• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

खेल रत्न से नवाजे गए मनु भाकर और डी गुकेश, नीतू घंघास को मिला अर्जुन पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों खेल रत्न एवं अन्य सम्मानों से सम्मानित किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
17 January 2025
in खेल, भारत
0
खेल रत्न से नवाजे गए मनु भाकर और डी गुकेश, नीतू घंघास को मिला अर्जुन पुरस्कार - Panchayati Times

खेल रत्न से नवाजे गए मनु भाकर और डी गुकेश, नीतू घंघास को मिला अर्जुन पुरस्कार

Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों खेल रत्न एवं अन्य सम्मानों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में, राष्ट्रपति मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले खिलाड़ियों को उनकी मेहनत और उपलब्धियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया।

ध्यानचंद खेल रत्न से नवाजे गए मनु भाकर और डी गुकेश

इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज के चैम्पियन डी गुकेश को प्रतिष्ठित ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 2024 से नवाजा। इसके साथ ही, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उनके खेल के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय योगदान के लिए दिया गया।

मनु भाकर ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन्स और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते थे। वह स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते। वहीं, 18 वर्षीय डी गुकेश ने हाल ही में शतरंज में चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय हैं।

32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा। इनमें 17 पैरा-एथलीट शामिल हैं, जो विभिन्न खेलों में अपनी अद्वितीय उपलब्धियों के लिए पहचाने गए। अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर को सम्मानित किया गया। मुरलीकांत पेटकर ने 1972 के पैरालंपिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक जीता था।

वीडियो यहाँ देखें:

खेल रत्न से नवाजे गए मनु भाकर और डी गुकेश

अन्य पुरस्कारों का वितरण

इसके अलावा, राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित और लाइफटाइम कैटेगरी) और मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी के विजेताओं को भी सम्मानित किया।

खिलाड़ियों का योगदान सराहनीय

हरमनप्रीत सिंह, जिन्होंने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी करते हुए टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक दिलवाए, को भी यह सम्मान प्राप्त हुआ। वहीं, प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की हाई जंप T64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए गए इन खिलाड़ियों ने खेलों के क्षेत्र में अपनी मेहनत और संघर्ष से देश का नाम रोशन किया है। उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024

भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 के विजेताओं में निम्नलिखित खिलाड़ी शामिल हैं:

  1. डी गुकेश (शतरंज)
  2. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
  3. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
  4. मनु भाकर (निशानेबाजी)

अर्जुन पुरस्कार 2024

खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने वाले खिलाड़ी:

  1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
  2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
  3. नीतू घंघास (मुक्केबाज़ी) को चैंपियंस ऑफ चेंज हरियाणा सम्मान से तत्कालीन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा सम्मानित किया जा चुका है. इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी के अध्यक्ष अधिवक्ता नंदन झा ने नीतू घंघास को खेल रत्न से सम्मानित होने पर बधाई दिया. आपको बताते चले कि चैंपियंस ऑफ़ चेंज सम्मान समारोह का आयोजन इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी के द्वारा किया जाता है.

    Congratulations @NituGhanghas333 winner of #cocharyana for winning #ArjunaAward pic.twitter.com/9559SosMak

    — Nandan Jha (@Nandan_Jha4) January 17, 2025

  1. स्वीटी (मुक्केबाज़ी)
  2. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
  3. सलीमा टेटे (हॉकी)
  4. अभिषेक (हॉकी)
  5. संजय (हॉकी)
  6. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
  7. सुखजीत सिंह (हॉकी)
  8. राकेश कुमार (पैरा-तीरंदाजी)
  9. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
  10. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
  11. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
  12. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
  13. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
  14. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
  15. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
  16. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
  17. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
  18. नितेश कुमार (पैरा-बैडमिंटन)
  19. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा-बैडमिंटन)
  20. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा-बैडमिंटन)
  21. मनीषा रामदास (पैरा-बैडमिंटन)
  22. कपिल परमार (पैरा-जूडो)
  23. मोना अग्रवाल (पैरा-निशानेबाजी)
  24. रुबीना फ्रांसिस (पैरा-निशानेबाजी)
  25. स्वप्निल सुरेश कुसाले (निशानेबाजी)
  26. सरबजोत सिंह (निशानेबाजी)
  27. अभय सिंह (स्क्वाश)
  28. साजन प्रकाश (तैराकी)
  29. अमन (कुश्ती)

अर्जुन पुरस्कार (आजीवन) 2024

खेलों में उत्कृष्टता के लिए अर्जुन पुरस्कार (आजीवन) से सम्मानित किए गए खिलाड़ी:

  1. सुच्चा सिंह (एथलेटिक्स)
  2. मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा-तैराकी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2024

खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2024:

नियमित श्रेणी:

  1. सुभाष राणा (पैरा-निशानेबाजी)
  2. दीपाली देशपांडे (निशानेबाजी)
  3. संदीप सांगवान (हॉकी)

आजीवन श्रेणी:

  1. एस मुरलीधरन (बैडमिंटन)
  2. अर्मांडो एग्नेलो कोलाको (फ़ुटबॉल)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2024 से सम्मानित संस्थाएं:

  • फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2024

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालयों को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है:

  1. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (समग्र विजेता)
  2. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (प्रथम रनर अप)
  3. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (द्वितीय रनर अप)
Tags: Arjun AwardKhel ratna Awardअर्जुन पुरस्कारअर्जुन पुरस्कार 2024खेल रत्नडी गुकेशद्रोणाचार्य पुरस्कार 2024प्रवीण कुमारमनु भाकरमेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024हरमनप्रीत सिंह
Previous Post

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 14 साल और पत्नी को 7 साल की जेल, ये है मामला

Next Post

Saif Ali Khan: सैफ के अलावा बांद्रा में इन मशहूर हस्तियों पर भी हुआ हमला, शाहरुख के घर पर सेंध!

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब - Panchayati Times
खेल

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

6 June 2026
RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

5 June 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा - Panchayati Times
भारत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा

5 June 2026
मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत - Panchayati Times
भारत

मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

3 June 2026
आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर सरकार की नजर - Panchayati Times
बिज़नेस

आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर है सरकार की नजर

2 June 2026
‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ - Panchayati Times
कृषि समाचार

‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

1 June 2026
Next Post
Salman Khan, Baba Siddiqui and now Saif Ali Khan, why are celebrities being targeted in Bandra mumbai

Saif Ali Khan: सैफ के अलावा बांद्रा में इन मशहूर हस्तियों पर भी हुआ हमला, शाहरुख के घर पर सेंध!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (262)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (161)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब - Panchayati Times

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

6 June 2026
फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज - Panchayati Times

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज

5 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved