गुरु और शिष्य का रिश्ता हमारे लिए पवित्र माना जाता है। लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो इस पवित्र रिश्ते को बदनाम कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के अलीगढ़ से आया है।
अलीगढ़ के जवां ब्लॉक के तालिवनगर स्थित एक सरकारी स्कूल प्रिंसिपल शकील अहमद को 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है और उनकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 के ट्रेलर पर हुआ खुलासा! कानपुर या मेरठ..कहां होगा लॉन्च?
छात्रा की मां का आरोप
11 साल की छात्रा ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि प्रिंसिपल ने उसे लव लेटर दिया, जिसमें लिखा था कि वह उसे बहुत पसंद करता है और पत्नी बनाना चाहता है। यही नहीं, आरोपी ने किसी को यह बात बताने पर मारने की धमकी भी दी थी, जिससे बच्ची बेहद डरी हुई थी।
धर्म परिवर्तन का दबाव
BSA राकेश कुमार के मुताबिक, प्रिंसिपल न केवल छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था, बल्कि उससे शादी कर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था।
इलाके में रोष
इस घटना से पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।









