• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

The Lost Raju: कहानी में ट्विस्ट – क्या छोटा राजू ही बड़ा राजू है या फिर ..? (भाग-3)

खोये हुए राजू की कहानी जितनी सच्ची है उससे अधिक दिलचस्प..अब पुलिस को लग रहा है कि कहीं हुई है चूक..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
8 December 2024
in जुर्म
0
क्या पाया राजू ही खोया राजू है?

क्या पाया राजू ही खोया राजू है?

Share on FacebookShare on Twitter

 

पिछले दो भागों से आप खोये और पाये राजू की कहानी सुन रहे हैं. मामला तो सच है पर कहानी का सच अभी तक सामने नहीं आया है. जो कहानी राजू बता रहा है उसमें सच्चाई का चेहरा अभी खुल कर सामने नहीं आया है.

मामला ये है कि तीस साल पहले एक बारह साल का बच्चा एक दिन घर से स्कूल गया तो फिर वापस आया ही नहीं. और अब जब वो वापस आया है तो अपने साथ लाया है संशय – भ्रम और उलझन.

अब उलझन जो पैदा हुई उससे पैदा हुआ है संशय और इस उलझन और संशय को जन्म दिया है भ्रम ने. ये भ्रम पैदा हुआ तीस साल बाद लौटे ‘लापता बेटे’ की कहानी में आये नए ट्विस्ट से.

ट्विस्ट भी ऐसा आया है कि पुलिस अफसर भी रह गए हैं दंग. हुआ ये कि पुलिस ने तथाकथित खोये हुए राजू को पाया राजू मान कर परिवार को सौंप दिया. इसके बाद पाया राजू अपने खोये परिवार के साथ रहने भी लगा. फिर अचानक पुलिस को परिवार ने जानकारी दी कि कुछ बातें राजू की विचित्र सी लगती हैं जिससे उनको उस पर संदेह होता है.

पुलिस फिर मामले में फंस गई. घर आ कर राजू से फिर बात की. परिवार के लोगों से भी बात की तो परिजनों ने कहा कि हमें लगता है कि अब इस बात की पुष्टि हो ही जानी चाहिए कि वास्तव में घर आया राजू उनको खोया राजू है. परिवारजनों ने साफ़ कह दिया की डीएनए टेस्ट के बाद ही वो राजू को स्वीकार करेंगे.

ये सुन कर पुलिस हैरान थी और अब उनको भी लगने लगा था कि कुछ तो गड़बड़ है. राजू से फिर पूछताछ हुई तो उसने फिर बताया कि उसको गाजियाबाद से जैसलमेर लेजाने वालों ने उसे जबरदस्ती भेड़-बकरी चराने के काम में लगा दिया गया. राजू को बस इतना ही खाना मिलता था कि वो जिन्दा रह सके. बाकी समय उसको बांधकर रखा जाता. वहां चरवाहे के तौर पर काम करते हुए राजू की जिंदगी के तीस लम्बे साल गुजर गए. इतने सालों में भी वो एक बात कभी नहीं भूला कि उसका परिवार गाजियाबाद में रहता है.

डीएनए टेस्ट भी हो गया

पुलिस अधिकारी राजू के परिजनों के संदेह को सुनकर चौंक गए. फिर उन्होंने उनके संदेह को गंभीरता से लेते हुए परिजनों के द्वारा की जा रही DNA टेस्ट की मांग को स्वीकार कर लिया. अब पुलिस ने राजू और उसके पिता तुलाराम का DNA टेस्ट भी करा लिया.

सीकर और देहरादून में भी यही हुआ

इसी बीच कहानी में एक नई कहानी जुड़ गई. पुलिस को देहरादून से जानकारी मिली कि कुछ माह पूर्व देहरादून में भी एक परिवार में राजू उनका खोया हुआ बेटा बनकर रह चुका है. इतना ही नहीं, इसके बाद अब पुलिस को राजू के राजस्थान के सीकर में भी एक परिवार में खोया हुआ बेटा बन कर रहने की बात का पता चला है. अब तो लगता है कि कहानी में ट्विस्ट है.

‘राजू लगातार झूठ बोल रहा है’

इधरा गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के जिस परिवार के यहां राजू खोया हुआ बेटा बनकर रह रहा है वहां भी परिवार को अब उस पर विश्वास नहीं हो रहा है. परिवारजन कह रहे हैं कि राजू लगातार झूठ बोल रहा है. ऐसे में हमने तय किया है कि डीएनए टेस्ट बाद ही अब उसको उसे अपनाएंगे.

पुलिस को कन्फ्यूज एक बार किया जा सकता है बार बार नहीं. और पूलिस को कन्फ्यूज करने का मतलब है कि पुलिस का यकीन खो देन. इस मामले में भी यही हुआ है और अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करने के लिए गाजियाबाद के तुलाराम, उनकी पत्नी याने राजू की माँ और राजू का भी डीएनए टेस्ट करा दिया है.

कई घरों में हुआ है ये

इधर गाजियाबाद पुलिस अब राजू की असली कहानी की जांच में जुट गई है. अब राजस्थान के सीकर में भी पुलिस की एक टीम मामले में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है. राजू की कहानी में पुलिस को कई झूठ भी पता चले हैं. पुलिस को ये भी पता चला है कि राजू ऐसी झूठी कहानियां बनाकर, कई खोये बच्चों वाले परिवारों के साथ रह चुका है.

परिवार को नहीं हो रहा है भरोसा

इस मामले में तुलाराम और उनकी पत्नी लीलावती ने भी राजू पर शक जाहिर किया है. उन्होंने बताया कि राजू झूठ बोल रहा है और उनको जानकारी मिली है कि देहरादून में रहने वाली बुजुर्ग महिला आशा शर्मा के यहां भी राजू कई महीने उनका खोया बेटा मोनू शर्मा बनकर रहा है. ऐसे में हम राजू का डीएनए टेस्ट मिलान कराये बिना उसको नहीं अपनायेंगे.

फैसला डीएनए टेस्ट से होगा

बाकी बातें जो भी हों, सारा फैसला इस डीएनए टेस्ट से होगा जो राजू का हुआ है. उसकी रिपोर्ट आते ही इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. परंतु एक बात तो जाहिर हो गई है कि इस तरह के मामलों में भी धोखे किये जाते हैं और लोग मौके का फायदा उठाने में पीछे नहीं रहते. हालांकि ये फिल्मी फार्मूला असल जिन्दगी में इस्तेमाल करना आसान नहीं है.

Previous Post

The Lost Raju: चुरा कर ले गए बच्चे को और रखा 30साल बांध कर,पर जाको रखे साईयां मार सके न कोए! (भाग-2)

Next Post

आज का मौसम: Delhi-NCR में आज बारिश से बदलेगा मौसम, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

गुरुग्राम: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला लिया गया हिरासत में - Panchayati Times
जुर्म

गुरुग्राम: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला लिया गया हिरासत में

15 September 2026
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने दुष्कर्म मामले में गोवा कोर्ट में किया सरेंडर - Panchayati Times
जुर्म

तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने दुष्कर्म मामले में गोवा कोर्ट में किया सरेंडर

14 September 2026
दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज; पिता का बयान भी रिकॉर्ड - Panchayati Times
जुर्म

दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज; पिता का बयान भी रिकॉर्ड

14 September 2026
दिल्ली: स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार - Panchayati Times
जुर्म

दिल्ली: स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

31 August 2026
लखनऊ: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या - Panchayati Times
जुर्म

लखनऊ: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या

20 August 2026
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने दुष्कर्म मामले में गोवा कोर्ट में किया सरेंडर - Panchayati Times
जुर्म

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
Next Post
Weather

आज का मौसम: Delhi-NCR में आज बारिश से बदलेगा मौसम, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (585)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (319)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,816)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,144)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा - Panchayati Times

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा 

23 September 2026
SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? - Panchayati Times

SC-ST ACT के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

22 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved