• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

IPL 2025: रियान पराग आउट दिए जाने पर अंपायर से भिड़े

IPL 2025 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में नतीजे से ज्यादा सुर्खियों में रहे राजस्थान के बल्लेबाज रियान पराग, जो आउट दिए जाने को लेकर अंपायर से भिड़ गए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 April 2025
in खेल
0
IPL 2025: रियान पराग आउट दिए जाने पर अंपायर से भिड़े - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

IPL 2025 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 58 रनों से करारी शिकस्त दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 160 रन पर सिमट गई।

लेकिन इस मुकाबले में नतीजे से ज्यादा सुर्खियों में रहे राजस्थान के युवा बल्लेबाज रियान पराग, जो अपने विवादित आउट को लेकर अंपायर से भिड़ गए। यह घटना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

क्या हुआ था मैदान पर?

राजस्थान की पारी का सातवां ओवर चल रहा था। दो विकेट गिरने के बाद टीम पर दबाव था, लेकिन संजू सैमसन और रियान पराग ने मोर्चा संभालने की कोशिश की। ओवर की चौथी गेंद पर गेंदबाज़ कुलवंत खेजरोलिया ने गेंद फेंकी, जिसे पराग ने थर्ड मैन की दिशा में खेलने की कोशिश की। गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथों में चली गई और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।

रियान पराग ने तुरंत DRS लिया, और थर्ड अंपायर ने अल्ट्रा एज तकनीक का इस्तेमाल किया। रिप्ले में देखा गया कि गेंद गुजरते वक्त एक बड़ा स्पाइक दिखा, जिसके चलते थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट दिया।

पराग का तर्क – “बल्ले से नहीं, जमीन से स्पाइक आया”

रियान पराग इस फैसले से बेहद नाराज़ नजर आए। उनका कहना था कि जो स्पाइक देखा गया वह गेंद और बल्ले के संपर्क का नहीं, बल्कि बल्ले के जमीन से रगड़ने के कारण आया था। आउट दिए जाने के बाद पराग ने अंपायर से मैदान पर ही बहस शुरू कर दी, जिसे देखकर फैन्स भी हैरान रह गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

IPL में पहले भी रहा है रियान पराग का विवादों से नाता

रियान पराग इस सीजन में पहले भी विवादों में रह चुके हैं। CSK के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते बतौर कप्तान उन पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया था। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के शुरुआती मुकाबलों में संजू सैमसन केवल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आ रहे थे, जिससे कप्तानी की जिम्मेदारी पराग को सौंपी गई थी।

क्या आगे भी होगा कार्रवाई?

अंपायर के फैसले पर खुलेआम सवाल उठाना IPL की आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि रियान पराग पर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर बीसीसीआई की ओर से कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

IPL 2025: रियान पराग आउट दिए जाने पर अंपायर से भिड़े - Panchayati Times

फैन्स की राय

सोशल मीडिया पर फैन्स दो खेमों में बंट गए हैं। कुछ का मानना है कि पराग का रिएक्शन उचित था, वहीं कई लोग इसे अनुशासनहीनता मान रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस पर क्या फैसला लेती है।

यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने शेयर की इंस्टा स्टोरी

रियान पराग ने जरूर इस मुकाबले में तेजतर्रार 26 रन (14 गेंद) की पारी खेली, लेकिन उनका विवादित आउट और अंपायर से बहस ने मैच की रोशनी को खुद पर केंद्रित कर लिया। क्रिकेट के खेल में टेक्नोलॉजी का सहारा जरूरी है, लेकिन जब खिलाड़ी उस पर सवाल उठाते हैं, तो विवाद की गुंजाइश भी बढ़ जाती है।

Tags: IPL 2025रियान पराग
Previous Post

Delhi-NCR में 2 दिन बरसेंगे बादल, लखनऊ में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

Next Post

KYC अपडेट व सिम बंद करने की धमकियों से हो रहा बड़ा स्कैम, TRAI ने बताया बचने का तरीका

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट 

3 October 2026
सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता - Panchayati Times
खेल

Bodhana Sivanandan: सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता

3 October 2026
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक - Panchayati Times
खेल

Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक

3 October 2026
IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल - Panchayati Times
खेल

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल

1 October 2026
Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज - Panchayati Times
खेल

Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज

28 September 2026
कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा - Panchayati Times
खेल

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा 

25 September 2026
Next Post
TRAI's new warning, (Image Credit: social Media)

KYC अपडेट व सिम बंद करने की धमकियों से हो रहा बड़ा स्कैम, TRAI ने बताया बचने का तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved