Tanushree Dutta Viral Video: बॉलीवुड की दुनिया से आए दिन ऐसी खबरें आती हैं जो काफी भयावह होती हैं। अब नया मामला फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता से संबंधित है।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता, फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से रातों-रात स्टार बन गई थीं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रोती और बेहद परेशान नजर आ रही हैं। इस वीडियो में तनुश्री दत्ता ने अपने साथ हो रहे दर्दनाक शोषण के बारे में खुलकर बात की, जिससे उनके फैंस और शुभचिंतक हैरान हैं और यह जानना चाह रहे हैं कि उनके साथ आखिर हो क्या रहा है।
Our desi #MeToo girl Tanushree Dutta is now harassed at her own house for last 4-5 years and is begging for attention… err.. help
Would someone help her? pic.twitter.com/DbjLOZHlOy
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) July 23, 2025
यह भी पढ़ें- ‘इसके फैंस तो मुझे मार ही डालेंगे!’ शो के बीच में दिव्यांका त्रिपाठी ने एल्विश यादव के लिए ऐसा क्यों कहा?
अपने इंस्टाग्राम वीडियो में तनुश्री दत्ता ने कहा, ‘मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। मैंने पुलिस को भी कॉल किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि थाने आकर कंप्लेंट दर्ज करवानी होगी। मैं कल या परसों जाऊंगी, लेकिन फिलहाल मेरी तबीयत बहुत खराब है। पिछले 4-5 सालों से मुझे इतनी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं कि मेरी तबीयत पूरी तरह से बिगड़ गई है, और अब हालात के सामने मैं हार चुकी हूं। मैं कोई काम नहीं कर पा रही हूं और मेरा घर पूरी तरह बिखर चुका है।’
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘मैं इतनी परेशान हूं कि मैं अपने घर में एक नौकरानी भी नहीं रख पा रही हूं। ये लोग मेरे घर में प्लान करके नौकरानियां भेज रहे हैं। पिछली नौकरानी के साथ बहुत खराब अनुभव रहा, वो घर से चीजें चुराती थी। अब मुझे सारा काम खुद करना पड़ता है। और लोग मेरे घर के दरवाज़े तक आकर मुझे परेशान कर रहे हैं… मेरा अपने ही घर में शोषण किया जा रहा है। कृपया मेरी मदद कीजिए। कृपया इससे पहले कि कुछ और बुरा हो जाए।’
तनुश्री के इस वीडियो के बाद कई फैंस सोशल मीडिया पर उनका समर्थन करते हुए सामने आए हैं और उन्हें हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।








