• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

IPL 2025 Final: जानें पंजाब किंग्स के हार के कारण

IPL 2025 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंत में बाज़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथ लगी। एक समय तक बराबरी की टक्कर नजर आ रही थी, लेकिन पंजाब किंग्स एक बार फिर खिताब के दरवाजे तक पहुंचकर चूक गई।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 June 2025
in खेल
0
IPL 2025 Final: जानें पंजाब किंग्स के हार के कारण - Panchayati Times

पंजाब किंग्स

Share on FacebookShare on Twitter

IPL 2025 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंत में बाज़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथ लगी। एक समय तक बराबरी की टक्कर नजर आ रही थी, लेकिन पंजाब किंग्स एक बार फिर खिताब के दरवाजे तक पहुंचकर चूक गई। अहम मौकों पर गलतियों ने पंजाब का ख्वाब तोड़ दिया और बेंगलुरु ने 6 रनों से जीत दर्ज कर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

टॉस जीतकर गेंदबाजी, कोहली ने संभाली पारी

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि टीम ने 20 ओवर में 190 रन बनाए। इस पिच पर यह लक्ष्य चुनौतीपूर्ण तो था, लेकिन नामुमकिन नहीं।

पंजाब की हार के बड़े कारण

IPL 2025 Final: जानें पंजाब किंग्स के हार के कारण - Panchayati Times
पंजाब किंग्स

1. धीमी शुरुआत ने बढ़ाया दबाव

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत सतर्क रही, लेकिन रन गति बहुत धीमी रही। ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 22 गेंदों पर 26 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्य ने 19 गेंदों में 24 रन जोड़े। पावरप्ले में पंजाब तेजी से रन नहीं बना सकी, जिससे मध्य ओवरों में दबाव बढ़ गया।

2. श्रेयस अय्यर का जल्द आउट होना

पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे कप्तान श्रेयस अय्यर फाइनल में बल्ले से विफल रहे। वह केवल 2 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जब वे क्रीज पर आए, तब पंजाब की स्थिति मजबूत थी, लेकिन उनके आउट होते ही विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

3. नेहाल वढेरा की धीमी बल्लेबाज़ी

मिडल ओवरों में जब पंजाब को रफ्तार की जरूरत थी, तब नेहाल वढेरा की धीमी बल्लेबाज़ी ने टीम की लय तोड़ दी। उन्होंने 18 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाए, जिससे दबाव लगातार बढ़ता गया। हालांकि शशांक सिंह ने 61* रन की शानदार पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला।

RCB ने तोड़ा 17 साल का इंतजार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह जीत बेहद खास रही। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम ने पहली बार आईपीएल खिताब जीता। गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने कमाल दिखाया और अपने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार ने भी दो विकेट चटकाए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी सटीक लाइन-लेंथ से पंजाब को बांधे रखा।

अंत में रह गई सिर्फ उम्मीद

शशांक सिंह की आतिशी पारी ने आखिरी ओवर तक पंजाब की उम्मीदों को ज़िंदा रखा। उन्होंने 30 गेंदों पर 6 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए, लेकिन जीत नहीं दिला सके। पंजाब एक बार फिर फाइनल में हार का स्वाद चख बैठी।

RCB की ऐतिहासिक जीत के साथ ही आईपीएल को एक नया चैम्पियन मिला। पंजाब किंग्स को अपनी रणनीति और मध्यक्रम की बल्लेबाजी पर गहन मंथन करने की जरूरत है, ताकि अगली बार वह फाइनल में केवल पहुंचें ही नहीं, बल्कि जीत भी दर्ज करें।

Previous Post

आरसीबी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2025 की चैंपियन बनी – पंजाब को 6 रन से हराया

Next Post

‘ये ट्रॉफी जितनी मेरी है, उतनी ही इन दोनों की भी है’..जीत के बाद किन दो स्टार्स की बात कर गए विराट?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026 Chess: अर्जुन एरिगैसी ने निहाल सरीन को 2-0 से हराया, कार्लसन भी प्लेऑफ में; भारत की उम्मीदें कायम

13 August 2026
Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें - Panchayati Times
खेल

Asian Junior Chess Championship 2026: 10 देशों के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, भारत के इन युवा शतरंज सितारों पर रहेंगी नजरें

12 August 2026
Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026: अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन आमने-सामने, मैग्नस कार्लसन करेंगे खिताब बचाने की शुरुआत

12 August 2026
साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह - Panchayati Times
खेल

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह 

10 August 2026
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर - Panchayati Times
खेल

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर  

8 August 2026
Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय - Panchayati Times
खेल

Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय 

8 August 2026
Next Post
This trophy belongs to them as much as it belongs to me'.. Virat Kohli gave the credit of victory to AB de Villiers and Chris Gayle

'ये ट्रॉफी जितनी मेरी है, उतनी ही इन दोनों की भी है'..जीत के बाद किन दो स्टार्स की बात कर गए विराट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (578)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (306)
  • बिज़नेस (286)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,787)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,119)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (190)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन - Panchayati Times

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन

14 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved