• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

हरिद्वार को छोड़ बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर तैयार उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड की राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि हरिद्वार को छोड़कर राज्य के बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए वह पूरी तरह तैयार है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
22 May 2025
in पंचायत
0
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, गन्ना के नए दाम तय  - Panchayati Times

सीएम धामी

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड की राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि हरिद्वार को छोड़कर राज्य के बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए वह पूरी तरह तैयार है। इस संबंध में सरकार की ओर से उत्तराखंड हाई कोर्ट में एक शपथपत्र दाखिल किया गया है, जिसमें चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों का ब्योरा दिया गया है।

कोर्ट में उठा प्रशासनिक नियुक्तियों का सवाल

दरअसल, हाई कोर्ट में उन याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है जिनमें निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों और ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने चुनाव न कराकर पुराने पदाधिकारियों को प्रशासक बनाकर उन्हें वित्तीय अधिकार भी दे दिए हैं, जिससे चुनाव निष्पक्ष नहीं रह पाएंगे।

सरकार और आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था कि पंचायत चुनाव कब तक कराए जा सकते हैं। इसके जवाब में राज्य निर्वाचन आयोग पहले ही कह चुका है कि चुनाव प्रक्रिया की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब केवल आरक्षण निर्धारण जैसे फैसले सरकार स्तर पर लिए जाने हैं।

हरिद्वार को छोड़ बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर तैयार उत्तराखंड सरकार - Panchayati Times

महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर ने जानकारी दी कि सरकार की ओर से शपथपत्र दाखिल कर दिया गया है और मुख्यमंत्री स्वयं स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार चुनाव कराने को तैयार है। पंचायती राज विभाग भी इस दिशा में तैयारी कर रहा है।

याचिकाकर्ताओं की मांग

इस मामले में याचिका दाखिल करने वालों में शामिल पूर्व ग्राम प्रधान विजय तिवारी और अन्य का कहना है कि निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाना संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के विरुद्ध है। उनका कहना है कि जब तक ग्राम सभा भंग न हो, तब तक प्रशासक नियुक्त नहीं किया जा सकता और अगर किया जाए, तो छह माह के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है।

याचिका में यह भी तर्क दिया गया है कि प्रशासक के रूप में नियुक्त व्यक्ति चुनाव में लाभ उठा सकता है, जिससे निष्पक्षता प्रभावित होगी। इसलिए ग्राम पंचायतों के शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों के खर्च सीमा में बढ़ोतरी हुई 

अब जब सरकार ने हाई कोर्ट को अपनी तैयारियों का भरोसा दिलाया है, तो सभी की नजरें कोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जल्द ही उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी की जाती है या फिर प्रशासकों की नियुक्ति को लेकर कोई कानूनी रुकावट आती है।

Tags: उत्तराखंडपंचायत चुनावहरिद्वार
Previous Post

अमिताभ बच्चन KBC को कहेंगे अलविदा! बॉलीवुड के ये सुपरस्टार कर सकते हैं होस्ट

Next Post

Delhi-NCR में कोरोना वायरस की दस्तक, गुरुग्राम में 2 और फरीदाबाद में 1 केस मिला

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- सरकार तैयार, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

16 October 2026
PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस - Panchayati Times
पंचायत

PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस

15 October 2026
NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन - Panchayati Times
पंचायत

NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन 

15 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times
पंचायत

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ - Panchayati Times
पंचायत

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ

1 October 2026
Next Post
Delhi-NCR में कोरोना वायरस की दस्तक

Delhi-NCR में कोरोना वायरस की दस्तक, गुरुग्राम में 2 और फरीदाबाद में 1 केस मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (594)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (301)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,156)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख - Panchayati Times

Navodaya Admission 2027: कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की बढ़ी तारीख 

16 October 2026
IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट - Panchayati Times

IND vs WI T20: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, अर्शदीप सिंह की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट

16 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved