• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home अजब-गजब

The Lost Raju: चुरा कर ले गए बच्चे को और रखा 30साल बांध कर,पर जाको रखे साईयां मार सके न कोए! (भाग-2)

सोचिये कैसे सम्भव है कि इस डेढ़सौ करोड़ वाले देश में एक बच्चा 30साल गायब रहने के बाद अचानक घर आजाता है

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
8 December 2024
in अजब-गजब, जुर्म, भारत
0
क्या अंत भला तो सब भला?

क्या अंत भला तो सब भला?

Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी अजीब सी लगती है ये बात कि ये कैसे हो सकता है कि तीस साल बाद एक बच्चा वापस घर आ जाए जो जब गायब हुआ था तब बारह साल का था. लेकिन अभी ये पुष्टि करनी बाकी है कि बच्चा जो घर आया था वो वही है जो गायब हुआ था.

मनोविज्ञान की दृष्टि से देखें तो नए राजू याने बड़े राजू का चेहरा ऐसा नहीं लगता कि वो ऐसा लगता हो कि सारी कहानी नकली बना कर घर में घुसने की साजिश कर रहा हो. फिर घर के लोग भी इतने बेवकूफ कैसे हो सकते हैं कि किसी और बच्चे को अपना बच्चा समझ लें तीस साल के बाद.

कोई तो ऐसी बात थी ही जिसके कारण घरवालों ने माना कि ये बड़ा राजू ही उनका छोटा राजू है. पुलिस को भी ऐसा ही लगा. मान लेते हैं कि घर वालों को समझ नहीं हो चोर बदमाशों की लेकिन पुलिस को कोई चोर बदमाश इतनी आसानी से कैसे धोखा दे सकता है !

राजू की मां ने पहचाना राजू को

किसी भी बच्चे की सही सही पहचान उसकी माँ से बेहतर कोई नहीं कर सकता. राजू की मां ने अपने खोये बेटे को पहचाना. माँ ने कहा कि राजू के दिल के पास तिल था और सिर पर भी एक छोटा सा गड्डा था. ये दोनों निशान राजू के बदन पर थे जिनसे उसकी पहचान हुई.

बहुत खुश है सारा परिवार

माँ के हाथों पुष्टि होने के बाद जब घरवालों द्वारा दी गई उसकी पुरानी फोटो और पुलिस रिकॉर्ड की फोटो से मिलान किया गया तब तो तस्वीर और भी साफ़ हो गई. राजू के पिता ने भी अपने बेटे को पहचान कर गले से लगा लिया. इस दौरान भावुक माहौल ने पुलिस वालों की आँखों को भी भिगो दिया. बेटे को पाकर परिजनों के आंसू छलके तो माँ बुरी तरह रो पड़ी.

जो जानकारी मिली उसके राजू के पिता का नाम है तुलाराम जो कि पहले बिजली विभाग में नौकरी करते थे. अब वे रिटायर हो गए हैं. राजू की तीन बहने भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है. अब माता-पिता अपने इकलौते बेटे को लम्बे तीस वर्षों के बाद फिर अपने घर में देख कर बहुत खुश है. अपने परिवार में वापस आ कर राजू की ख़ुशी भी उसके चेहरे पर दिखाई दे रही है.

हट गया बहन के ऊपर से कलंक

सबसे ज्यादा वो बहन खुश है जिसको परिवार के लोग इस घटना का जिम्मेदार मानते थे. जिस दिन राजू खोया था उस दिन उसकी अपनी बहन से लड़ाई हुई थी और वो स्कूल से घर आते समय सड़क पर बैठ गया था. बहन ने सोचा कि वो पीछे पीछे घर आ जाएगा, तो वो चलती रही और घर आ गई. लेकिन भाई घर नहीं आया.

ऐसे वापस गाजियाबाद आया

पिछले दिनों वहां कुछ लोग बकरियां खरीदने के लिए आए थे. राजू ने मौका देख कर उनको अपनी सारी कहानी सुनाई और उनसे मदद मांगी. उन बकरी खरीदने वालों ने राजू को भागने में सहायता की और राजू उनकी गाड़ी में छिपकर वहां से निकलने में कामयाब हो गया.

बकरी खरीदने वाले राजू को पहले दिल्ली लाये और यहां उसको उन्होंने गाजियाबाद की ट्रेन में बैठा दिया. जब राजू गाजियाबाद पहुंचा तो उसे यहां सभी कुछ बदला हुआ नज़र आया .न ही वो यहां किसी को जानता था और न उसके पास अपने घर का कोई एड्रेस था. अब राजू कहाँ जाए ? काफी सोच-विचार के उसको समझ आया कि शायद पुलिस उसकी मदद कर सके. वो पास के पुलिस थाने पहुंचा और वहां अपनी पूरी कहानी सुना दी.

खोड़ा पुलिस को जाता है श्रेय

ये गाजियाबाद का खोड़ा क्षेत्र था. यहां थाने की पुलिस भी सारी बात सुन कर अचरज में पड़ गई. लेकिन उन्होंने पूरी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए राजू के खोये परिवार को ढूंढना शुरू किया. अब जब राजू मि गया था तब घर खो गया. पुलिस की तत्परता सराहनीय है. पुलिस ने राजू के परिवार की खोज के दौरान सोशल मीडिया पर भी राजू की कहानी शेयर कर दी. पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि आपमें से कोई भी इस संबंध में कोई जानकारी रखता हो तो पुलिस से सम्पर्क करे.

पुलिस ने पुरानी फाइलों से तीस साल पहले के दर्ज मिसिंग केसेज को खंगालना शुरू किया. तब पुलिस को पता चला कि एक घटना ऐसी ही तीस साल पहले थाना साहिबाबाद क्षेत्र में भी हुई थी. एक परिवार का एक बारह साल बच्चा गायब हुआ था. ढूंढते हुए पुलिस उस परिवार तक पहुंच गई. खबर मिलते ही परिवार वाले भागकर पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने राजू की पहचान कर ली.

कहानी अभी भी बाकी है दोस्तों. देखिये कहानी का अगला और अंतिम अंक.

Previous Post

GST में सरकार लाने जा रही नया टैक्स स्लैब: राहुल गांधी

Next Post

The Lost Raju: कहानी में ट्विस्ट – क्या छोटा राजू ही बड़ा राजू है या फिर ..? (भाग-3)

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा - Panchayati Times
भारत

सेंट्रल विस्टा में 135 साल पुराने पुस्तकालय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, केंद्र से मांगा पूरा ब्योरा

5 October 2026
लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची - Panchayati Times
भारत

लद्दाख की 28 भौगोलिक जगहों को आधिकारिक नक्शे पर मिला नाम, जानें पूरी सूची

3 October 2026
Next Post
क्या पाया राजू ही खोया राजू है?

The Lost Raju: कहानी में ट्विस्ट - क्या छोटा राजू ही बड़ा राजू है या फिर ..? (भाग-3)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved