• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home जुर्म

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के मोबाइल चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड के पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की साजिश उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने शादी के महज तीन दिन बाद ही रच ली थी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 June 2025
in जुर्म
0
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के मोबाइल चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा - Panchayati Times

राजा रघुवंशी हत्याकांड

Share on FacebookShare on Twitter

राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला अब एक खौफनाक साजिश का रूप ले चुका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की साजिश उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने शादी के महज तीन दिन बाद ही रच ली थी। सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा के बीच हुई मोबाइल चैटिंग में ऐसे संदेश मिले हैं, जो पूरे मामले को प्रेम, धोखा और पूर्व नियोजित हत्या की ओर ले जाते हैं।

“राजा का करीब आना अच्छा नहीं लगता” — सोनम

जांच एजेंसियों को मिली चैट्स से साफ है कि सोनम अपने पति से शादी के तुरंत बाद ही परेशान थी। उसने राज कुशवाहा से कहा कि राजा उसके करीब आने की कोशिश कर रहा है, जो उसे बिलकुल पसंद नहीं। यही नहीं, शादी से पहले ही सोनम ने राजा से भावनात्मक दूरी बना ली थी और राज के साथ मिलकर राजा को खत्म करने की योजना बनाने लगी थी।

हनीमून नहीं, मौत का ट्रैप था मेघालय ट्रिप

शुरुआती जांच में मेघालय ट्रिप को एक सामान्य हनीमून माना जा रहा था, लेकिन अब पुलिस मान रही है कि यह यात्रा एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। सोनम ने राज के साथ मिलकर तय किया कि वह राजा को मेघालय के किसी सुनसान इलाके में लेकर जाएगी, जहां हत्या करना आसान हो।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के मोबाइल चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा - Panchayati Times
राजा रघुवंशी हत्याकांड

शादी 11 मई को, हत्या की प्लानिंग 14 मई से

सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। लेकिन मोबाइल डेटा और चैट्स से साफ है कि 14 मई से ही सोनम ने राज से संपर्क कर हत्या की योजना पर बात करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद 20 मई को कपल हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ।

2 जून को खाई में मिला शव, पोस्टमार्टम में खुली हत्या की सच्चाई

23 मई से राजा रघुवंशी लापता था और फिर 2 जून को उसका शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक खाई में मिला। शव के पास एक झरना था और पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि राजा की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। इससे साफ हो गया कि यह हादसा नहीं, बल्कि एक क्रूर मर्डर था।

सोनम कैसे पहुंची गाजीपुर? पुलिस अब भी उलझी

हत्या के बाद सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची, यह अब भी पुलिस के लिए एक रहस्य बना हुआ है। वह एक ढाबे पर अकेली मिली थी, जो वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर स्थित कैथी टोल प्लाजा के पास है। वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज अब पुलिस खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि सोनम वहां तक कैसे और किसके साथ पहुंची।

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: इतने लाख में रची गई साजिश

पुलिस की तीन राज्यों में पैनी नजर

मेघालय, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस टीमें अब इस केस की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हैं। सोनम, राज कुशवाहा और बाकी आरोपियों की कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन्स और लोकेशन डेटा की गहन जांच चल रही है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, अब यह मामला पूरी तरह एक “पूर्व नियोजित हत्या” का केस बन चुका है, जिसमें भावनाओं की जगह सिर्फ धोखा और लालच दिख रहा है।

Tags: राजा रघुवंशी हत्याकांडसोनम
Previous Post

राजा रघुवंशी हत्याकांड: इतने लाख में रची गई साजिश

Next Post

सोने की कीमत में गिरावट, आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट्स?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी - Panchayati Times
जुर्म

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी

4 July 2026
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार - Panchayati Times
जुर्म

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

3 July 2026
भरत भूषण तिवारी केस: सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत दखल से किया इनकार - Panchayati Times
जुर्म

भरत भूषण तिवारी केस: सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत दखल से किया इनकार

30 June 2026
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार - Panchayati Times
जुर्म

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को राहत नहीं, राजस्थान सरकार से मांगा जवाब

30 June 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों पर अदालत का बड़ा आदेश - Panchayati Times
जुर्म

राम मंदिर चढ़ावा मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों पर अदालत का बड़ा आदेश

29 June 2026
Pune Child Rape Case: 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी - Panchayati Times
जुर्म

Pune Child Rape Case: 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी 

29 June 2026
Next Post
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी में बड़ी गिरावट, निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका या चेतावनी? - Panchayati Times

सोने की कीमत में गिरावट, आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट्स?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (344)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,728)
  • मनोरंजन (302)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (175)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट - Panchayati Times

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

4 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved