• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

Rajasthan Budget 2026: शिक्षा, किसानों और महिला सशक्तिकरण पर बड़ा फोकस 

Rajasthan Budget: राजस्थान की वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 11 फरवरी को विधानसभा में बजट 2026 पेश किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 February 2026
in बिज़नेस, राज्यों से
0
Rajasthan Budget 2026: शिक्षा, किसानों और महिला सशक्तिकरण पर बड़ा फोकस - Panchayati Times

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

Share on FacebookShare on Twitter

Rajasthan Budget: राजस्थान की वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 11 फरवरी को विधानसभा में बजट 2026 पेश किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने इस बजट को ‘समृद्ध राजस्थान, विकसित भारत’ की दिशा में अहम कदम बताया। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा सुधार, किसानों की आय, युवा कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।

Rajasthan Budget 2026: शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार

राज्य सरकार ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्ती दिखाते हुए राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी के गठन की घोषणा की है, जो नेशनल टेस्ट एजेंसी की तर्ज पर कार्य करेगी।

शिक्षा से जुड़े प्रमुख ऐलान:

  • 500 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी; इसके लिए 51.10 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • प्रत्येक जिले में एक व्यावसायिक स्कूल का क्रमोन्नयन।
  • कक्षा 8, 10 और 12 के मेधावी छात्रों को DBT के जरिए 20,000 रुपये तक सहायता।
  • 800 विद्यालयों का चरणबद्ध उन्नयन।
  • 1000 स्कूलों में AI लैब और नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नो हब, इसके लिए 20 करोड़ रुपये।
  • शहीद और पूर्व सैनिकों के बच्चों को 2,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति।
  • सभी सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय निर्माण।
  • स्कूलों के रखरखाव और जीर्णोद्धार पर 950 करोड़ रुपये खर्च।
  • 150 कॉलेजों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र स्थापित होंगे।
Rajasthan Budget 2026: शिक्षा, किसानों और महिला सशक्तिकरण पर बड़ा फोकस - Panchayati Times
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

किसानों के लिए बोनस और खातेदारी अधिकार

राज्य के 75 लाख से अधिक किसानों को 10,900 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

  • MSP पर 150 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।

इसके अलावा डूंगरपुर, बांसवाड़ा समेत आदिवासी क्षेत्रों में राजस्थान ग्राम अधिनियम के तहत आने वाले गांवों के किसानों को राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज न होने की समस्या को दूर किया जाएगा। अधिनियम में संशोधन कर उन्हें खातेदारी अधिकार देने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे वे बैंक ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

महिला सशक्तिकरण और युवा विकास

सरकार ने लखपति दीदी योजना के तहत पात्र महिलाओं को अब 1.5 लाख रुपये तक का ऋण देने की घोषणा की है।

  • महिला सुरक्षा गार्ड और गाइड की नियुक्ति के लिए 10 करोड़ रुपये।
  • 1000 युवाओं को अंग्रेजी, जापानी और कोरियन भाषा में प्रशिक्षण।

पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए पहल

  • जोधपुर में मेजर शैतान सिंह प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा।
  • वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों के बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • झुंझुनू में वार म्यूजियम बनाया जाएगा।

स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा

  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय CPR प्रशिक्षण अनिवार्य होगा।
  • 100 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू।
  • ट्रॉमा सेंटरों के लिए 150 करोड़ रुपये।
  • जेके लोन अस्पताल में 500 बेड का नया आईपीडी टावर।
  • मरीजों के अटेंडेंट के लिए अस्पतालों में विश्रामगृह।

इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी

  • सीकर, झुंझुनू और डीग-भरतपुर में नए एयरपोर्ट के लिए स्टडी।
  • बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को ‘स्टेट अवॉर्ड’।
  • मत्स्य पालन वाले जिलों में सस्ती बिजली की सुविधा।
  • संभाग स्तर पर लोक नृत्य उत्सव का आयोजन।

8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि:

  • 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी।
  • वेतन विसंगतियों और प्रमोशन के मुद्दों का समाधान होगा।
  • विशेष सैलरी अकाउंट पैकेज में डिजिटल बैंकिंग, रियायती दरों पर लोन और बीमा कवर मिलेगा।
  • यह सुविधा 70 वर्ष तक के पेंशनर्स को भी उपलब्ध होगी।
  • अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: ये ट्रेड डील करते हुए आपको शर्म नहीं आई? संसद में राहुल गांधी

Rajasthan Budget 2026 में शिक्षा सुधार, किसानों को राहत, महिला सशक्तिकरण, कर्मचारियों के हित और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर संतुलित फोकस देखने को मिला। सरकार ने इसे दीर्घकालिक विकास और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में मजबूत कदम बताया है। अब नजर इस पर रहेगी कि बजट की घोषणाएं जमीन पर कितनी तेजी से लागू होती हैं।

Tags: Rajasthan BudgetRajasthan Budget 2026उपमुख्यमंत्री दीया कुमारीकिसानमहिला सशक्तिकरणशिक्षा
Previous Post

ये ट्रेड डील करते हुए आपको शर्म नहीं आई? संसद में राहुल गांधी

Next Post

3-4 बार हुई थी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात: हरदीप पुरी

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

RBI Repo Rate Hike: RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा Home Loan; EMI कितनी बढ़ेगी? - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI Repo Rate Hike: RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा Home Loan; EMI कितनी बढ़ेगी?

7 October 2026
त्योहारों से पहले लाखों कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा, VDA में बढ़ोतरी - Panchayati Times
बिज़नेस

त्योहारों से पहले लाखों कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा, VDA में बढ़ोतरी

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

3 October 2026
Gold Silver Price: सोना हुआ महंगा, चांदी के भाव स्थिर; जानें आज का रेट - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Silver Price: सोना हुआ महंगा, चांदी के भाव स्थिर; जानें आज का रेट

1 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
Next Post
भारत में लॉकडाउन लगेगी? सरकार ने दिया जवाब - Panchayati Times

3-4 बार हुई थी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात: हरदीप पुरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,830)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,150)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान - Panchayati Times

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी कागन और केन्सो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज के लिए मिला सम्मान

7 October 2026
Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर - Panchayati Times

Swachhata Hi Seva 2026: पंचायतों से गांवों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश, कचरा प्रबंधन पर भी जोर

7 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved