• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन 

प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 May 2026
in भारत, राज्यों से
0
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन - Panchayati Times

प्रतीक यादव

Share on FacebookShare on Twitter

प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। उनकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है।

प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब 6 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें लीवर और फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें थीं और कई बार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुछ सप्ताह पहले उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान अखिलेश यादव भी उनसे मिलने पहुंचे थे। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था।

देर रात बिगड़ी तबीयत

प्रतीक यादव के परिचित सर्वेश पांडेय के अनुसार, मंगलवार देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस लाया गया।

हालांकि बुधवार सुबह फिर से उनकी स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल पहुंचाया गया। इस बार डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

अखिलेश यादव ने जताया दुख

प्रतीक यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिवार के साथ मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रतीक अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद सजग रहते थे और अपने कारोबार में व्यस्त रहते थे।

अखिलेश ने उन्हें “बहुत अच्छा लड़का” बताते हुए कहा कि वह हमेशा परिवार के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि व्यापार में आने वाले उतार-चढ़ाव का असर कई बार मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है।

परिवार ने दिखाई एकजुटता

अखिलेश यादव ने कहा कि इस मुश्किल समय में पूरा परिवार एकजुट होकर खड़ा है। उन्होंने संकेत दिए कि आगे की कानूनी और अन्य प्रक्रियाएं परिवार की सहमति से तय की जाएंगी।

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। हाल के दिनों में परिवार के भीतर मतभेदों और पारिवारिक तनाव की खबरें भी सामने आई थीं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा बम धमाका, 9 की मौत 

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर मुख्य रूप से अपने व्यवसाय और फिटनेस से जुड़े कामों में सक्रिय थे। उनके निधन से यादव परिवार को बड़ा व्यक्तिगत झटका लगा है।

Tags: अखिलेश यादवअपर्णा यादवप्रतीक यादवमुलायम सिंह यादव
Previous Post

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा बम धमाका, 9 की मौत 

Next Post

Gold-Silver Price Today: सरकार के फैसले के बाद सोना-चांदी में रिकॉर्ड उछाल 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - Panchayati Times
राज्यों से

भवानीपुर चुनाव परिणाम पर कानूनी लड़ाई शुरू, ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

16 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली में बढ़ सकते हैं बिजली बिल, DERC की मंजूरी के बाद गैर-सब्सिडी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
Next Post
सोना-चांदी में बड़ी नरमी: दिल्ली समेत कई शहरों में कीमतें फिसलीं - Panchayati Times

Gold-Silver Price Today: सरकार के फैसले के बाद सोना-चांदी में रिकॉर्ड उछाल 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (266)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,698)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved