• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home कृषि समाचार

Organic Fertilizer: घरेलू खाद अपनाइये Pesticide भगाइये! ये हैं घर पर खाद बनाने के चार आसान तरीके

Organic Fertilizer: बनाइये प्राकृतिक खाद घर पर और फेक दीजिये पेस्टिसाइड्स घर के बाहर..आपकी तरह आपकी फसल को भी चाहिए अच्छा पोषण..और प्राकृतिक पोषण से अच्छा पोषण हो नहीं सकता..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
8 November 2024
in कृषि समाचार, नई तकनीकी, भारत
0
प्रकृति देती है शुद्ध पोषण

प्रकृति देती है शुद्ध पोषण

Share on FacebookShare on Twitter

 

कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए. जब दुनिया भर में प्राकृतिक खाद (Natural Fertilizers) के इस्तेमाल की बात हो रही है, तब भी क्यों कुछ लोग पेस्टिसाइड्स डालना बंद नहीं कर रहे हैं? सस्ती मिलने वाली ये नकली खाद उनको बहुत महंगी पड़ने वाली है..

आवश्यकता ही नहीं बाज़ार से खाद खरीदने की ..जब कि आप घर में ही खाद बना सकते हैं. पिछले एक लेख में मैंने चावल के माड़ की खाद का तरीका बताया था. आज लीजिये ये चार तरीके जिनसे आप घर बैठे ही खाद बना सकते हैं. ख़ास बात इस प्र्रकृतिक खाद की ये है कि न केवल ये आपकी उपज की गुणवत्ता बेहतर करती है अपितु यह आपकी भूमि को भी और अधिक उर्वर बनाती है.

सब्जी के पानी से बनाइये घरेलू खाद

सब्जी दोनों तरह से काम की है. आप सब्जी बना के खाइये और उसी से खाद भी बनाइये. देखिये, जब भी आप सब्जी बनाने से पहले उसको धोते हैं, या उबालते हैं तो उसका जो बचा हुआ पानी होता है उसको फेंकिये नहीं. यह पानी बहुत काम का है क्योंकि ये नेचुरल खाद का बड़ा स्रोत होता है. आप रोज़ सब्जी के पानी को कहीं एक स्थान पर एकत्र करते जाइये. जब ये पानी अधिक मात्रा में इकट्ठा हो जाये तब उसको खेत में डाल दीजिये. ये पानी आपकी फसल के लिए याने कि आपके पौधों की सेहत के लिए बड़े काम का है. ये पानी मूल रूप से ऑर्गेनिक खाद ही है.

फिश वाटर टैंक से बनाइये घरेलू खाद

वैसे आमतौर पर लोग मछली नहीं पालते. किन्तु यदि आपने मछली पाल रखी है या वास्तु की दृष्टि से आप मछली पालने जा रहे हैं तो आप खाद बनाने के एक तरीके की व्यवस्था घर में ही कर रहे हैं. जो पानी का टैंक आपने मछली पालने के लिए बनाया है, या अगर कहीं किसी पोखर, तालाब में आप मछली पाल रहे हैं तो समझ लीजिये कि आपके पास नेचुरल खाद का एक बड़ा स्रोत है. जिस पानी में मछली पलती है, वो आपकी फसल के लिए नेचुरल खाद है. के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मछलियों मल और छोटे जलीय पौधों के अवशेष मिलकर इस पानी को बहुत अच्छा ऑर्गेनिक खाद बनाते हैं. इस पानी को खेत में डाल कर फसलों को खाद की भरपाई कर सकते हैं.

राख से बनाइये घरेलू खाद

घर में यदि फायर प्लेस है या कोई चूल्हा या सिगड़ी हइस्तेमाल की जाती है ,तो ज़ाहिर है कि उसमे से लकड़ी जलाने के बाद उसके राख को न फेंकें क्योंकि यह खाद के रूप में इस्तेमाल हो जाएगा. राख में पोटैशियम की काफी बहुतायत होती है और पोटेशियम मिट्टी का पीएच मान बढ़ाने में भी सहायक है. इस राख का खाद के रूप में जब इस्तेमाल करें तो ध्यान रखें कि ऐसे पौधों पर इसका छिड़काव न करें जो एसिडिक हों. और भी अधिक अच्छा तो ये होगा कि आप राख को कंपोस्ट के साथ मिलाकर खेत में इसका छिड़काव करें. इससे मिट्टी का पीएच एक साथ बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा और पैदावार पर भी इसका असर पर बुरा नहीं पड़ेगा.

गोबर से बनाइये घर में खाद

गाँव में तो हर घर में मवेशी होते हैं किन्तु यदि आप कसबे में रहते हैं या शहर में भी बाहरी हिस्से में आपका निवास हो तो आप गाय भैंस पाल सकते हैं. इन कृषि-पशुओं का गोबर और मूत्र प्राकृतिक खाद के रूप में इस्तेमाल होता है. आपको बस ध्यान ये रखना है कि गोबर को सीधा खेत में नहीं डालना है. गोबर में यूरिया की मात्रा बहुतायत में होती है जिससे फसल को नुकसान पहुंचता है. ये छोटे पौधों की जड़ों को जला सकती है. गोबर को कहीं एक स्थान पर इकट्ठा करन प्रारम्भ कीजिये और कुछ दिन बाद इस सड़े हुए गोबर को खेत में डालिये. इससे अच्छी प्राकृतिक खाद हो नहीं सकती. ये भी ध्यान रखें कि इसमें कोई रासायनिक खाद या सिंथेटिक खाद का मिश्रण न करें क्योंकि इससे कंपोस्ट खाद खराब हो सकती है.

 

 

Previous Post

Ration Card : राशन कार्ड के नियमों में बदलाव, गेहूं-चावल के वितरण पर पड़ेगा ये असर

Next Post

Organic Fertilizer:  Manure made of starch is a natural fertilizer at home

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द - Panchayati Times
भारत

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द

5 August 2026
संसद से पास हुआ जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, देर से रजिस्ट्रेशन के नियम हुए और सख्त - Panchayati Times
भारत

संसद से पास हुआ जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, देर से रजिस्ट्रेशन के नियम हुए और सख्त

4 August 2026
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, BJP का 31 साल पुराना गढ़ टूटा - Panchayati Times
भारत

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, BJP का 31 साल पुराना गढ़ टूटा

3 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को करेंगे Gen-Z और Gen Alpha से संवाद, मुंबई में युवाओं को देंगे संबोधन - Panchayati Times
भारत

RSS प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को करेंगे Gen-Z और Gen Alpha से संवाद, मुंबई में युवाओं को देंगे संबोधन

3 August 2026
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बढ़त के बाद बोले- बिहार को चाहिए बेहतर नेतृत्व, भाजपा पर साधा निशाना - Panchayati Times
भारत

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बढ़त के बाद बोले- बिहार को चाहिए बेहतर नेतृत्व, भाजपा पर साधा निशाना

3 August 2026
Commonwealth Games 2026: भारत 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर, बॉक्सिंग में ऐतिहासिक प्रदर्शन - Panchayati Times
खेल

Commonwealth Games 2026: भारत 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर, बॉक्सिंग में ऐतिहासिक प्रदर्शन

3 August 2026
Next Post
Starch is naturally useful as a fertilizer

Organic Fertilizer:  Manure made of starch is a natural fertilizer at home

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (571)
  • जुर्म (338)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,773)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,113)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (187)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड - Panchayati Times

FIDE Chess Olympiad 2026: भारत खिताब बचाने उतरेगा, अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानानंदा संभालेंगे जिम्मेदारी; महिला टीम टॉप सीड

6 August 2026
सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत - Panchayati Times

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

6 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved