधार की उम्मीद है।

Tags: DripIrrigationSustainableFarmingWaterManagementउत्तराखंडग्रामपंचायतजमरानीबांधसिंचाई विकाससौंगबांधसौरऊर्जा
Previous Post

IPL 2025: RCB बनाम LSG से तय होगा प्लेऑफ का अंतिम समीकरण

Next Post

फिर रिलीज हो रही फिल्म Cocktail, बड़े पर्दे पर दिखेगा सैफ-दीपिका और डायना का मैजिक!

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस - Panchayati Times
पंचायत

PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस

15 October 2026
NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन - Panchayati Times
पंचायत

NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन 

15 October 2026
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे - Panchayati Times
राज्यों से

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे

15 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन - Panchayati Times
कृषि समाचार

कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

14 October 2026
Next Post
फिर रिलीज हो रही फिल्म Cocktail

फिर रिलीज हो रही फिल्म Cocktail, बड़े पर्दे पर दिखेगा सैफ-दीपिका और डायना का मैजिक!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (594)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (301)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,156)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख - Panchayati Times

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख 

16 October 2026
IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट - Panchayati Times

IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट

16 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved