वेल्डिंग के दौरान लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, नॉर्थ ब्लॉक की छत पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण एसी के एक बॉयलर में आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में धुआं फैल गया, जिससे लोगों का ध्यान इस घटना की ओर गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पा लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
मिलिंद देवरा ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने भी नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से उठते धुएं की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि संसद जाते समय उन्होंने इमारत के पीछे घना धुआं उठते देखा।
https://x.com/milinddeora/status/2114593438062784536?s=20
देवरा ने उम्मीद जताई कि सभी लोग सुरक्षित होंगे और आपातकालीन सेवाएं तेजी से कार्रवाई कर रही होंगी।
यह भी पढ़ें: Bank FD Rates: इस बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज
आग लगने के कारणों की जांच पर नजर
शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया गया है। हालांकि, घटना के सटीक कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।









