• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

सीएम नीतीश ने कर्मचारियों-पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाया

नीतीश सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि, पर्यटन विकास, और विकास मित्रों के लिए प्रोत्साहन राशि जैसे अहम निर्णय लिए गए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
3 October 2025
in राज्यों से
0
नीतीश कुमार का पता अब यह होगा, छोड़ेंगे सीएम आवास - Panchayati Times

नीतीश कुमार

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले नीतीश सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 129 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इन फैसलों में राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि, हवाई अड्डों के विस्तार, पर्यटन विकास, और विकास मित्रों के लिए प्रोत्साहन राशि जैसे अहम निर्णय शामिल हैं।

महंगाई भत्ता में 3% की बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने चुनाव से पहले कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है। पहले जहां यह दर 55% थी, अब इसे बढ़ाकर 58% कर दिया गया है। यह नई दर 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी और सातवें वेतनमान के तहत वेतन प्राप्त करने वाले सभी कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।

चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने कर्मचारियों-पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाया - Panchayati Times

भागलपुर और सहरसा में हवाई अड्डा विस्तार को मंजूरी

कैबिनेट ने बिहार में हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए दो बड़े निर्णय लिए:

  • भागलपुर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट निर्माण के लिए 931 एकड़ भूमि अधिग्रहण को स्वीकृति मिली है, जिस पर 472 करोड़ 72 लाख रुपये खर्च होंगे।
  • सहरसा हवाई अड्डे के रनवे विस्तार हेतु करीब 12 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण के लिए 147 करोड़ 76 लाख 56 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है।

मोकामा को मिलेगा पर्यटक स्थल का दर्जा

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में, पटना जिले के मोकामा में सांस्कृतिक और धार्मिक सुविधाओं के विकास के लिए पथ निर्माण विभाग की 10 एकड़ 11 डिसमिल भूमि को पर्यटन विभाग को निशुल्क हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी गई है। इससे क्षेत्र में पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

विकास मित्रों को मिलेगा टैबलेट और बढ़ा हुआ भत्ता

महादलित विकास मिशन के अंतर्गत काम कर रहे विकास मित्रों के लिए सरकार ने कई राहत भरे फैसले लिए हैं:

  • 9817 विकास मित्रों को कार्यों में तकनीकी मदद के लिए टैबलेट देने की योजना को मंजूरी मिली है। इसके लिए प्रति व्यक्ति ₹25,000 की दर से कुल 24 करोड़ 54 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • परिवहन और स्टेशनरी भत्ता, जो पहले ₹900 था, अब बढ़ाकर ₹1500 कर दिया गया है। यह वृद्धि 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी। इसके लिए 7 महीनों की अवधि हेतु 27 करोड़ 48 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • विकास मित्रों से जुड़े इन दोनों योजनाओं के लिए कुल ₹52 करोड़ 3 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: पंचायत सहायक को मिलती है इतनी सैलरी, जानें काम और सुविधाएं

चुनाव पूर्व इस अंतिम कैबिनेट बैठक में नीतीश सरकार ने एक ओर जहां सरकारी कर्मियों और विकास मित्रों को राहत दी, वहीं दूसरी ओर इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन विकास को भी गति देने के संकेत दिए हैं। सरकार के इन फैसलों को आगामी चुनाव के मद्देनज़र महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

Tags: बिहारमहंगाई भत्तामुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Previous Post

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक को मिलती है इतनी सैलरी, जानें काम और सुविधाएं

Next Post

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निषाद और सिमरन ने जीता स्वर्ण 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

3 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम - Panchayati Times
पंचायत

Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम

29 September 2026
Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर - Panchayati Times
राज्यों से

Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर

29 September 2026
शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

28 September 2026
UP: 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने कहा- स्मार्ट ग्राम पंचायत के विजन के साथ करें काम - Panchayati Times
पंचायत

UP: 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने कहा- स्मार्ट ग्राम पंचायत के विजन के साथ करें काम

28 September 2026
Next Post
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निषाद और सिमरन ने जीता स्वर्ण - Panchayati Times

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निषाद और सिमरन ने जीता स्वर्ण 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved