• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

MP: गुना में पंचायत को गिरवी रखने का चौंकाने वाला मामला आया

मध्य प्रदेश के गुना जिले में लोकतंत्र की जड़ों को हिला देने वाला मामला सामने आया है, जहां करोद ग्राम पंचायत को बाकायदा 20 लाख रुपये के कर्ज के बदले गिरवी रख दिया गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 May 2025
in पंचायत
0
MP: गुना में पंचायत को गिरवी रखने का चौंकाने वाला मामला आया - Panchayati Times

करोद ग्राम पंचायत

Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश के गुना जिले में लोकतंत्र की जड़ों को हिला देने वाला मामला सामने आया है, जहां करोद ग्राम पंचायत को बाकायदा 20 लाख रुपये के कर्ज के बदले गिरवी रख दिया गया। यह सौदा कोई रहस्यमय समझौता नहीं, बल्कि बाकायदा 100 रुपये के स्टांप पेपर पर किया गया लिखित एग्रीमेंट है, जिस पर ग्राम पंचायत की महिला सरपंच, उनके पति, एक पंच और कर्जदाता के हस्ताक्षर भी हैं। मामला उजागर होने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरपंच और पंच को पद से बर्खास्त कर दिया है।

सरपंच ने चुनाव लड़ने के लिए लिया था कर्ज

यह पूरा मामला करोद पंचायत से जुड़ा है, जो महिला आरक्षित सीट है। जानकारी के अनुसार, सरपंच लक्ष्मीबाई, जिनके पति शंकर सिंह गौड़ हैं, ने चुनाव लड़ने के लिए गांव के ही दबंग हेमराज सिंह धाकड़ से 20 लाख रुपये कर्ज लिया था। इस ऋण की गारंटी पंच रणवीर सिंह कुशवाह ने दी थी। एग्रीमेंट में यह स्पष्ट किया गया कि चुनाव जीतने के बाद पंचायत में होने वाले विकास कार्यों से हेमराज सिंह को पैसा लौटाया जाएगा। साथ ही, पंच रणवीर सिंह को सरपंच प्रतिनिधि नियुक्त किया गया और विकास कार्यों से मिलने वाले 5% कमीशन का प्रावधान भी रखा गया।

पंचायत की सील और दस्तावेज भी गिरवी

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सिर्फ मौखिक समझौता नहीं, बल्कि सरपंच की चेकबुक, पंचायत की सील और सरकारी दस्तावेज तक कर्जदाता हेमराज सिंह के पास गिरवी रखे गए। इससे पंचायत के निर्णयों पर तीसरे व्यक्ति का सीधा नियंत्रण स्थापित हो गया था। एग्रीमेंट 28 नवंबर 2022 को किया गया था।

MP: गुना में पंचायत को गिरवी रखने का चौंकाने वाला मामला आया - Panchayati Times
करोद ग्राम पंचायत

पंचायत पर “दबंगों” का कब्जा

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद से ही गांव के प्रभावशाली लोगों ने पंचायत पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था। यह मामला केवल आर्थिक अनियमितता का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और महिला सशक्तिकरण के दावे की भी पोल खोलता है। आदिवासी और महिला आरक्षित सीटों पर बाहरी लोगों का कब्जा अब एक सामान्य बात बनती जा रही है।

एक और मामला चाचौड़ा से

इसी तरह का मामला चाचौड़ा की रामनगर पंचायत में सामने आया है, जहां आदिवासी महिला सरपंच मुन्नीबाई सहरिया ने गांव के दबंग रामसेवक मीना से कर्ज लेकर चुनाव लड़ा था। जीत के बाद, पंचायत के संचालन का अधिकार रामसेवक के हाथों में चला गया और बदले में सरपंच को सालाना 1 लाख रुपये देने का सौदा तय हुआ।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

गुना के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा, “ये दोनों प्रकरण अत्यंत चिंताजनक हैं। प्राथमिक जांच में आरोप सिद्ध होने पर दोनों महिला सरपंचों को मध्यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत पद से हटाया गया है। ऋण देकर पंचायत पर नियंत्रण पाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में पानी को लेकर हाहाकार, गृहमंत्री के घर पर हमला

राजनीतिक सवाल भी उठे

गौरतलब है कि यह पूरा मामला गुना विधानसभा क्षेत्र का है, जहां से बीजेपी के पन्नालाल शाक्य विधायक हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन की निगरानी में इस प्रकार की घटनाओं के सामने आना राजनीतिक सवाल भी खड़े कर रहा है।

Tags: करोद ग्राम पंचायतगुनामध्य प्रदेश
Previous Post

पाकिस्तान में पानी को लेकर हाहाकार, गृहमंत्री के घर पर हमला

Next Post

कौन हैं रुचि गुर्जर? जिन्होंने Cannes में PM Modi वाला हार पहनकर लूट ली महफिल

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times
पंचायत

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर - Panchayati Times
पंचायत

जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर

16 June 2026
इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही - Panchayati Times
पंचायत

इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही

12 June 2026
यूपी पंचायत चुनाव 2026: अंतिम मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे - Panchayati Times
पंचायत

यूपी पंचायत चुनाव 2026: अंतिम मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे 

10 June 2026
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान - Panchayati Times
पंचायत

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान

1 June 2026
दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी - Panchayati Times
पंचायत

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बड़ी जीत, कांग्रेस-बीजेपी को…

29 May 2026
Next Post
रुचि गुर्जर

कौन हैं रुचि गुर्जर? जिन्होंने Cannes में PM Modi वाला हार पहनकर लूट ली महफिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved