• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 25, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

Gold-Silver Price Today: सरकार के फैसले के बाद सोना-चांदी में रिकॉर्ड उछाल 

केंद्र सरकार द्वारा इंपोर्ट टैरिफ 6% से बढ़ाकर 15% किए जाने के बाद देश में सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 May 2026
in बिज़नेस
0
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव - Panchayati Times

Gold Silver Price Today

Share on FacebookShare on Twitter

देश में सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। केंद्र सरकार द्वारा कीमती धातुओं पर इंपोर्ट टैरिफ 6% से बढ़ाकर 15% किए जाने के बाद बाजार में भारी उछाल दर्ज किया गया।

सरकार के इस फैसले का असर घरेलू और वायदा बाजार दोनों में साफ दिखाई दिया। MCX पर सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छू लिए।

MCX पर सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

MCX पर सोने की कीमत बढ़कर 1,62,648 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव उछलकर 2,95,805 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

चांदी में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और इसका जुलाई कॉन्ट्रैक्ट करीब 7.25 प्रतिशत चढ़कर 2,99,283 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया। बाजार में चांदी ने 6 प्रतिशत का अपर सर्किट भी छुआ।

बड़े शहरों में आज सोने का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में भी बड़ा अंतर देखने को मिला।

शहर24 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)22 कैरेट सोना (प्रति ग्राम)
दिल्ली₹16,804₹14,331
मुंबई₹16,789₹15,390
चेन्नई₹15,634₹14,331
कोलकाता₹16,789₹15,390
बेंगलुरु₹16,789₹15,390
केरल₹16,789₹15,390
वडोदरा₹16,794₹15,395
अहमदाबाद₹16,794₹15,395
पुणे₹16,789₹15,390

चांदी ने भी लगाई लंबी छलांग

सरकार के फैसले के बाद रिटेल बाजारों में भी चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया। कई शहरों में चांदी का भाव 3 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गया।

चेन्नई में चांदी की कीमत 3,00,100 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में इसका भाव करीब 2,90,100 रुपये प्रति किलो रहा।

सरकार ने क्यों बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी?

विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार ने यह फैसला देश के बढ़ते व्यापार घाटे और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को कम करने के लिए लिया है।

भारत अपनी जरूरत का अधिकांश सोना और चांदी विदेशों से आयात करता है। इनका भुगतान डॉलर में होता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की महंगी कीमतों की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

सरकार का मानना है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से सोने और चांदी का आयात कम होगा, जिससे डॉलर की निकासी पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी और भारतीय रुपये को भी सहारा मिलेगा।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा गोल्ड इंपोर्ट

वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत का कुल गोल्ड इंपोर्ट लगभग 24 प्रतिशत बढ़कर 71.98 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसके चलते देश का व्यापार घाटा बढ़कर 333.2 अरब डॉलर हो गया, जबकि चालू खाता घाटा GDP के 1.3 प्रतिशत तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन 

इसी आर्थिक दबाव को कम करने के लिए सरकार ने इंपोर्ट टैक्स में बड़ी बढ़ोतरी का कदम उठाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी के दाम में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Tags: gold priceGold Silver Price Todaysilver price
Previous Post

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन 

Next Post

बिहार: सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता (DA) 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट - Panchayati Times
बिज़नेस

Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट

23 July 2026
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव

14 July 2026
बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान - Panchayati Times
बिज़नेस

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान

11 July 2026
Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित - Panchayati Times
बिज़नेस

Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित

10 July 2026
JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ - Panchayati Times
बिज़नेस

JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ

9 July 2026
ITR-5: इनकम टैक्स विभाग ने किया जारी, जानें किन करदाताओं के लिए है जरूरी - Panchayati Times
बिज़नेस

ITR-5: इनकम टैक्स विभाग ने किया जारी, जानें किन करदाताओं के लिए है जरूरी

8 July 2026
Next Post
बढ़ती तेल की कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियां बंपर मुनाफा कमा रही - Panchayati Times

बिहार: सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता (DA) 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (562)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (283)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,759)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (181)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

25 July 2026
सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय - Panchayati Times

सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय

24 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved