• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

संघ के शताब्दी वर्ष पर पीएम मोदी: संघ को कुचलने के कई प्रयास हुए 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह में भाग लिया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
1 October 2025
in भारत
0
संघ के शताब्दी वर्ष पर पीएम मोदी: संघ को कुचलने के कई प्रयास हुए - Panchayati Times

संघ के शताब्दी वर्ष पर पीएम मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह में भाग लिया और इस अवसर पर एक विशेष डाक टिकट तथा 100 रुपए मूल्य का स्मृति सिक्का जारी किया। यह आयोजन नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने संघ की राष्ट्र निर्माण में भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “आजादी के बाद कई बार संघ को कुचलने के प्रयास किए गए, लेकिन संघ वटवृक्ष की तरह खड़ा रहा। संघ का अस्तित्व किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना का पुनर्जागरण है। यह भारत की हजारों वर्षों पुरानी परंपरा का आधुनिक अवतार है।”

नवरात्रि और विजयादशमी की शुभकामनाएं      

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत नवरात्रि और महानवमी की शुभकामनाओं से की। उन्होंने कहा, “आज देवी सिद्धिदात्री की पूजा का दिन है। कल विजयादशमी का पर्व है, जो अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इसी विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना हुई थी, जो संयोग नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।”

स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह वर्तमान पीढ़ी के स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि उन्हें संघ के शताब्दी वर्ष का साक्षी बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कोरोना महामारी के समय संघ के योगदान को भी याद करते हुए कहा, “जब पूरा देश संकट में था, तब लाखों स्वयंसेवक सेवा कार्यों में जुटे थे। यह संघ की राष्ट्र सेवा की भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।”

संघ के शताब्दी वर्ष पर पीएम मोदी: संघ को कुचलने के कई प्रयास हुए - Panchayati Times
संघ के शताब्दी वर्ष पर पीएम मोदी

डॉ. हेडगेवार को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “परम पूज्य डॉ. हेडगेवार जी के विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके सपनों का भारत आज साकार हो रहा है।”

स्मृति सिक्के और डाक टिकट का विमोचन

सरकार द्वारा जारी किए गए 100 रुपए मूल्य के सिक्के में एक ओर भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अंकित है, जबकि दूसरी ओर सिंह के साथ वरद मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि उकेरी गई है। इसके साथ ही विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया, जो संघ की ऐतिहासिक यात्रा और योगदान को समर्पित है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के क्वेटा में फिदायीन हमला, 10 की मौत, 33 घायल

संघ का 100 सालों का सफर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को नागपुर में हुई थी। तब से लेकर आज तक, संघ ने समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह संस्था आज विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संगठनों में से एक मानी जाती है।

Tags: आरएसएस 100 वर्षडाक टिकट विमोचनडॉ. हेडगेवारनरेंद्र मोदी भाषणपीएम मोदीभारत माताराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघविजयादशमी 2025संघ का योगदानसंघ शताब्दी वर्षस्मृति सिक्का
Previous Post

पाकिस्तान के क्वेटा में फिदायीन हमला, 10 की मौत, 33 घायल

Next Post

दीपिका पादुकोण और फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
दीपिका पादुकोण और फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो - Panchayati Times

दीपिका पादुकोण और फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved