• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पहली बार हुई फोन वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में एक महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ता हुई, जिसमें भारत-पाक संबंधों को लेकर चर्चा की।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 June 2025
in दुनिया, भारत
0
भारत पर अमेरिका के 50% टैरिफ पर दुनियाभर के मीडिया ने क्या कहा? - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में एक महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ता हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत की आतंकरोधी कार्रवाइयों, ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक संबंधों को लेकर चर्चा की। यह वार्ता लगभग 35 मिनट चली और इसमें कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को ऑपरेशन सिंदूर की स्थिति से अवगत कराया और बताया कि यह अभियान अभी भी जारी है। गौरतलब है कि जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात होनी थी, लेकिन ट्रंप समय से पहले कनाडा से रवाना हो गए, जिसके चलते फोन पर बातचीत का माध्यम अपनाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से भारत आने का आग्रह किया, जिस पर ट्रंप ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे भारत आने को उत्सुक हैं। दोनों नेताओं ने इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर गहन चर्चा की।

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पहली बार हुई फोन वार्ता - Panchayati Times

मोदी ने साफ किया कि भारत ने कभी भी अमेरिका द्वारा भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की पेशकश को स्वीकार नहीं किया और न ही ऐसी कोई चर्चा दोनों देशों के बीच हुई। उन्होंने कहा कि सीजफायर की बातचीत पूरी तरह सैन्य चैनलों के जरिए, पाकिस्तान के आग्रह पर हुई थी। मिसरी ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी।

ट्रंप ने भारत के आतंकवाद के खिलाफ रुख का समर्थन किया और कहा कि अमेरिका इस लड़ाई में भारत के साथ है। मोदी ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने अपना इरादा साफ कर दिया था कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

मोदी ने ट्रंप को दो टूक कहा, “पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत अब गोले से देगा।” उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 9 मई को उन्हें फोन कर पाकिस्तान द्वारा संभावित हमले की चेतावनी दी थी, जिस पर प्रधानमंत्री ने दो टूक जवाब दिया था कि भारत उसके मुकाबले कहीं अधिक प्रभावी जवाब देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: ICC ODI रैंकिंग: 6 साल बाद यह भारत बल्लेबाज बना नंबर-1

बातचीत के दौरान भारत की आक्रामक सैन्य नीति और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का रुख साफ तौर पर सामने आया। यह वार्ता दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Tags: अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Previous Post

पहले हमले के बाद भागने में सफल रहे राजा..फिर हुए लगातार 3 हमले..सोनम ने दिया था इशारा

Next Post

Israel-Iran War: इजरायली सेना ने ईरान पर शुरू नए हमले, आसमान में नजर आया काला धुआं

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर - Panchayati Times
दुनिया

अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर

15 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
Next Post
Israel-Iran War:

Israel-Iran War: इजरायली सेना ने ईरान पर शुरू नए हमले, आसमान में नजर आया काला धुआं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,698)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम - Panchayati Times

बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम

17 June 2026
साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved