• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home मनोरंजन

मेट गाला: शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने याद दिलाई 19 साल पुरानी लुक

मेट गाला के रेड कार्पेट पर शाहरुख खान ने पहली बार शिरकत की, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने पांचवें अपीयरेंस से एक बार फिर फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
6 May 2025
in मनोरंजन
0
मेट गाला: शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने याद दिलाई 19 साल पुरानी लुक - Panchayati Times

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा

Share on FacebookShare on Twitter

मेट गाला 2025 का आयोजन एक बार फिर ग्लैमर और फैशन का भव्य प्रदर्शन बना, जिसमें दुनियाभर की हस्तियों के बीच बॉलीवुड सितारों ने भी अपने जलवे बिखेरे। इस बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर शाहरुख खान ने पहली बार शिरकत की, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने पांचवें अपीयरेंस से एक बार फिर फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया।

शाहरुख का डेब्यू, प्रियंका का बोल्ड अंदाज

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख, अपने मेट गाला डेब्यू में ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए, जिसे मशहूर डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने खासतौर पर डिजाइन किया था। दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा ने मशहूर डिजाइनर ओलिवियर रूस्टिंग के पोल्का डॉट गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री ली और अपने क्लासिक लुक से सबको हैरान कर दिया।

‘डॉन’ और ‘रोमा’ की मेट गाला में वापसी?

सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों की तस्वीरें वायरल होते ही फैंस को 2006 में आई फिल्म ‘डॉन’ की याद आ गई, जिसमें शाहरुख और प्रियंका की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दिलचस्प बात यह रही कि मेट गाला में दोनों के आउटफिट्स काफी हद तक उस फिल्म के उनके लुक्स से मेल खाते नजर आए। शाहरुख का ब्लैक सूट और प्रियंका की पोल्का डॉट ड्रेस ने फैन्स को उस दौर में वापस पहुंचा दिया।

मेट गाला: शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने याद दिलाई 19 साल पुरानी लुक - Panchayati Times
शाहरुख खान

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प

एक यूजर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दोनों की तुलना करते हुए लिखा, “डॉन और रोमा ने मेट गाला को टेकओवर कर लिया है।” वहीं एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा, “लगता है डॉन और रोमा किसी नए मिशन पर निकले हैं।” तस्वीरों को लेकर मीम्स और पुरानी यादें भी इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही हैं।

‘डॉन’ की स्टारकास्ट और सफलता

साल 2006 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘डॉन’ में शाहरुख खान ने अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका निभाई थी, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने इंटेलिजेंट और स्टाइलिश ‘रोमा’ का किरदार निभाया था। फिल्म में अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी, ईशा कोप्पिकर और ओम पुरी जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसकी स्टाइल, संगीत और एक्शन को काफी सराहा गया।

यह भी पढ़ें: BMC चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश  

रीयूनियन या इत्तेफाक?

अब यह अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि शाहरुख और प्रियंका का यह मेट गाला लुक जानबूझकर पुरानी यादों को ताज़ा करने के लिए था या यह केवल एक संयोग। लेकिन इतना तय है कि इस जोड़ी ने एक बार फिर फैशन और फिल्मों के फैंस के दिलों में हलचल मचा दी है।

Tags: प्रियंका चोपड़ामेट गालाशाहरुख खान
Previous Post

BMC चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश  

Next Post

MIvsGT: वानखेड़े में भिड़ेंगी दोनों टीम, प्लेऑफ के लिए अहम मुकाबला

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

रेबेल किड अपूर्वा मुखिजा: 10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने... - Panchayati Times
मनोरंजन

रेबेल किड अपूर्वा मुखिजा: 10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने…

16 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने किया सुसाइड, मनोरंजन जगत में शोक की लहर  - Panchayati Times
मनोरंजन

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने किया सुसाइड, मनोरंजन जगत में शोक की लहर 

15 June 2026
'तनु वेड्स मनु 3' को लेकर आई बड़ी खबर, कंगना रनौत और आर माधवन की जोड़ी एकबार फिर धमाल मचाने आ रही - Panchayati Times
मनोरंजन

‘तनु वेड्स मनु 3’ को लेकर आई बड़ी खबर, कंगना रनौत और आर माधवन की जोड़ी एकबार फिर धमाल मचाने आ रही

11 June 2026
दिल्ली में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, CM ने फिल्म को सराहा - Panchayati Times
मनोरंजन

दिल्ली में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, CM ने फिल्म को सराहा

10 June 2026
दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन - Panchayati Times
भारत

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

12 April 2026
रैपर बादशाह ने विवाद के बाद 'टटीरी' के दूसरे वर्जन का किया ऐलान - Panchayati Times
मनोरंजन

रैपर बादशाह ने विवाद के बाद ‘टटीरी’ के दूसरे वर्जन का किया ऐलान

11 April 2026
Next Post
MIvsGT: वानखेड़े में भिड़ेंगी दोनों टीम, प्लेऑफ के लिए अहम मुकाबला - Panchayati Times

MIvsGT: वानखेड़े में भिड़ेंगी दोनों टीम, प्लेऑफ के लिए अहम मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (292)
  • बिज़नेस (265)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,698)
  • मनोरंजन (296)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,078)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

रेबेल किड अपूर्वा मुखिजा: 10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने... - Panchayati Times

रेबेल किड अपूर्वा मुखिजा: 10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने…

16 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved