Samsung के बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked इवेंट में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। यह आयोजन ऐसे समय हो रहा है जब iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्चिंग भी निकट है, और ऐसे में सैमसंग की इस रणनीति को ऐपल से पहले मार्केट का ध्यान खींचने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए फ्लैगशिप डिवाइसेज़ – Samsung Galaxy S25 FE और Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज़ से पर्दा उठा सकती है।
कब और कहां देखें इवेंट?
यह इवेंट 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। इच्छुक दर्शक इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर यूज़र्स खुद को इवेंट के लिए रजिस्टर भी कर सकते हैं, जिससे उन्हें लेटेस्ट अपडेट्स और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी मिल सके।
Samsung Galaxy S25 FE: फ्लैगशिप फीचर्स के साथ मिड-प्रीमियम दावेदारी
सैमसंग इस इवेंट में Galaxy S25 FE पेश कर सकती है, जो कि S-सीरीज़ का एक किफायती लेकिन पावरफुल वेरिएंट होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में:
- 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा।
- इसमें Exynos 2400e चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देगा।
- रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
- डिवाइस को 4700mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- कीमत की बात करें तो यह फोन लगभग ₹60,000 के आस-पास लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Samsung Galaxy Tab S11 Series: टैबलेट सेगमेंट में भी बड़ी एंट्री
इस इवेंट में सैमसंग की नई टैबलेट सीरीज़ Galaxy Tab S11 और Tab S11 Ultra की भी घोषणा हो सकती है।
Samsung Galaxy Tab S11 में संभावित स्पेसिफिकेशंस:
- 11 इंच का डिस्प्ले
- MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर
- 13MP रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा
- 8,400mAh बैटरी
Galaxy Tab S11 Ultra में संभवत:
- 14.6 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले
- 11,600mAh बैटरी
- अन्य स्पेसिफिकेशंस Tab S11 के समान ही होंगे
यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम, उमर खालिद पर दिया बड़ा फैसला
सैमसंग की रणनीति क्या कहती है?
सैमसंग का यह इवेंट iPhone 17 की लॉन्च से कुछ ही दिन पहले हो रहा है, जिससे यह साफ झलकता है कि कंपनी फ्लैगशिप सेगमेंट में मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। Galaxy S25 FE और Tab S11 सीरीज़ उन यूज़र्स को लक्षित करती है जो प्रीमियम फीचर्स को थोड़े सस्ते दाम में पाना चाहते हैं।








