• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, October 13, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

Maharashtra Elections 2024: एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे! – चला मोदी का नारा – जनता का अघाड़ी से किनारा

Maharashtra Assembly Polls 2024:मोदी का नारा बना महायुति की जीत का सहारा,अब बना पार्टी का मूलमंत्र

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
23 November 2024
in भारत, राज्यों से
0
बड़ी चुनती के लिए बड़ी तैयारी

बड़ी चुनती के लिए बड़ी तैयारी

Share on FacebookShare on Twitter
लगता है बीजेपी ने अगले आमचुनावों के लिए भी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है. ‘एक हैं, तो सेफ हैं’, का नारा दे कर पीएम मोदी ने न केवल अपने कार्यकर्ताओं की मदद कर दी अपितु देश की हिन्दू बहुल जनता को भी पार्टी के झंडे तले जोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया है.
महाराष्ट्र चुनावों में ये नारा काफी सुर्खियों में रहा जिसने कहीं न कहीं बीजेपी-नीत महायुति को बढ़त दिलाई है. इधर इसका अगला असर ये हुआ है कि महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय के सामने भी अब ये नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर के साथ नज़र आ रहा है. इसमें मोदी के चित्र के साथ उनका संदेश साफ़ है – ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे!’
महाराष्ट्र चुनावों के दौरान धुले में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था – ‘एक हैं, तो सेफ हैं’. जनता को ये नारा बहुत भाया क्योंकि उनको एकता का ये संदेश समझ आया. उसके बाद तो ये नारा निरंतर सुर्खियों में रहा. पार्टी ने एक तरह इस नारे की जबरदस्त वकालत की तो दूसरी ओर विपक्षी दलों ने इसका विरोध भी काफी किया.

पलटवार हुए बेकार

कांग्रेस-नीत महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने पलटवार करने की कोशिश में कहा कि ‘महाराष्ट्र में हम लोग बिल्कुल सेफ हैं. मेहरबानी करके महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के साथ न जोड़ा जाए.’ चाहे वो शिवसेना यूबीटी हो या उसके नेता संजय राउत या अघाड़ी के दूसरे बड़े नेता, सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री मोदी के इस नारे का विरोध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

अघाड़ी की उम्मीदों को जबरदस्त झटका

आज जहां चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है कि महायुति जीत की ओर अग्रसर है, और महाविकास अघाड़ी की उम्मीदों को जबरदस्त झटका मिला है. इसे लेकर पार्टी में चिंतन मंथन भी प्रारम्भ हो गया लगता है.
वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी कार्यालय जीत के जश्न में झूम रहा है और पार्टी कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया पोस्टर भी लगा दिया गया है. इसमें प्रधानमंत्री का नया नारा ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ दिखाई दे रहा है. इस पोस्टर के संदेश ने महाराष्ट्र की राजनीति में गहरी हलचल बढ़ाई है.

देवेंद्र फडणवीस भी दिखे पोस्टर में

अब लगता है बड़ी कुर्सी से छोटी दूरी खत्म हो जाएगी. वाशिम शहर के पाटणी चौक में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अपने असली नेता देवेंद्र फडणवीस का भी पोस्टर लगा दिया है. ये पोस्टर सभी को पार्टी की जीत की बधाई दे रहा है. अभी तक हालांकि पूर्ण-परिणाम सामने नहीं आया है, महायुति गठबंधन को प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों में से 222 और महाविकास अघाड़ी को 49 सीटें लगभग मिल ही गई हैं. बीजेपी के शब्दों में कहें तो महायुति गठबंधन के लिए महाराष्ट्र में उसने विजय पताका लहरा दी है.

अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

बहस इस बात को लेकर छिड़नी ही थी सो छिड़ गई है. पहले ही अंदरूनी तौर पर हर तैयारी हो चुकी है. चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने प्लान A और प्लान B तैयार किये हुए थे. अब सिर्फ औपचारिकता अपनी मुहर लगा देगी और प्रदेश को अपना मुख्यमंत्री फिर मिल जाएगा जो शुद्ध भगवा पगड़ी पहनेगा.
जहां तक बहस की बात है तो वो सभी की वैचारिक और वाचिक स्वतंत्रता है कि प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री पर अपनी समझ के घोड़े दौड़ाएं. जहां तक आम समझ की बात है – लोग जानते हैं और चाहते भी हैं देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की कमान सौंपी जायेगी. जहां तक बात एकनाथ शिंदे की है तो उनको अब छोटी कुर्सी पर बैठना होगा.

विकास कार्यों से मिली विजय

बीजेपी नेतृत्व ने विजय पर हर्ष जताते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में मिली यह जीत महायुति सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास के कार्यों का सुपरिणाम है. दूसरी तरफ शोकाकुल शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महायुति गठबंधन की जीत को जीत मानने से इनकार कर दिया. पुराना राग फिर एक बार अलापते हुए उन्होंने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है ! चुनावी नतीजे ये हो ही नहीं सकते. एकनाथ शिंदे गुट के नेता चुनाव जीत ही नहीं सकते हैं.
Previous Post

Maharashtra Election Result: स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद जीते या हारे? 

Next Post

Jharkhand Eelctions 2024: जनता का बीजेपी को इनकार – अबकी बार फिर सोरेन सरकार!

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times
भारत

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times
राज्यों से

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
Next Post
'मेरी पत्नी ने जिताया ये मुश्किल चुनाव' - सोरेन

Jharkhand Eelctions 2024: जनता का बीजेपी को इनकार - अबकी बार फिर सोरेन सरकार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (233)
  • खेल (593)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,833)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

PM Kusum Yojana: किसानों को सोलर पंप पर मिल सकती है 60% तक सब्सिडी - Panchayati Times

PM Kusum Yojana: किसानों को सोलर पंप पर मिल सकती है 60% तक सब्सिडी 

13 October 2026
FIDE का बड़ा फैसला: क्लासिकल शतरंज में कम समय के मुकाबलों को मंजूरी - Panchayati Times

FIDE का बड़ा फैसला: क्लासिकल शतरंज में कम समय के मुकाबलों को मंजूरी 

13 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved