• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 12, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home कृषि समाचार

कृषि भवन पटना में सूखे की तैयारी, खरीफ की बुआई और केंद्र प्रायोजित तथा केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक हुई

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 June 2023
in कृषि समाचार, भारत
0
कृषि भवन पटना में सूखे की तैयारी, खरीफ की बुआई और केंद्र प्रायोजित तथा केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक हुई
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में सूखे की तैयारी, खरीफ की बुआई और कृषि के लिए विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए कृषि भवन, पटना में भारत सरकार की संयुक्त सचिव (फसल एवं तिलहन) शुभा ठाकुर और बिहार सरकार के सचिव (कृषि) संजय अग्रवाल की सह- अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बिहार सरकार के कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष ने सूखे की तैयारी के लिए पहले से ही किए गए उपायों पर प्रकाश डालते हुए और समीक्षाधीन विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए उठाए गए कदमों को अद्यतन करते हुए एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

इस बैठक में आईएमडी के स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद थे और उनके द्वारा बताया गया कि बिहार में मानसून आ गया है और अगले कुछ दिनों में व्यापक वर्षा का अनुमान है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अभी वर्षा की स्थिति संतोषजनक नहीं है, किन्तु अगले दो सप्ताह में और अधिक वर्षा होने की संभावना है जिससे स्थिति संतोषजनक हो सकती है।

बिहार सरकार के सचिव (कृषि) ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर बिहार सरकार डीजल और बीज पर सब्सिडी देने को तैयार है। उन्होंने बताया कि बीज आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आकस्मिक फसल योजना बिहार सरकार द्वारा पहले से ही लागू है। सिंचाई की सुविधा के लिए बिहार सरकार के बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18-20 घंटे निर्बाध बिजली की वेवस्था की गई है। इसके अलावा जिला कृषि अधिकारियों द्वारा एक विस्तृत सूखा निवारण योजना तैयार की गई है।

संयुक्त सचिव शुभा ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय योजनाओं के सभी घटकों, जैसे प्रदर्शन, कृषि उपकरण, बीज उत्पादन, इनपुट वितरण आदि के लिए, राज्य द्वारा जियो रेफरेंसिंग अनिवार्य रूप से की जानी है। उन्होंने राज्य को केंद्र सरकार द्वारा की जा रही डिजिटल पहल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार को विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए आईसीएआर संस्थानों और केवीके के साथ बैठकें करनी चाहिए। इस बात पर भी जोर दिया गया कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों की योजनाओं के विस्तार प्रयासों को संयोजित करने की आवश्यकता है। संयुक्त सचिव (फसल) ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने और पीएलआई के लाभों का लाभ उठाने के लिए विशेष रूप से ग्रामीण विकास मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्रालय के साथ जिला स्तर पर योजनाओं के कन्वर्जेंस और साथ ही मिलेट तथा ओडीओपी को बढ़ावा देने के लिए एमओएफपीआई की पीएम एफएमई योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में भी जानकारी दी। ।

केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने सूखे एवं बाढ़ से सम्बंधित सभी आकस्मिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और यह आश्वासन दिया गया कि किसानों को इनपुट आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए गए हैं।

Tags: BiharKishanKalyanMantralay
Previous Post

कर्नाटक: सभी 5 गारंटी लागू करने में कांग्रेस को संघर्ष, बीपीएल कार्ड धारकों को 5 किलो चावल के बदले नकद मिलेगा

Next Post

बिष्णुपुर के पास पुलिस द्वारा अपने काफिले को रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंफाल लौटे

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times
भारत

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
Next Post
बिष्णुपुर के पास पुलिस द्वारा अपने काफिले को रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंफाल लौटे

बिष्णुपुर के पास पुलिस द्वारा अपने काफिले को रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंफाल लौटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (592)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,833)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी - Panchayati Times

Asian Games में खराब प्रदर्शन पर 9 खेल महासंघों से जवाब-तलब की तैयारी 

12 October 2026
CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved