• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home अजब-गजब

एक शहर ऐसा भी: सबके पास है अपना हवाई जहाज़ -घूमने जाना हो या काम-धंधे पर -उड़ने वाली गाड़ी है सबके घर

बैल गाड़ी या घोड़ा गाड़ी या कार गाड़ी नहीं, बल्कि जहाज़ गाड़ी है यहां सबके पास अपनी-अपनी नई या पुरानी..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
26 November 2024
in अजब-गजब, दुनिया
0
बात बात में लोग उड़ जाते हैं हवा में

बात बात में लोग उड़ जाते हैं हवा में

Share on FacebookShare on Twitter

कैलिफोर्निया के इस शहर में अगर सबकी छत पर आसमान है तो सबके घर के बाहर अपना विमान है. हैरान होना तो बनता है..

ये है दुनिया का एक ऐसा शहर जिसमे वायुयान हैं घर-घर. हर घर के आगे कार नहीं खड़ी होती बल्कि हवाई जहाज़ खड़े रहते हैं. और हर हवाई जहाज़ को इंतज़ार होता है अपने मालिक के आने का. कब वो आएं चाभी घुमाएं और मुझको उड़ा ले जाएँ !

सबको पता है आजकल शहर में रहने वाले लोगों के पास अमूमन हर किसी के पास अपनी चारपहिया गाड़ी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक शहर ऐसा भी है जहां रहने वाले हर आदमी के पास है अपना उड़न खटोला.

आने-जाने के लिए उड़ते हैं लोग

इस शहर के लोगों को जब ऑफिस जाना होता है, अपने काम पर जाना होता है, किसी से मिलने जाना होता है या कहीं घूमने जाना होता है तो ये कार की चाभी नहीं ढूंढते, जहाज़ की चाभी उठाते हैं और निकल जाते हैं. वास्तव में ये बात थोड़ी अजीब तो है लेकिन पूरी सच है.

दरअसल, जिस शहर की हम बात कर रहे हैं ये हवाई शहर है अमेरिका में. अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रदेश में इस शहर के रहने वाले अधिकतर लोग पायलट हैं. ऐसी स्थिति में घर में प्लेन रखना आम बात है. हाँ, चूंकि घर के दरवाजे जहाज़ को अंदर नहीं घुसने देते इसलिए इनको घर के बाहर ही रहना पड़ता है.

शनिवार को होती है ख़ास उड़ान

इस शहर में अधिकतर लोग व्यवसायी हैं तो बहुत से लोग डॉक्टर्स, वकील भी है, लेकिन ये सभी लोग प्लेन रखने के शौकीन हैं. यहां के रहने वाले लोग हवाई जहाज के इतने अधिक शौक़ीन हैं कि हर हफ्ते जब शनिवार आता है तो लोग सुबह-सुबह इकठ्ठा हो कर लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं.

सड़कें भी करती हैं उड़न खटोलों का सम्मान

उड़न खटोलों के इस शहर में हवाई जहाज़ का मालिक होना तो एकदम वैसा ही है जैसे कार का मालिक होना. यहां हर कॉलोनी की गली में और हर घर के दरवाजे पर हैंगर बने होते हैं जहां विमान खड़े होते हैं. ध्यान देने वाली बात ये भी है कि वायुयानों के इस शहर की सड़कें भी उड़ने वाली गाड़ियों का सम्मान करती हैं. अगर ये हवाई जहाज़ सड़क पर चलना चाहें तो चल सकते हैं क्योंकि ये सड़कें काफी चौड़ी बनाई गई हैं. इस कारण पायलट लोग सड़कों को रनवे के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं.

हवाई जहाजों को पूरी इज्जत

मजेदार बात ये है कि शहर में हवाई जहाजों को पूरी इज्जत बख्शी जाती है. इन जहाज़ों के पंखों को नुकसान न पहुंचे इसके लिए सड़क के संकेतों और लेटरबॉक्स को औसत से कम ऊंचाई पर लगाया गया है। अच्छा लगता है जब हम देखते हैं कि इस शहर में सड़कों के नाम भी विमानों को सलाम करते हैं और विमानों जैसे होते हैं, जैसे कि बोइंग रोड, पायलट रोड, जेट रोड, वगैरह.

वायुयानों के देश में वायुयानों का शहर

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका को समझ में आया कि हवाई जहाज़ों को महत्व देना व्यावसायिक और आर्थिक तौर पर महत्वपूर्ण सिद्ध होगा. अचानक हवाई जहाजों के परिचालन को अमेरिका में जमकर बढ़ावा मिलने लगा और इसको और बढ़ाने के लिए देश भर में कई हवाई अड्डे बनाए गए.

इस बात का अनुमान इस बात से ही लग सकता है कि जहां पायलटों की संख्या 1939 में 34 हज़ार थी, तो सात साल में 1946 तक बढ़कर चार लाख से भी अधिक हो गई. इसी दौरान अमेरिकी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने अमेरिका में आवासीय हवाई अड्डों के निर्माण का प्रस्ताव रखा जिससे सेवानिवृत्त सैन्य पायलटों को समायोजित करने की शुरुआत भी हो गई. इस तरह जब अमेरिका ही वायुयानों का देश बन गया तो उसमे एक शहर भी उसी का प्रतिबिम्ब बन गया.

 

Previous Post

वैभव सूर्यवंशी: पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए बेची जमीन, अब बेटा बना करोड़पति

Next Post

Weather update delhi ncr: दिल्ली-एनसीआर में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, IMD ने बारिश पर दिया अपडेट

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप - Panchayati Times
जुर्म

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

27 October 2026
भारत-चीन सीमा तनाव पर चीन का आया बड़ा बयान - Panchayati Times
दुनिया

भारत-चीन सीमा तनाव पर चीन का आया बड़ा बयान

26 October 2026
लाल सागर में 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर हमले का दावा, हूतियों ने सऊदी अरब पर लगाए आरोप - Panchayati Times
दुनिया

लाल सागर में 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर हमले का दावा, हूतियों ने सऊदी अरब पर लगाए आरोप

23 October 2026
लद्दाख में 28 जगहों के नाम तय करने पर चीन की आपत्ति, भारत के दावे को बताया अवैध - Panchayati Times
दुनिया

लद्दाख में 28 जगहों के नाम तय करने पर चीन की आपत्ति, भारत के दावे को बताया अवैध

13 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
दुनिया

Flydubai Flight Emergency: भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने हमला होने के बाद भी बचाई 174 यात्रियों की जान

1 October 2026
BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
Next Post
weather-update-delhi-ncr/very-low-visibility-due-to-dense-fog

Weather update delhi ncr: दिल्ली-एनसीआर में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, IMD ने बारिश पर दिया अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,857)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,172)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved