• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

राजा रघुवंशी हत्याकांड: इतने लाख में रची गई साजिश

राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले की परतें खुलती जा रही हैं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 June 2025
in जुर्म
0
राजा रघुवंशी हत्याकांड: इतने लाख में रची गई साजिश - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले की परतें खुलती जा रही हैं। अब सामने आया है कि इस हत्या की साजिश प्रेम, धोखे और लालच के जाल में रची गई थी, जिसमें मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की भूमिका बेहद संदिग्ध नजर आ रही है।

पैसे का लालच बना हत्या की वजह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन वे पहाड़ी रास्तों पर चलते-चलते थक चुके थे और हत्या से पीछे हटने की बात कहने लगे। तभी सोनम ने उन्हें 20 लाख रुपये देने का लालच दिया और राजा रघुवंशी के पर्स से 15,000 रुपये नकद निकालकर बतौर एडवांस उनके हवाले कर दिए। इसी पैसे के लालच में उन्होंने राजा की हत्या कर दी।

सुनसान जगह पर ले जाने की थी साजिश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शिलॉन्ग ट्रिप के बहाने सोनम ने पहले से ही राजा को सुनसान इलाके में ले जाने की योजना बना ली थी। पूरी यात्रा के दौरान उसकी कोशिश रही कि राजा को ग्रुप से अलग किया जा सके ताकि हत्या को अंजाम दिया जा सके।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: इतने लाख में रची गई साजिश - Panchayati Times

टेक्नोलॉजी ने खोले राज, मोबाइल डेटा से मिले सुराग

मेघालय और यूपी पुलिस अब इस मामले में टेक्निकल एविडेंस की भी जांच कर रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक ट्रांजैक्शन और लोकेशन डेटा के जरिए पुलिस को पांच मोबाइल नंबर मिले हैं जो इस षड्यंत्र से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। ये नंबर सोनम रघुवंशी, राजा रघुवंशी, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल उर्फ विक्की ठाकुर के हैं।

इंदौर से ऑपरेट कर रहा था राज कुशवाहा

सूत्रों के मुताबिक, सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा पूरे घटनाक्रम के दौरान इंदौर में रहकर पूरी साजिश से जुड़ा हुआ था। वह सोनम से लगातार संपर्क में था और सोनम अपनी लोकेशन तक उसे भेज रही थी, जो आगे अन्य आरोपियों तक पहुंचती थी। इस डिजिटल लिंक ने पुलिस को आरोपियों की आपसी कनेक्टिविटी को पुख्ता करने में मदद की है।

हत्या में और भी लोग शामिल?

पुलिस अब यह जानने की कोशिश में है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था। क्या यह एक सीमित गिरोह की करतूत है या इसमें कोई और बड़ा नाम भी शामिल है?

यह भी पढ़ें: राजस्थान पंचायत उपचुनाव में बीजेपी का परचम, कांग्रेस को लगा झटका

फिलहाल पुलिस बैंक खातों, लोकेशन डेटा और फोन कॉल्स के आधार पर जांच को और आगे बढ़ा रही है। इस केस की गंभीरता और इससे जुड़े सामाजिक, मनोवैज्ञानिक पहलुओं को देखते हुए यह आने वाले दिनों में और भी बड़ा मोड़ ले सकता है।

Tags: राजा रघुवंशी हत्याकांड
Previous Post

राजस्थान पंचायत उपचुनाव में बीजेपी का परचम, कांग्रेस को लगा झटका

Next Post

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के मोबाइल चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Pune Murder Case: आरोपी सिया ने बताई मंगेतर केतन की हत्या करने की वजह - Panchayati Times
जुर्म

Pune Murder Case: आरोपी सिया ने बताई मंगेतर केतन की हत्या करने की वजह

26 June 2026
Pune Murder Case: आरोपी सिया ने बताई मंगेतर केतन की हत्या करने की वजह - Panchayati Times
जुर्म

Pune Murder Case: शादी से पहले लड़की ने प्रेमी संग की मंगेतर की हत्या

24 June 2026
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में गृह सचिव को SIT ने सौंपी रिपोर्ट, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा - Panchayati Times
जुर्म

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में गृह सचिव को SIT ने सौंपी रिपोर्ट, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

23 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times
जुर्म

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
बिहार: फायरिंग मामले में खान सर को मिली अंतरिम राहत - Panchayati Times
जुर्म

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज

5 June 2026
भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज और बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत - Panchayati Times
जुर्म

भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज और बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत

2 June 2026
Next Post
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के मोबाइल चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा - Panchayati Times

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के मोबाइल चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (224)
  • खेल (552)
  • जुर्म (328)
  • दुनिया (342)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (295)
  • बिज़नेस (273)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,712)
  • मनोरंजन (301)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,087)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (171)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Welcome To The Jungle Box Office Collection: पहले दिन हुई धमाकेदार शुरुआत - Panchayati Times

Welcome To The Jungle Box Office Collection: पहले दिन हुई धमाकेदार शुरुआत

26 June 2026
1 जुलाई से बदल जाएंगे कई बड़े वित्तीय नियम, जानिए आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या होगा असर? - Panchayati Times

1 जुलाई से बदल जाएंगे कई बड़े वित्तीय नियम, जानिए आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या होगा असर?

26 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved