• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

महिला वनडे वर्ल्ड कप की इनामी राशि में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है, जिसमें दुनिया की टॉप 8 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
1 September 2025
in खेल
0
महिला वनडे वर्ल्ड कप की इनामी राशि में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये - Panchayati Times

महिला वनडे वर्ल्ड कप

Share on FacebookShare on Twitter

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है, जिसमें दुनिया की टॉप 8 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेज़बानी में हो रहे इस टूर्नामेंट को लेकर इस बार सबसे बड़ी चर्चा इसकी रिकॉर्डतोड़ इनामी राशि को लेकर है।

आईसीसी ने हाल ही में इस बार की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी वित्तीय पहल की। 13.88 मिलियन डॉलर (लगभग ₹122 करोड़ रुपये) की कुल इनामी राशि घोषित की गई है, जो 2022 में हुई पिछली प्रतियोगिता की तुलना में करीब 297 प्रतिशत ज्यादा है।

विजेता को मिलेंगे लगभग ₹40 करोड़ रुपये

इस बार की चैंपियन टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग ₹39.55 करोड़ रुपये) की इनामी राशि दी जाएगी। 2022 में यह राशि केवल 1.32 मिलियन डॉलर थी। वहीं उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब ₹19.77 करोड़) दिए जाएंगे, जो पिछली बार की तुलना में 273% अधिक है।

सेमीफाइनलिस्ट और बाकी टीमों को भी बड़ी रकम

  • सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग ₹9.88 करोड़)
  • अंक तालिका में 5वें और 6वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 700,000 डॉलर (करीब ₹6.17 करोड़)
  • 7वें और 8वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 280,000 डॉलर (लगभग ₹2.47 करोड़)
  • हर टीम को 250,000 डॉलर (₹2.20 करोड़) की गारंटी राशि
  • ग्रुप स्टेज में हर जीत पर अतिरिक्त 34,314 डॉलर (करीब ₹30 लाख)

पुरुषों से भी आगे निकली महिला प्रतियोगिता की इनामी राशि

यह पहली बार है जब महिला वनडे वर्ल्ड कप की इनामी राशि ने पुरुषों के वर्ल्ड कप को पीछे छोड़ा है। 2023 में भारत में हुए आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप की कुल पुरस्कार राशि 10 मिलियन डॉलर थी, जबकि महिला टूर्नामेंट में अब यह आंकड़ा 13.88 मिलियन डॉलर हो चुका है।

जय शाह ने कहा – महिला क्रिकेट का सुनहरा दौर शुरू

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इस फैसले को महिला क्रिकेट के लिए “ऐतिहासिक क्षण” बताया। उन्होंने कहा: “यह केवल एक टूर्नामेंट की इनामी राशि नहीं है, बल्कि महिला क्रिकेट को मिलने वाली पहचान का प्रतीक है। अब समय आ गया है कि महिला खिलाड़ियों को भी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर अवसर, सम्मान और पुरस्कार मिले।”

जय शाह ने सभी फैन्स, मीडिया, प्रायोजकों और क्रिकेट बोर्डों से अपील की कि वे महिला क्रिकेट को समर्थन दें और इसे उस स्तर तक पहुंचाएं जिसकी यह हकदार है।

महिला वनडे वर्ल्ड कप की इनामी राशि में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये - Panchayati Times
महिला वनडे वर्ल्ड कप

महिला क्रिकेट की उड़ान को मिलेंगे नए पंख

विश्व कप 2025 के लिए न केवल मैदान की तैयारियां जोरों पर हैं, बल्कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर एक नई ऊंचाई देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। बढ़ी हुई इनामी राशि खिलाड़ियों को पेशेवर रूप से क्रिकेट को चुनने के लिए प्रेरित करेगी और इस खेल को और अधिक प्रतिस्पर्धी व सम्मानजनक बनाएगी।

टूर्नामेंट का शेड्यूल और आयोजन

  • शुरुआत: 30 सितंबर 2025
  • फाइनल मुकाबला: 2 नवंबर 2025
  • आयोजक देश: भारत और श्रीलंका
  • टीमें: 8 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टीमें
  • मैच स्थल: भारत और श्रीलंका के प्रमुख शहरों में स्टेडियमों का चयन जल्द

यह भी पढ़ें: वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है, वोट अधिकार यात्रा के समापन पर राहुल गांधी

महिला क्रिकेट आज इतिहास रच रहा है। आईसीसी का यह फैसला न केवल महिला खिलाड़ियों को आर्थिक मजबूती देगा, बल्कि क्रिकेट की दुनिया में बराबरी का एक नया अध्याय भी लिखेगा। जैसे-जैसे टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है, फैन्स और विश्लेषकों की निगाहें अब मैदान के साथ-साथ इस ऐतिहासिक बदलाव पर भी टिकी होंगी।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ

Tags: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025महिला वनडे वर्ल्ड कपमहिला वनडे वर्ल्ड कप 2025
Previous Post

सावधान! दिल्ली में अगले 2 घंटों में तेज हवाएं, बिजली और भारी बारिश का अलर्ट जारी

Next Post

‘मैं तुम्हें पसंद करता हूं और निकाह करना चाहता हूं’ प्रिंसिपल ने 7वीं की छात्रा को दिया लव लेटर और फिर..

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट 

3 October 2026
सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता - Panchayati Times
खेल

Bodhana Sivanandan: सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता

3 October 2026
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक - Panchayati Times
खेल

Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक

3 October 2026
IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल - Panchayati Times
खेल

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल

1 October 2026
Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज - Panchayati Times
खेल

Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज

28 September 2026
कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा - Panchayati Times
खेल

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा 

25 September 2026
Next Post
'I love you and want to marry you' Principal gives love letter to 7th class student in Aligarh

'मैं तुम्हें पसंद करता हूं और निकाह करना चाहता हूं' प्रिंसिपल ने 7वीं की छात्रा को दिया लव लेटर और फिर..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved