• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

प्रियंका गांधी का सिंधिया के ऊपर दिए गए बयान पर CM शिवराज सिंह ने दिया जवाब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार पर जमकर हमला बोलते हुए गद्दार तक कह दिया था।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 November 2023
in भारत
0
Shivraj Singh, CM MadhyaPradesh

प्रियंका गांधी का सिंधिया के ऊपर दिए गए बयान पर CM शिवराज सिंह ने दिया जवाब

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार पर जमकर हमला बोलते हुए गद्दार तक कह दिया था। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयान पर अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जवाब देते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी की अहंकार की पराकाष्ठा है! मध्यप्रदेश और जनता की सेवा के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे माननीय माधवराव सिंधिया जी जैसे व्यक्तित्व के लिए प्रियंका गांधी ने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह न केवल जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि हृदय को तार-तार कर देने वाला भी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए व्यक्तिगत आक्षेप अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है। प्रियंका जी, मध्यप्रदेश और देश आपकी अभद्र व असहनीय टिप्पणी एवं अहंकार से भरे शब्दों के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

प्रियंका गांधी जी,
यह आपके अहंकार की पराकाष्ठा है!

मध्यप्रदेश और जनता की सेवा के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे माननीय माधवराव सिंधिया जी जैसे व्यक्तित्व के लिए आपने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह न केवल जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि हृदय को तार-तार कर देने वाला भी है।…

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 16, 2023

प्रियंका गांधी को ज्योतिरादित्य सिंधिया का जवाब

प्रियंका गांधी के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी पार्ट-टाइम नेत्री हैं तो इन दो परंपराओं के फ़र्क़ को समझने की उनमें क्षमता हो, इसकी आशा मैं नहीं करता – किस परिवार के सपूतों ने अफ़ग़ानों से लेकर मुग़लों और अंग्रेजों तक से भारत माता की रक्षा हेतु अपनी जान की क़ुर्बानी दी थी, और किसने चीन से भारत की रक्षा करना तो दूर, उन्हें भारतीय ज़मीन ही भेंट के रूप में दे दी थी ? किस परिवार की दूसरी पीढ़ी ने सत्ता के लोभ में इमरजेंसी लगायी थी? और आज भी किस परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है?

क़ाबिलियत को क़द से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले, कृपया स्वयं आईने में झांक लें। भ्रष्टाचारियों और वादाख़िलाफ़ियों के शासन को बार बार सिंधिया परिवार ने बदला है, और पुनः आपका सूपड़ा साफ़ मध्यप्रदेश से जनता करने जा रही है।

अपने भाषण के दौरान ग्वालियर चंबल को “ग्वालियर चंबा” कहने वालीं प्रियंका गांधी जी को मेरे परिवार पर आक्रमण करने के लिए भी एक पर्चे पर लिखी लाइनों की आवश्यकता पड़ी। उनकी सोच और ग्वालियर चंबल को लेकर समझ कितनी है, इसका अंदाज़ा भी लग गया।

ग्वालियर-चंबल की मेरी जनता से अनुरोध है कि इस अपमान और निम्न स्तर के भाषण का उत्तर ज़रूर 17 नवंबर को अपना मतदान करके दें, और कांग्रेस पार्टी को सबक़ सिखाएँ।

यह भी पढें: MP, छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार ख़त्म होने के बाद राहुल गांधी ने राजस्थान में संभाली पार्टी के प्रचार की कमान

क्या कहा था प्रियंका गांधी ने

प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में कहा कि वे कद में थोड़े छोटे पर गए लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह ! जब हम काम कर रहे थे उत्तर प्रदेश में तो हमारे कार्यकर्त्ता कहते थें कि हमसे महाराज नहीं कहा जाता था और जो कार्यकर्त्ता महाराज नहीं बोलता था, उसका काम नहीं होता था। वैसे उन्होंने अपनी परिवार कि परंपरा अच्छी से निभाई है। विश्वासघात तो बहुतो ने किया है लेकिन इन्होने ग्वालियर और चम्बल की जनता के साथ विश्वासघात किया है। आपके पीठ पर छुड़ा भोंका है। बनी – बनाई सरकार को गिरा दिया और वो बनी-बनाई सरकार आपकी थी आपने वोट दिया था।

Tags: ज्योतिरादित्य सिंधियाप्रियंका गांधीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह
Previous Post

MP, छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार ख़त्म होने के बाद राहुल गांधी ने राजस्थान में संभाली पार्टी के प्रचार की कमान

Next Post

सुबह 11 बजे तक MP में 28.25% और छत्तीसगढ़ में 19.65% मतदान, दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल - Panchayati Times
दुनिया

भू-राजनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने भारतीय नाविकों की मौत पर उठाए सवाल 

12 June 2026
Next Post
शाम 5 बजे तक MP में 71.16% और छत्तीसगढ़ में 67.3% मतदान, दोनों जगहों पर मतदान ख़त्म

सुबह 11 बजे तक MP में 28.25% और छत्तीसगढ़ में 19.65% मतदान, दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,698)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम - Panchayati Times

बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम

17 June 2026
साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved