• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

क्या अब Iran की तबाही है Netanyahu का लक्ष्य?

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की लीक हुई रिपोर्ट में किया गया है एक बड़ा दावा जो बताता है कि Iran पर कहर बरसेगा आने वाले दिनों में Israel का ..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
30 October 2024
in दुनिया
0
क्या अब Iran की तबाही है Netanyahu का लक्ष्य?

क्या अब इजराइल का कहर ईरान पर टूटेगा?

Share on FacebookShare on Twitter

अगर अमेरिकी खुफिया एजेंसी की लीक हुई रिपोर्ट पर विश्वास किया जाये तो ज़ाहिर है कि अब Iran को बर्बाद किये बिना मानेंगे नहीं Netanyahu.

एक अक्टूबर 2024 की तारीख ने Israel को एक और लक्ष्य दे दिया. ये वही दिन था जब ईरान ने खुल कर Israel के खिलाफ अपनी दुश्मनी का एलान कर दिया था. ईरान की तकरीबन 200 मिसाइलों ने Tel Aviv पर हमला बोला और बिना बोले ये कह दिया कि अब हमसे करो मुकाबला ! इस हमले के बाद वैश्विक स्तर पर ये चिंता बढ़ गई थी कि Iran पर अब Israel का जवाब कैसा होगा?

आज की तारीख में इजरायल चारों तरफ से युद्ध से घिरा हुआ है. चार मोर्चों पर वह अपने दुश्मनों से भिड़ा हुआ है. Lebanon और Hamas के साथ उसकी लड़ाई काफी जबरदस्त तरीके से चल रही है, इसी दौरान एक खुफिया रिपोर्ट लीक हुई है, जिसमें दावा किया गया है कि अब इजरायल का अगला टार्गेट ईरान है. इस अमेरिकी खुफिया एजेंसी के लीक हुए दस्तावेज चौंकाने वाले खुलासे करते हैं.

Israel की तैयारी ‘बड़ी’ भी है और ‘गहरी’ भी

नेशनल जियोस्पेशियल-इंटेलिजेंस एजेंसी (NGA) ही अमेरिका की वो खुफिया एजेंसी है जिसके दस्तावेज लीक हुए हैं. इस एजेंसी ने हाल ही में कुछ तस्वीरें कैद की हैं जो कि Israel की सेना की तैयारियों को दर्शाती हैं. ये तैयारियां बताती हैं कि पूरी संभावना है अब ईरान पर IDF का बड़ा हमला होगा.

ईरान का समर्थन करने वाले कुछ टेलीग्राम खातों से 15 और 16 अक्टूबर 2024 को दो दस्तावेज साझा किए गए हैं, जो इजरायल के सैन्य अभ्यासों की बड़ी जानकारी सामने लाते हैं. इससे स्पष्ट होता है कि ईरान पर अब इजराइल का हमला काफी बड़ा होने वाला है.

बीस दिन पहले ईरान ने किया था इजरायल पर हमला

अक्टूबर माह की पहली तारीख को होने वाली सुबह ने इजराइल को उसी तरह हैरान किया था जिस तरह पिछले साल 7 अक्टूबर को उसे हमास ने हैरान किया था. एक अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर लगभग 200 मिसाइलों से हमला किया था, जिससे वैश्विक स्तर पर इस बात की चिंता बढ़ गई थी कि इजरायल अब कैसे जवाब देगा. हालांकि, अभी तक इजरायल ने ईरान को उस हमले का प्रतिवाद नहीं किया है. ऐसे में इन दस्तावेजों का लीक होना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को उजागर करता है.

लीक हुए इन दस्तावेजों में से एक पर जो शीर्षक दिया गया है, वो बताता है कि – “इजराइल की वायु सेना ईरान पर हमले की तैयारी को गंभीरता से अंजाम दे रही है.”. यहाँ ये भी कहा गया है कि इजरायली वायुसेना हवा से हवा में विमानों में ईंधन भरने के अभियान की तयारी कर रही है और युद्ध के समय संभावित ईरानी हमलों के मद्देनजर मिसाइलों को फिर से लांच करने और खोज और बचाव कार्य के अभ्यास में भी लगी है. दूसरे दस्तावेज रणनीतिक स्थानों पर हथियारों और अन्य सैन्य संपत्तियों को भेजने और जमा करने की योजना का उल्लेख करते हैं.

इन खुफिया दस्तावेजों के लीक होने के बाद अब एफबीआई और दूसरी अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ये जांच कर रहे हैं कि आखिर यह जानकारी कैसे लीक हुई और क्या आने वाले दिनों में दूसरे दस्तावेज भी सार्वजनिक हो सकते हैं? ऐसा होना क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर चिंता का कारण बन सकता है.

Previous Post

Is Netanyahu bent down upon destroying Iran?

Next Post

राज्य दर राज्य पड़ रही इंडिया गठबंधन में गांठ

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
दुनिया

Flydubai Flight Emergency: भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने हमला होने के बाद भी बचाई 174 यात्रियों की जान

1 October 2026
BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
BRICS Summit 2026: जानें BRICS का इतिहास और इससे जुड़े तथ्य - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: जानें BRICS का इतिहास और इससे जुड़े तथ्य

12 September 2026
इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई - Panchayati Times
दुनिया

इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

4 September 2026
Next Post
राज्य दर राज्य पड़ रही इंडिया गठबंधन में गांठ - Panchayati Times

राज्य दर राज्य पड़ रही इंडिया गठबंधन में गांठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved