• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, August 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी 

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता और पुरी से सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 June 2025
in भारत
0
महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार नेता और सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण उनका निजी जीवन है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता और पुरी से सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने जर्मनी में बेहद निजी समारोह में विवाह किया। हालांकि, अभी तक दोनों नेताओं की ओर से इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

गुपचुप तरीके से रचाई शादी

‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, महुआ और पिनाकी ने बेहद निजी माहौल में विवाह किया और इस कार्यक्रम में चुनिंदा करीबी लोग ही शामिल हुए। सोशल मीडिया पर दोनों की एक साथ की तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसने इन अटकलों को और हवा दी है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी फिलहाल इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

महुआ का राजनीतिक और निजी सफर

महुआ मोइत्रा वर्तमान में पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बनी हैं। 2019 के आम चुनाव में उन्होंने भाजपा के कल्याण चौबे को हराया था और 2024 में फिर जीत दर्ज कर अमृता रॉय को शिकस्त दी। हालांकि उनका पहला कार्यकाल कई विवादों से भरा रहा। ‘कैश फॉर क्वैरी’ मामले में उनका नाम सामने आया था और लोकसभा की सदस्यता तक रद्द कर दी गई थी। इस फैसले को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी - Panchayati Times

निजी जीवन की बात करें तो महुआ की पहली शादी डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रॉर्सन से हुई थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और तलाक हो गया।

पिनाकी मिश्रा का पारिवारिक जीवन

बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा ओडिशा की पुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 1984 में संगीता मिश्रा से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह महुआ मोइत्रा के साथ नए रिश्ते में बंध गए हैं।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें तस्वीर

राजनीति के गलियारों में इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कब दोनों नेता सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते की पुष्टि करते हैं। फिलहाल महुआ और पिनाकी दोनों ही अपने राजनीतिक सफर में सक्रिय हैं और संसद में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Tags: जर्मनीपिनाकी मिश्रामहुआ मोइत्राशादी
Previous Post

राम मंदिर: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, देखें तस्वीर

Next Post

मध्य प्रदेश: बकरीद में कुर्बानी पर पंचायत ने लगाई रोक

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

VB-G RAM G पर कांग्रेस का हमला: जयराम रमेश बोले- MGNREGA खत्म करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण श्रमिक, जुलाई में रोजगार में बड़ी गिरावट - Panchayati Times
पंचायत

VB-G RAM G पर कांग्रेस का हमला: जयराम रमेश बोले- MGNREGA खत्म करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण श्रमिक, जुलाई में रोजगार में बड़ी गिरावट  

10 August 2026
IIT दिल्ली में पीएम मोदी क्यों कहा, 'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...' - Panchayati Times
भारत

IIT दिल्ली में पीएम मोदी क्यों कहा, ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’

8 August 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times
भारत

FCRA Bill 2026: अमेरिकी सांसद की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, MEA बोला- विदेशी फंडिंग को रेगुलेट करना हमारा आंतरिक मामला

7 August 2026
CM Vijay Sangeetha Divorce: संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका, जानें पूरा मामला - Panchayati Times
भारत

CM Vijay Sangeetha Divorce: संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका, जानें पूरा मामला

7 August 2026
UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times
भारत

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल

7 August 2026
कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times
कृषि समाचार

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Next Post
मध्य प्रदेश: बकरीद में कुर्बानी पर पंचायत ने लगाई रोक -Panchayati Times

मध्य प्रदेश: बकरीद में कुर्बानी पर पंचायत ने लगाई रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (575)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (304)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,780)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,116)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (189)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह - Panchayati Times

साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में मिली जगह 

10 August 2026
VB-G RAM G पर कांग्रेस का हमला: जयराम रमेश बोले- MGNREGA खत्म करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण श्रमिक, जुलाई में रोजगार में बड़ी गिरावट - Panchayati Times

VB-G RAM G पर कांग्रेस का हमला: जयराम रमेश बोले- MGNREGA खत्म करने की कीमत चुका रहे ग्रामीण श्रमिक, जुलाई में रोजगार में बड़ी गिरावट  

10 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved