• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 30, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है, वोट अधिकार यात्रा के समापन पर राहुल गांधी

बिहार में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया ब्लॉक' की 16 दिवसीय 'वोट अधिकार यात्रा' का समापन सोमवार को राजधानी पटना में एक विशाल रैली के साथ हुआ।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
1 September 2025
in भारत
0
वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है, वोट अधिकार यात्रा के समापन पर राहुल गांधी - Panchayati Times

राहुल गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया ब्लॉक’ की 16 दिवसीय ‘वोट अधिकार यात्रा’ का समापन सोमवार को राजधानी पटना में एक विशाल रैली के साथ हुआ। गांधी मैदान से अंबेडकर पार्क तक निकाली गई इस पदयात्रा में कांग्रेस, आरजेडी, झामुमो, एनसीपी, सीपीआई और सीपीआई-एमएल समेत विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। हालांकि डाकबंगला चौराहे पर पटना पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर यात्रा को रोके जाने से राजनीतिक तापमान और अधिक बढ़ गया।

यात्रा को रोके जाने के बाद नेताओं ने वहीं पर जनसभा को संबोधित करना शुरू कर दिया और मंच की जगह सड़क को ही आवाज़ उठाने का माध्यम बना लिया। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, मल्लिकार्जुन खड़गे, सुप्रिया सुले समेत तमाम प्रमुख नेताओं ने केंद्र सरकार और बिहार की मौजूदा सत्ता पर तीखा हमला बोला।

राहुल गांधी का तीखा हमला: “हाइड्रोजन बम आ रहा है”

राहुल गांधी ने पदयात्रा को संबोधित करते हुए तीखे शब्दों में कहा कि बीजेपी की “वोट चोरी” की सच्चाई देश के सामने आने वाली है। उन्होंने कहा, “बीजेपी वालों, सावधान हो जाइए… हाइड्रोजन बम आ रहा है। बिहार की जनता ने यह तय कर लिया है कि वोट चोरी नहीं होने देंगे।”

राहुल ने यह भी कहा कि अब पूरा देश ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा दे रहा है — यहां तक कि चीन और अमेरिका में भी।

तेजस्वी यादव बोले: “राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र चाहिए”

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहां से जो संदेश जाता है, वह पूरे देश में गूंजता है। उन्होंने कहा,”हमारे मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) इतने बार पलटी मार चुके हैं कि अब खुद ही चक्रीय हो गए हैं। इस डबल इंजन सरकार का एक इंजन अपराध में और दूसरा वोट काटने में लगा है।”

हेमंत सोरेन का तीखा कटाक्ष: “यह वोट किसी पार्टी का नहीं, देश का है”

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 2014 से अब तक देश की दिशा और दशा को बिगाड़ने का काम हुआ है। “अगर आज नहीं जागे, तो फिर कभी चेतने का मौका नहीं मिलेगा,” उन्होंने आगाह किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप: “ईडी और सीबीआई के जरिए डराया जा रहा है”

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि यह यात्रा भले ही बिहार की थी, लेकिन इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय एजेंसियों और धनबल के जरिए लोकतंत्र को कुचलना चाहती है।

वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है, वोट अधिकार यात्रा के समापन पर राहुल गांधी
मल्लिकार्जुन खड़गे

अन्य नेताओं की भी जोरदार उपस्थिति

इस रैली में सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी), डी. राजा (सीपीआई), दीपंकर भट्टाचार्य (सीपीआई-एमएल), एनी राजा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक सुर में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा दिया और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुटता का संकल्प दोहराया।

1300 किलोमीटर, 25 जिले, 16 दिन — यह थी यात्रा की तस्वीर

17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई इस पदयात्रा ने औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, भागलपुर, पूर्णिया, मधुबनी, चंपारण समेत 25 जिलों को पार किया और करीब 1300 किलोमीटर की दूरी तय की। यात्रा का मुख्य उद्देश्य था — मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना।

डाकबंगला चौराहे पर पुलिस की नाकेबंदी से गरमाया माहौल

पटना पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर यात्रा को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया और बैरिकेडिंग कर दी, जिससे यात्रा का रुख बदलना पड़ा। इस कदम को लेकर विपक्ष ने प्रशासन और सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप लगाया।

‘वोट अधिकार यात्रा’ के समापन के साथ ही बिहार से विपक्ष ने 2025 चुनावी समर का बिगुल फूंक दिया है। गांधी मैदान से अंबेडकर पार्क तक की यह यात्रा न केवल एक राजनीतिक प्रदर्शन रही, बल्कि इसे विपक्ष की ओर से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की घोषणा भी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 1 सितंबर 2025 को सोना फिर रिकॉर्ड स्तर पर

आने वाले दिनों में इस यात्रा का राजनीतिक असर बिहार की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर कितना गूंजेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Tags: राहुल गांधीवोट अधिकार यात्रावोट चोरीहाइड्रोजन बम
Previous Post

Gold Price Today: 1 सितंबर 2025 को सोना फिर रिकॉर्ड स्तर पर 

Next Post

सावधान! दिल्ली में अगले 2 घंटों में तेज हवाएं, बिजली और भारी बारिश का अलर्ट जारी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य - Panchayati Times
कृषि समाचार

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य

29 October 2026
MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची - Panchayati Times
भारत

MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची

29 October 2026
PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी - Panchayati Times
पंचायत

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी

28 October 2026
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान - Panchayati Times
बिज़नेस

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान

28 October 2026
Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल - Panchayati Times
पंचायत

Catch the Rain: जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की पहल 

27 October 2026
Atal Vayo Abhyuday Yojana: बुजुर्गों को मिलती हैं कई सुविधाएं, जानें अटल वयो अभ्युदय योजना के फायदे - Panchayati Times
भारत

Atal Vayo Abhyuday Yojana: बुजुर्गों को मिलती हैं कई सुविधाएं, जानें अटल वयो अभ्युदय योजना के फायदे

27 October 2026
Next Post
Caution! Alert issued for strong winds, lightning and heavy rain in Delhi in the next 2 hours

सावधान! दिल्ली में अगले 2 घंटों में तेज हवाएं, बिजली और भारी बारिश का अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (244)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (334)
  • बिज़नेस (311)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,851)
  • मनोरंजन (323)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,168)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य - Panchayati Times

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य

29 October 2026
MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची - Panchayati Times

MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची

29 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved