• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

विश्वकप का महामुकाबला कल, 20 साल बाद भारत लेगा ऑस्ट्रेलिया से बदला, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का महामुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवम्बर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। 20 साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 November 2023
in भारत
0
विश्वकप का महामुकाबला कल, 20 साल बाद भारत लेगा ऑस्ट्रेलिया से बदला, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

विश्वकप का महामुकाबला कल, 20 साल बाद भारत लेगा ऑस्ट्रेलिया से बदला, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

Share on FacebookShare on Twitter

एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप का महामुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवम्बर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। 20 साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर विश्वकप के फाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2003 में दोनों टीमें दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में विश्वकप के फाइनल में टकराएं थें।

23 मार्च 2003 को जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णेय लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 359 रनों का पहाड़ बनाया था। इस मैच में सबसे अधिक रन उस समय के ऑस्ट्रलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने 140 रन बनायें थें। उस समय इस तरह के स्कोर का पीछा करना मुश्किल काम होता था।

भारतीय टीम की तरफ से रन का पीछा करने के लिए उतरे सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पहले ही ओवर में ग्लेन मैक्ग्रा की चौथी गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगले ही गेंद पर वो आउट हो गए। भारत की तरफ से सबसे अधिक रन वीरेंद्र सहवाग ने (81) और राहुल द्रविड़ ने (47) रन बनाये थे। उस मैच में कप्तान सौरभ गांगुली (24), युवराज सिंह (24), मोहम्मद कैफ (0) रन बनाकर आउट हो गए थें। इस मैच में भारतीय टीम कुल 234 रन 392 ओवर में बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में भारतीय टीम को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यह हार भारतीय टीम को बहुत चुभी थी क्योंकि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची थी। भारतीय टीम को केवल लीग मैच में एक हार ऑस्ट्रेलिया से ही मिली थी।

20 साल पहले जो जख्म विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया था उसका सूद समेत हिसाब चुकाने का समय आ गया है। उस समय भारतीय टीम के सदस्य रहे राहुल द्रविड़ अब इस टीम के मुख्य कोच हैं। उनके दिमाग में वो हार जरूर होगी जिसका बदला वो अपनी रणनीति से लेना चाहेंगे।

वर्ल्ड कप मुकाबला में भारत अहमदाबाद में कभी नहीं हारा

भारतीय टीम विश्वकप के मुकाबले में अहमदाबाद के इस स्टेडियम में मैच कभी नहीं हारी है। अबतक इस जगह पर भारतीय टीम ने 3 विश्व कप मैच खेलें हैं लेकिन एक भी बार हारी नहीं है। 2011 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया से हुए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रलिया को 5 विकेट से मात दी थी। वहीं इस विश्व कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा था।

📸📸 Finale ready! ⏳

We're less than 24 hours away from the #CWC23 summit clash 🏟️#TeamIndia | #MenInBlue | #Final | #INDvAUS pic.twitter.com/vpd87iSZfG

— BCCI (@BCCI) November 18, 2023

पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रहेंगे मौजूद

19 नवम्बर को खेला जाने वाला विश्व कप के फाइनल मैच में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

इस आयोजन में भारतीय वायुसेना चार चाँद लगाएगी

विश्व कप के फाइनल मैच शुरू होने से पहले भारतीय वायुसेना की “सूर्य किरण एरोबैटिक टीम” एयर शो पेश कर इस आयोजन को और भव्य बना देगी।

यह भी पढ़ें: विश्व कप 2023: भारत ने फाइनल में जगह पक्की 

भारतीय टीम विश्व कप 2023 के सभी मुकाबले में अजय रही

भारतीय टीम विश्व कप 2023 के सभी मुकाबले में अजय रही है। सभी विभागों में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में जिस टीम से भारत को खतरा था उसे भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में 70 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस, के एल राहुल एक तरफ बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन कर रहें हैं तो दूसरी तरफ शमी अपनी घातक गेंदबाजी आग अगर रहे हैं जिसमे उन्हें अन्य गेंदबाजों का बखूबी साथ मिल रहा है।

Tags: ऑस्ट्रेलियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभारतरिचर्ड मार्ल्सविश्वकप फाइनल
Previous Post

पीएम मोदी: 3 दिसंबर को कांग्रेस छू मंतर

Next Post

दलितों पर अत्याचार करने वालों को पीएम टिकट देते हैं: मल्लिकार्जुन खरगे

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
चुनाव नियमों में केंद्र सरकार ने किया बड़ा संशोधन, कांग्रेस ने किया विरोध

दलितों पर अत्याचार करने वालों को पीएम टिकट देते हैं: मल्लिकार्जुन खरगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved