• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

बिहार: राज्य सरकार ने मुखिया की पावर बढ़ाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक करते हुए मुखिया के लिए अहम घोषणाएं कीं।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
12 June 2025
in पंचायत, राज्यों से
0
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक करते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब ग्राम पंचायत के मुखिया 10 लाख रुपये तक की मनरेगा योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दे सकेंगे, जो पहले 5 लाख रुपये तक सीमित था। इस फैसले से पंचायतों में विकास योजनाओं के कार्यान्वयन को गति मिलेगी।

पंचायत प्रतिनिधियों के मासिक भत्ते में वृद्धि

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तर के प्रतिनिधियों का मासिक भत्ता अब डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा। सरकार इस संबंध में जल्द अधिसूचना जारी करेगी, जिससे जनप्रतिनिधियों को बेहतर सहयोग और सम्मान मिल सके।

चुनाव से पहले तैयार होंगे सभी पंचायत सरकार भवन

सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक 1069 पंचायतों में नए भवनों की स्वीकृति दी गई है, जिनका निर्माण कार्य ग्राम पंचायतों को सौंपा जाएगा। यदि किसी पंचायत मुख्यालय में भूमि उपलब्ध नहीं है तो निकटवर्ती गांव में जमीन लेकर कार्य शुरू किया जाएगा।

आर्म्स लाइसेंस में तेजी, सामान्य मृत्यु पर भी अनुग्रह अनुदान

पंचायत प्रतिनिधियों के शस्त्र लाइसेंस से जुड़े आवेदनों के निष्पादन के लिए मुख्यमंत्री ने डीएम को तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी ऐलान किया गया कि प्रतिनिधियों की सामान्य मृत्यु होने पर भी उनके परिजनों को 5 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। अभी तक यह सहायता केवल आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में दी जाती थी।

स्वास्थ्य सहायता भी होगी सुलभ

बीमार होने पर पंचायत प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के अंतर्गत इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने का रास्ता खुलेगा।

15 लाख तक की योजनाएं होंगी विभागीय स्तर पर क्रियान्वित

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं को प्राप्त 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग की राशि के बेहतर उपयोग के लिए 15 लाख तक की योजनाएं विभागीय स्तर पर लागू की जाएंगी। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति आएगी।

प्रतिनिधियों ने रखी अपनी बात

बैठक के दौरान जिला परिषद संघ की प्रतिनिधि कृष्णा यादव, पंचायत समिति प्रमुख रश्मि कुमारी, मुखिया संघ अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, और पंच-सरपंच संघ अध्यक्ष आमोद कुमार निराला ने पंचायत स्तर की समस्याओं और सुझावों को रखा।

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस अहम बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सीएम के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान क्रैश: 242 यात्रियों की लिस्ट आई सामने

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह पहल पंचायतों को अधिक स्वायत्तता, संसाधन और सम्मान देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी और जनप्रतिनिधियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

Tags: बिहारमुखियाराज्य सरकार
Previous Post

अहमदाबाद विमान क्रैश: 242 यात्रियों की लिस्ट आई सामने

Next Post

एयर इंडिया के विमान को थाईलैंड में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस - Panchayati Times
पंचायत

PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस

15 October 2026
NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन - Panchayati Times
पंचायत

NDMC Online Services: दिल्ली में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें आवेदन 

15 October 2026
पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे - Panchayati Times
राज्यों से

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, यूपी चुनाव 2027 में उतरेगी; जनता से किए 3 बड़े वादे

15 October 2026
UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - Panchayati Times
पंचायत

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 

14 October 2026
कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन - Panchayati Times
कृषि समाचार

कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

14 October 2026
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times
राज्यों से

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Next Post
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times

एयर इंडिया के विमान को थाईलैंड में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (593)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (328)
  • बिज़नेस (301)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,155)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, जानें कितनी आएगी रकम - Panchayati Times

केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, जानें कितनी आएगी रकम

16 October 2026
EPFO Update 2026: PF रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ी - Panchayati Times

EPFO Update 2026: PF रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ी 

15 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved