• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 12, 2025
  • Login
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
  • शिक्षा / जॉब
  • English
Home जुर्म

राजा रघुवंशी हत्याकांड: इतने लाख में रची गई साजिश

राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले की परतें खुलती जा रही हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 June 2025
in जुर्म
0
राजा रघुवंशी हत्याकांड: इतने लाख में रची गई साजिश - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले की परतें खुलती जा रही हैं। अब सामने आया है कि इस हत्या की साजिश प्रेम, धोखे और लालच के जाल में रची गई थी, जिसमें मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की भूमिका बेहद संदिग्ध नजर आ रही है।

पैसे का लालच बना हत्या की वजह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन वे पहाड़ी रास्तों पर चलते-चलते थक चुके थे और हत्या से पीछे हटने की बात कहने लगे। तभी सोनम ने उन्हें 20 लाख रुपये देने का लालच दिया और राजा रघुवंशी के पर्स से 15,000 रुपये नकद निकालकर बतौर एडवांस उनके हवाले कर दिए। इसी पैसे के लालच में उन्होंने राजा की हत्या कर दी।

सुनसान जगह पर ले जाने की थी साजिश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शिलॉन्ग ट्रिप के बहाने सोनम ने पहले से ही राजा को सुनसान इलाके में ले जाने की योजना बना ली थी। पूरी यात्रा के दौरान उसकी कोशिश रही कि राजा को ग्रुप से अलग किया जा सके ताकि हत्या को अंजाम दिया जा सके।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: इतने लाख में रची गई साजिश - Panchayati Times

टेक्नोलॉजी ने खोले राज, मोबाइल डेटा से मिले सुराग

मेघालय और यूपी पुलिस अब इस मामले में टेक्निकल एविडेंस की भी जांच कर रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक ट्रांजैक्शन और लोकेशन डेटा के जरिए पुलिस को पांच मोबाइल नंबर मिले हैं जो इस षड्यंत्र से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। ये नंबर सोनम रघुवंशी, राजा रघुवंशी, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल उर्फ विक्की ठाकुर के हैं।

इंदौर से ऑपरेट कर रहा था राज कुशवाहा

सूत्रों के मुताबिक, सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा पूरे घटनाक्रम के दौरान इंदौर में रहकर पूरी साजिश से जुड़ा हुआ था। वह सोनम से लगातार संपर्क में था और सोनम अपनी लोकेशन तक उसे भेज रही थी, जो आगे अन्य आरोपियों तक पहुंचती थी। इस डिजिटल लिंक ने पुलिस को आरोपियों की आपसी कनेक्टिविटी को पुख्ता करने में मदद की है।

हत्या में और भी लोग शामिल?

पुलिस अब यह जानने की कोशिश में है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था। क्या यह एक सीमित गिरोह की करतूत है या इसमें कोई और बड़ा नाम भी शामिल है?

यह भी पढ़ें: राजस्थान पंचायत उपचुनाव में बीजेपी का परचम, कांग्रेस को लगा झटका

फिलहाल पुलिस बैंक खातों, लोकेशन डेटा और फोन कॉल्स के आधार पर जांच को और आगे बढ़ा रही है। इस केस की गंभीरता और इससे जुड़े सामाजिक, मनोवैज्ञानिक पहलुओं को देखते हुए यह आने वाले दिनों में और भी बड़ा मोड़ ले सकता है।

author avatar
Gautam Rishi
See Full Bio
Tags: राजा रघुवंशी हत्याकांड
Previous Post

राजस्थान पंचायत उपचुनाव में बीजेपी का परचम, कांग्रेस को लगा झटका

Next Post

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के मोबाइल चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Patna Hit-And-Run case Speeding Car Kills Woman Constable, Injures Three Other Cops
जुर्म

बिहार में रफ्तार का कहर! महिला कांस्टेबल कोमल को कार ने रौंदा, मौत; कई पुलिसकर्मी घायल

12 June 2025
Video: राजा के अंतिम संस्कार में देखा गया सोनम का आशिक राज
जुर्म

‘राजा’ के अंतिम संस्कार में देखा गया सोनम का आशिक ‘राज’, राजा की बहन ने शेयर किया Video

11 June 2025
राजा के कत्ल के बाद कहां गई सोनम, आशिक राज के गांव कैसे पहुंची..पुलिस को मिला ब्यौरा
जुर्म

राजा के कत्ल के बाद कहां गई सोनम, आशिक राज के गांव कैसे पहुंची..पुलिस को मिला ब्यौरा

11 June 2025
गिरफ्तारी के बाद आज होगा सोनम और राज का आमना-सामना, एक ही थाने में लाए गए
जुर्म

गिरफ्तारी के बाद आज होगा सोनम और राज का आमना-सामना, एक ही थाने में लाए गए

11 June 2025
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के मोबाइल चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा - Panchayati Times
जुर्म

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के मोबाइल चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा

10 June 2025
राजा रघुवंशी हत्याकांड: इतने लाख में रची गई साजिश - Panchayati Times
जुर्म

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम को कितनी सजा मिलेगी?

9 June 2025
Next Post
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के मोबाइल चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा - Panchayati Times

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के मोबाइल चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (251)
  • Uncategorized (31)
  • अजब-गजब (33)
  • ऑटोमोबाइल (16)
  • कृषि समाचार (157)
  • खेल (330)
  • जुर्म (191)
  • दुनिया (182)
  • धर्म (108)
  • नई तकनीकी (97)
  • पंचायत (159)
  • बिज़नेस (136)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (631)
  • भारत (1,884)
  • मनोरंजन (166)
  • राज्यों से (560)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (91)
  • स्वास्थ्य (69)

Recent News

बिहार: राज्य सरकार ने मुखिया की पावर बढ़ाई - Panchayati Times

बिहार: राज्य सरकार ने मुखिया की पावर बढ़ाई

12 June 2025
अहमदाबाद विमान क्रैश: 242 यात्रियों की लिस्ट आई सामने - Panchayati Times

अहमदाबाद विमान क्रैश: 242 यात्रियों की लिस्ट आई सामने

12 June 2025
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • राज्यों से
  • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • पंचायत
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • IFIE
  • बिज़नेस
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा / जॉब
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved