Operation Sindhu: ईरान-इजरायल वॉर के बीच विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि, ईरान-इज़राइल संकट के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने ‘जो भारतीय नागरिक वापस आना चाहते हैं’, उन्हें इज़राइल से निकाले जाने का निर्णय लिया है।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘ईरान और इज़राइल के बीच हालिया घटनाक्रम को देखते हुए, भारत सरकार ने उन भारतीय नागरिकों को इज़राइल से निकाले जाने का निर्णय लिया है जो स्वेच्छा से लौटना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर विमान दिल्ली पहुंचा, ईरान और इज़राइल के बीच तनाव
मंत्रालय ने पंजीकरण की जानकारी भी शेयर की है। जिसमें लिखा- ‘सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे भारतीय दूतावास, तेल अवीव में खुद को पंजीकृत करें (https://www.indembassyisrael.gov.in/indian_national_reg), यदि उन्होंने पहले से पंजीकरण नहीं कराया है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वे भारतीय दूतावास, तेल अवीव में स्थापित 24×7 नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं,
फोन नंबर: +972 54-7520711; +972 54-3278392
ईमेल: cons1.telaviv@mea.gov.in’
सरकार ने यह भी कहा कि वह स्थिति पर लगातार नज़र रख रही है और यह सुनिश्चित किया कि, भारत सरकार विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सरकार स्थिति की निगरानी जारी रखेगी।
बता दें कि, ईरान-इज़राइल संघर्ष के बीच भारत द्वारा अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंधु के तहत यरेवन, आर्मेनिया से 110 भारतीय नागरिकों को गुरुवार को सही सलामत नई दिल्ली लाया गया।









