• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

पूर्व विधायक पर पृथ्वीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष से मारपीट का आरोप

पृथ्वीगंज नगर पंचायत कार्यालय शुक्रवार को हिंसा का गवाह बना। भाजपा के पूर्व विधायक पर नगर पंचायत अध्यक्ष और कर्मचारियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगा है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 May 2025
in पंचायत
0
पूर्व विधायक पर पृथ्वीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष से मारपीट का आरोप - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज: पृथ्वीगंज नगर पंचायत कार्यालय शुक्रवार को हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना, जब भाजपा के एक पूर्व विधायक पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष और कर्मचारियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगा है। घटना ने सरकारी कार्यों को बाधित कर दिया और कर्मचारियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सरोज ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोपहर करीब 12 बजे रानीगंज के एक पूर्व विधायक अपने करीब डजन भर गुर्गों के साथ कार्यालय में घुस आए और सबसे पहले कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी शिवाकांत कुशवाहा से अभद्रता की।

जब अध्यक्ष नीलम सरोज अपने प्रतिनिधि संजय सरोज के साथ कार्यालय पहुंचीं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और कर्मचारियों को जातिसूचक शब्द कहे।

घटना के दौरान पूरा कार्यालय परिसर दहशत में आ गया और सरकारी कामकाज ठप हो गया। कर्मचारियों ने भी बताया कि वे बुरी तरह डर गए थे और ऐसी स्थिति में काम करना मुश्किल है।

पूर्व विधायक पर पृथ्वीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष से मारपीट का आरोप - Panchayati Times

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने छानबीन शुरू की। स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने नगर पंचायत प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: इन जगहों पर अब नहीं मिलेगा नॉनवेज, सीएम योगी का निर्देश

स्थानीय स्तर पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, और आमजनता ने भी सार्वजनिक कार्यालयों में इस तरह के हमलों पर नाराजगी जताई है। प्रशासन पर अब दबाव है कि वह इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जा सकें।

Tags: नीलम सरोजपृथ्वीगंज नगर पंचायत
Previous Post

कर्नाटक: ग्रामीण इलाकों की अवैध संपत्तियों से वसूला जाएगा संपत्ति कर

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन, गेस्ट को ‘विशेष सेवाएं’ देने का कहा, ना कहने पर..

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी - Panchayati Times
पंचायत

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी

28 October 2026
Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल - Panchayati Times
पंचायत

Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल 

27 October 2026
सरपंच का चुनाव हारने पर गांव वालों ने दिए 25 लाख रुपये - Panchayati Times
पंचायत

सरपंच का चुनाव हारने पर गांव वालों ने दिए 25 लाख रुपये

26 October 2026
Jodhpur Panchayat Election 2026: पहले चरण में 62.88% मतदान - Panchayati Times
पंचायत

Jodhpur Panchayat Election 2026: पहले चरण में 62.88% मतदान 

23 October 2026
ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर, 16वें वित्त आयोग के अनुदान और पंचायतों की भूमिका पर मंथन - Panchayati Times
पंचायत

ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर, 16वें वित्त आयोग के अनुदान और पंचायतों की भूमिका पर मंथन

22 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
Next Post
Full timeline of Ankita Bhandari murder case, guest was asked to provide 'special services

अंकिता भंडारी हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन, गेस्ट को 'विशेष सेवाएं' देने का कहा, ना कहने पर..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (245)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (334)
  • बिज़नेस (311)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,852)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,169)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने कसा तंज - Panchayati Times

UP Election 2027: अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान

30 October 2026
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें स्टेटस 

30 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved