• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home IFIE

खाद की कमी से किसानों का हाल-बेहाल, 24 घंटे लाइन में लग रही महिलाएं..न खाना..न सुरक्षा की व्यवस्था

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले में खाद की भारी कमी ने किसानों और महिलाओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करहिया मंडी में खाद वितरण की प्रक्रिया पूरी...

Kiran rautela by Kiran rautela
2 September 2025
in IFIE, कृषि समाचार, पंचायत, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
Madhya Pradesh News

Madhya Pradesh News

Share on FacebookShare on Twitter

Rewa News: देश के किसान देश के अन्नदाता होते हैं। लेकिन जब अन्नतादाओं के सामने ही खाद-बीज को लेकर समस्या हो तो ये सभी देशवासियों के लिए चिंता का विषय है। मध्य प्रदेश से ताजा मामला किसानों को लेकर है। 

मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले में खाद की भारी कमी ने किसानों और महिलाओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करहिया मंडी में खाद वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि किसान अपनी बारी पाने के लिए एक दिन पहले से ही लाइन में लगने पर मजबूर हो रहे हैं। कई महिलाएं पूरी रात कतार में खड़ी रहीं, जबकि मंडी परिसर में न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम। 

Farmers are in a bad condition due to shortage of fertilizers in Rewa, Madhya Pradesh, 
Farmers are in a bad condition due to shortage of fertilizers in Rewa, Madhya Pradesh,

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट: शरजील इमाम, उमर खालिद की जमानत याचिकाएं खारिज

खाद वितरण का समय अगले दिन सुबह 11 बजे तय था, लेकिन किसान पिछली रात 10 बजे से ही लाइन में खड़े हो गए। इस दौरान प्रशासन की लापरवाही साफ झलकती रही क्योंकि कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं दिखा। 

Farmers are in a bad condition due to shortage of fertilizers in Rewa, Madhya Pradesh, women are standing in queue for 24 hours
Farmers are in a bad condition due to shortage of fertilizers in Rewa, Madhya Pradesh, 

किसानों को न पानी मिला, न सुरक्षा

लाइन में खड़े किसानों के लिए पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी ढीली रही कि महिलाएं और बच्चे पूरी तरह असुरक्षित रहे। भूखे-प्यासे लोग केवल अपनी मेहनत के सहारे लाइन में टिके रहे।

लूट और हमले की घटनाएं

कतार के दौरान चोरी और जेबकटी की कई घटनाएं सामने आईं। युवा किसान सतेंद्र तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति के तीस हजार रुपये चोरी हो गए, वहीं एक अन्य किसान पर पत्थर फेंककर हमला किया गया। पुलिस मौजूद होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।

Farmers are in a bad condition due to shortage of fertilizers in Rewa, Madhya Pradesh, 
Farmers are in a bad condition due to shortage of fertilizers in Rewa, Madhya Pradesh,

महिला किसानों की व्यथा

महिला किसान निधि शुक्ला ने कहा कि वह बच्चों को लेकर शाम से ही लाइन में खड़ी हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को अभी घर भेजा है ताकि खाना खाकर वापस आ सकें। यहां न पीने का पानी है, न सुरक्षा का प्रबंध।

कालाबाज़ारी का आरोप

किसान विजय तिवारी ने बताया कि वे 22 किलोमीटर दूर से आए हैं। मंडी में खाद की भारी किल्लत है और दुकानदार डीएपी व यूरिया की दोगुनी कीमत वसूल रहे हैं, जिससे गरीब किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

Farmers are in a bad condition due to shortage of fertilizers in Rewa, Madhya Pradesh, 
Farmers are in a bad condition due to shortage of fertilizers in Rewa, Madhya Pradesh,

मेहनत और समय बर्बाद

किसानों का कहना है कि पूरी रात लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही। इस अफरातफरी में उनका कीमती समय और ऊर्जा दोनों बरबाद हो रहे हैं।

प्रशासन पर सवाल

किसानों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत पानी, भोजन और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए। रीवा की यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता और उचित प्रबंधन के बिना किसानों की दिक्कतें कम नहीं हो सकतीं।

Tags: farmers fertilizer crisis newsfarmers fertilizer shortagefertilizer crisis in rewafertilizer import in indiafertilizer line rewafertilizer shortagefertilizer shortage damohfertilizer shortage in indiafertilizer shortage in nepalfertilizer shortage in rewafertilizer shortage indiafertilizer shortage madhya pradeshfertilizer stocks in indiafertilizershortagerewa fertilizer shortagerewa newsurea shortage in indiauriya fertilizers shortageकरहिया मंडीकिसानों को खाद की कमीमध्य प्रदेशरीवा
Previous Post

दिल्ली हाई कोर्ट: शरजील इमाम, उमर खालिद की जमानत याचिकाएं खारिज

Next Post

Apple को टक्कर देने के लिए Samsung लॉन्च करेगी ये मोबाइल

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार
खेल

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका - Panchayati Times
राज्यों से

UPTET Result 2026: 62 हजार से ज्यादा कार्यरत शिक्षक नहीं कर पाए क्वालीफाई, जानें पूरा रिजल्ट और आगे का मौका

27 August 2026
सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान - Panchayati Times
राज्यों से

सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए किया बड़ा ऐलान

26 August 2026
विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन - Panchayati Times
भारत

विवाद के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन

26 August 2026
MCD और दिल्ली सरकार में अफसरशाही हावी, चुने हुए प्रतिनिधि काम कराने के लिए लगा रहे चक्कर: विजय गोयल - Panchayati Times
पंचायत

MCD और दिल्ली सरकार में अफसरशाही हावी, चुने हुए प्रतिनिधि काम कराने के लिए लगा रहे चक्कर: विजय गोयल

25 August 2026
Bihar Panchayat Election Reservation: पटना हाईकोर्ट का आरक्षण पर बड़ा फैसला - Panchayati Times
पंचायत

Bihar Panchayat Election Reservation: पटना हाईकोर्ट का आरक्षण पर बड़ा फैसला

25 August 2026
Next Post
Apple को टक्कर देने के लिए Samsung लॉन्च करेगी ये मोबाइल - Panchayati Times

Apple को टक्कर देने के लिए Samsung लॉन्च करेगी ये मोबाइल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (581)
  • जुर्म (340)
  • दुनिया (351)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (310)
  • बिज़नेस (291)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,796)
  • मनोरंजन (313)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,130)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (198)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता - Panchayati Times

इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता

27 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved