• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

बिहार सरकार ने दोगुना किया मुखिया, सरपंचों का मानदेय, आंगनबाड़ी सेविका का भी बढ़ा भत्ता

बिहार सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा फैसला करते हुए ग्राम पंचायतों के मुखिया, सरपंचों सहित कुल छह पदों के प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना कर दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
9 January 2024
in पंचायत, भारत
0
मुखिया, सरपंचों का मानदेय बिहार सरकार ने किया दोगुना

मुखिया, सरपंचों का मानदेय बिहार सरकार ने किया दोगुना

Share on FacebookShare on Twitter
बिहार सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा फैसला करते हुए ग्राम पंचायतों के मुखिया, सरपंचों सहित कुल छह पदों के प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना कर दिया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का भी मानदेय बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 19 प्रस्ताओं पर मुहर लगाई गई।
अब इतना मिलेगा मानदेय
मंत्रिमंडल के निर्णय की जानकारी देते हुए कैबिनेट अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना कर दिया गया है। मुखिया को अब 5,000, उप मुखिया को 2,500, वार्ड सदस्य को 800, सरपंच को 5,000, उप सरपंच को 2500 और पंच को 800 रुपए प्रति माह अब मिलेगा।

माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कुल 19 एजेंडों पर लगी मुहर। ​बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एस. सिद्धार्थ। @BiharCabinet#BiharCabinetDecisions… pic.twitter.com/FRGIgtIUz8

— IPRD Bihar (@IPRDBihar) January 8, 2024

पहले इतना था मानदेय
इससे पहले मुखिया को अब 2500, उप मुखिया को 1200, वार्ड सदस्य को 500, सरपंच को 2500, उप सरपंच को 1200 और पंच को 500 रुपए प्रति माह मानदेय मिलता था।
इतने लोगों को होगा फायदा
बिहार सरकार के इस फैसला से दो लाख 35 हज़ार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को फायदा होगा। इस फैसले से बिहार सरकार के खजाने पर 3 अरब 30 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। आगमी लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का भी बढ़ा भत्ता
बिहार सरकार ने समाज कल्याण विभाग के तहत काम करने वाले आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का भी भत्ता बढ़ाने का निर्णय किया है। कैबिनेट द्वारा आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 और सहायिका का मानदेय 4000 रुपया करने का निर्णय किया गया है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में बीजेपी को 11 सीटें मिलने का अनुमान

पहले इतना मिलता था आंगनबाड़ी सेविका को
इससे पहले आंगनबाड़ी सेविका को 5950 रुपया और आंगनबाड़ी सहायिका को 2975 रुपया महीना मिलता था। सरकार के इस फैसले से 2 लाख 30 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को लाभ होगा।
आपको बताते चलें की पिछले सप्ताह में ग्राम पंचायते और आंगनबाड़ी सेविका के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि मुखिया, सरपंचों, उपसरपंचों एवं ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों का मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि होगी।

1 अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद’ में राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों, सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के… pic.twitter.com/UdHlLGRRaS

— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 7, 2024

Tags: ग्राम पंचायतबिहारमुखियासरपंच
Previous Post

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में बीजेपी को 11 सीटें मिलने का अनुमान

Next Post

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर यूपी में शराब की बिक्री नहीं

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times
कृषि समाचार

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times
जुर्म

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द - Panchayati Times
भारत

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द

5 August 2026
मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल - Panchayati Times
पंचायत

मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल

5 August 2026
संसद से पास हुआ जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, देर से रजिस्ट्रेशन के नियम हुए और सख्त - Panchayati Times
भारत

संसद से पास हुआ जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, देर से रजिस्ट्रेशन के नियम हुए और सख्त

4 August 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 19 साल बाद गुरुग्राम की 436 बीघा से अधिक जमीन पर ग्राम पंचायत का अधिकार बहाल - Panchayati Times
पंचायत

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 19 साल बाद गुरुग्राम की 436 बीघा से अधिक जमीन पर ग्राम पंचायत का अधिकार बहाल

4 August 2026
Next Post
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर यूपी में शराब की बिक्री नहीं

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर यूपी में शराब की बिक्री नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (571)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,775)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,113)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (187)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved