• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 6, 2025
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
  • शिक्षा / जॉब
  • English
Home भारत

नवंबर महीने में, आरपीएफ ने ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत 520 से अधिक गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया

आरपीएफ ने नवंबर 2023 के दौरान अपने द्वारा संचालित अनेक अभियानों के तहत कुछ सराहनीय उपलब्धियां हासिल की, जैसे ऑपरेशन "नन्हे फरिश्ते" - गुमशुदा बच्चों को बचाना

Gautam Rishi by Gautam Rishi
6 December 2023
in Uncategorized, जुर्म, भारत
0
ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 520 बच्चों को परिजनों से मिलाया

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 520 बच्चों को परिजनों से मिलाया

Share on FacebookShare on Twitter

नवंबर 2023 में, आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा, आराम सुनिश्चित करना जारी रखने के साथ ही साथ भारतीय रेल को अपने ग्राहकों को विश्वसनीय माल ढुलाई की सेवाएं प्रदान करने में भी सहायता की।

आरपीएफ ने नवंबर 2023 के दौरान अपने द्वारा संचालित अनेक अभियानों के तहत कुछ सराहनीय उपलब्धियां हासिल कीं:-

ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” – गुमशुदा बच्चों को बचाना

मिशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत आरपीएफ ने परिवार की देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले 520 से अधिक बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये बच्चे विभिन्न कारणों से अपने परिवारों से बिछुड़ गए थे और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ ने अथक प्रयास किये।

मानव तस्करी विरोधी प्रयास (ऑपरेशन एएएचटी)

भारतीय रेल की विभिन्न चौकियों पर आरपीएफ की मानव तस्करी विरोधी इकाइयों (एएचटीयू) ने मानव तस्करों की भयावह योजनाओं को विफल करने की दिशा में लगातार काम किया। नवंबर 2023 में आरपीएफ ने 35 लोगों को तस्करों के चंगुल से बचाया।

ऑपरेशन “जीवन रक्षा”- जीवन बचाना

नवंबर 2023 में ऑपरेशन ‘जीवन रक्षा’ के तहत आरपीएफ की सतर्क और त्वरित कार्रवाई से उन 224 यात्रियों की जान बचाई गई, जो प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेनों से उतरते या चढ़ते समय दुर्घटनावश गिर गए थे।

महिला यात्रियों को सशक्त बनाना-“मेरी सहेली” पहल

आरपीएफ महिला यात्रियों की सुरक्षा को गंभीरता से लेता है और उसने इसी दिशा में “मेरी सहेली” पहल की शुरुआत की है। नवंबर 2023 के दौरान, 229 “मेरी सहेली टीमों ने 13,552 ट्रेनों में जाकर 410,259 महिला यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। आरपीएफ ने महिलाओं के लिए आरक्षित कोचों में पाए गए 4618 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई भी की।

दलाली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई (ऑपरेशन “उपलब्ध”)

आरपीएफ ने नवंबर 2023 में दलाली करने वाले 392 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 42.28 लाख रुपये मूल्य के टिकट भी जब्त कर लिए।

ऑपरेशन “नार्कोस” – मादक दवाओं से जुड़े अपराधों से निपटना 

नवंबर 2023 के दौरान आरपीएफ ने सराहनीय प्रयास करते हुए 91 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 3.69 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए। इन आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकार प्राप्त एजेंसियों को सौंप दिया गया।

यात्रियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई 

आरपीएफ ने रेल मदद पोर्टल और हेल्पलाइन (नंबर 139 आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली नंबर 112 के साथ एकीकृत) के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों का तुरंत समाधान किया। नवंबर 2023 में 21,800 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, आरपीएफ ने उन्हें हल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” – यात्रियों की सुरक्षा

आरपीएफ रेल यात्रियों के खिलाफ अपराधों को रोकने और उनका पता लगाने में पुलिस के प्रयासों में सहायता करता है। नवंबर 2023 में, आरपीएफ ने यात्रियों के खिलाफ अपराध में शामिल 229 अपराधियों को गिरफ्तार किया और उन्हें संबंधित जीआरपी/पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

“ऑपरेशन संरक्षा” के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित करना

आरपीएफ ने नवंबर 2023 में यात्री सुरक्षा बनाए रखने और रेल सेवाओं की सुरक्षा के दृढ़ प्रयासों के तहत चलती ट्रेनों पर पथराव के खतरनाक कृत्य में शामिल 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

जरूरतमंदों की सहायता (ऑपरेशन सेवा)

नवंबर 2023 में आरपीएफ ने रेल यात्रा के दौरान 191 बुजुर्ग, बीमार या घायल यात्रियों की मानवीय दृष्टि से सहायता की।

अवैध माल की ढुलाई पर अंकुश (ऑपरेशन सतर्क)

आरपीएफ ने “ऑपरेशन सतर्क” के तहत, 67 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे 10,54,630 रुपये मूल्‍य के अवैध तंबाकू उत्पाद और अवैध शराब जब्त की। इन व्यक्तियों को संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया।

author avatar
Gautam Rishi
See Full Bio
Tags: आरपीएफऑपरेशन "नन्हे फरिश्ते"
Previous Post

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

Next Post

विधानसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा सांसदों ने दिया इस्तीफा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी - Panchayati Times
भारत

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी 

5 June 2025
राम मंदिर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें तस्वीर - Panchayati Times
धर्म

राम मंदिर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें तस्वीर

5 June 2025
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी केस
जुर्म

हाथ पर बने टैटू से हुई राजा की पहचान..पास में मिला हथियार और महिला की सफेद शर्ट क्या इशारा करती है?

4 June 2025
RCB victory parade stampede
खेल

RCB विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 3 की मौत और 50 घायल, सामने आई वजह

4 June 2025
झारखंड: सिमडेगा में खाप पंचायत के निर्देश पर दूसरी पत्नी का गला रेतकर जंगल में फेंका - Panchayati Times
जुर्म

झारखंड: सिमडेगा में खाप पंचायत के निर्देश पर दूसरी पत्नी का गला रेतकर जंगल में फेंका

4 June 2025
IPL 2025 final
खेल

‘मैं मैदान पर बहुत बार नहीं रोया, लेकिन..’जीत के बाद विराट ने अनुष्का के लिए कहे ये शब्द; हो रहे वायरल

4 June 2025
Next Post
विधानसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा सांसदों ने दिया इस्तीफा

विधानसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा सांसदों ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (251)
  • Uncategorized (31)
  • अजब-गजब (33)
  • ऑटोमोबाइल (16)
  • कृषि समाचार (154)
  • खेल (325)
  • जुर्म (183)
  • दुनिया (182)
  • धर्म (108)
  • नई तकनीकी (97)
  • पंचायत (148)
  • बिज़नेस (132)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (618)
  • भारत (1,867)
  • मनोरंजन (163)
  • राज्यों से (550)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (89)
  • स्वास्थ्य (69)

Recent News

चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: RCB पर FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा _ Panchayati Times

चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: RCB पर FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा

5 June 2025
UP: कोइरीपुर नगर पंचायत में फर्जी हाजिरी का आरोप, CM से शिकायत - Panchayati Times

UP: कोइरीपुर नगर पंचायत में फर्जी हाजिरी का आरोप, CM से शिकायत

5 June 2025
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved