• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

बांग्लादेश का भी पानी बंद किया जाय: निशिकांत दुबे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश को भी आड़े हाथों लिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
26 April 2025
in भारत
0
निशिकांत दुबे का तंज, महुआ मोइत्रा को ‘भाभी’ कहकर साधा निशाना - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों द्वारा 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। इसी बीच, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश को भी आड़े हाथों लिया है।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बांग्लादेश को निशाने पर लेते हुए लिखा, “बांग्लादेश भी बड़ा छटपटा रहा है, अब समय आ गया है कि गंगा नदी का पानी भी बंद कर दिया जाए। पीएंगे पानी हमसे, गाएंगे पाकिस्तान से!” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

दरअसल, दुबे ने एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर का स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें दावा किया गया है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के एक कानूनी सलाहकार डॉ. आसिफ नजरूल ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सदस्य से मुलाकात की थी। यह मुलाकात पहलगाम हमले के अगले ही दिन ढाका में हुई, जिससे संदेह जताया जा रहा है कि कहीं न कहीं भारत विरोधी गतिविधियों को बांग्लादेश की मौजूदा सत्ता से समर्थन मिल रहा है।

बीजेपी सांसद ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले की सराहना की और कहा कि यह ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की भी आलोचना की और कहा कि 1960 में उन्होंने नोबेल पुरस्कार की चाह में पाकिस्तान को ‘सांप को भी पानी’ देने का मौका दिया।

बांग्लादेश का भी पानी बंद किया जाय: निशिकांत दुबे - Panchayati Times

सरकार का जवाब—“अब बख्शा नहीं जाएगा”

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने ताबड़तोड़ फैसले लेते हुए पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसके अलावा अटारी बॉर्डर पर चेकपोस्ट को बंद कर दिया गया है और सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। भारत सरकार ने इस हमले के लिए ज़िम्मेदार आतंकियों को ‘मुंहतोड़ जवाब’ देने की चेतावनी भी दी है।

इतना ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान को निर्देश दिया है कि वह एक सप्ताह के भीतर अपने सभी डिफेंस एडवाइजर्स को नई दिल्ली से वापस बुला ले।

राजनीतिक और कूटनीतिक मोर्चे पर सख्ती

सरकार के इन फैसलों को जनता के गुस्से के बीच एक निर्णायक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग करने के साथ-साथ भारत अब कूटनीतिक मोर्चे पर भी कोई नरमी बरतने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: UP सरकार दे रही ₹1 लाख

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंक और उसके समर्थकों के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रहा है।

Tags: निशिकांत दुबेबांग्लादेश
Previous Post

‘मैं भारत और पाक दोनों के..’ पहलगाम हमले पर ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

Next Post

भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश - Panchayati Times

भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved