• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 22, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home कृषि समाचार

Khet Bachao Abhiyan 2026: आज से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को मिट्टी और जल संरक्षण की मिलेगी ट्रेनिंग

Khet Bachao Abhiyan Rabi 2026: केंद्र सरकार किसानों को टिकाऊ और कम लागत वाली खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ शुरू करने जा रही है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
22 October 2026
in कृषि समाचार
0
Khet Bachao Abhiyan 2026: आज से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को मिट्टी और जल संरक्षण की मिलेगी ट्रेनिंग - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter
Khet Bachao Abhiyan Rabi 2026: केंद्र सरकार किसानों को टिकाऊ और कम लागत वाली खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ शुरू करने जा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का यह राष्ट्रव्यापी अभियान 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान हरियाणा के करनाल से अभियान का शुभारंभ करेंगे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की सेहत सुधारना, उर्वरकों का संतुलित इस्तेमाल बढ़ाना, जल संरक्षण को प्रोत्साहित करना और किसानों को आधुनिक व पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत देशभर में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसान सम्मेलन, चौपाल और खेतों में व्यावहारिक प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों के इस्तेमाल पर जोर

‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ के तहत किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों और अन्य कृषि सामग्रियों का सही मात्रा में इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य अनावश्यक कृषि लागत को कम करने के साथ मिट्टी के स्वास्थ्य और उत्पादकता को बेहतर बनाना है।

अभियान में हरित अमोनिया और जैविक एवं जैव-आधारित कृषि उत्पादों के उचित इस्तेमाल के बारे में भी जागरूकता फैलाई जाएगी। किसानों को प्राकृतिक खेती, एकीकृत कृषि प्रणाली और पुनरुत्पादक कृषि यानी रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर की बेहतर पद्धतियों से परिचित कराया जाएगा।

दलहन-तिलहन की खेती और फसल विविधीकरण को मिलेगा बढ़ावा

अभियान के दौरान किसानों को पारंपरिक फसल चक्र पर निर्भरता कम करने और उपयुक्त फसलों व किस्मों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। तिलहन और दलहन की खेती को बढ़ावा देने के साथ बागवानी मिशनों के जरिए फसल विविधीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

धान की कटाई के बाद खाली रह जाने वाले खेतों का बेहतर इस्तेमाल करना भी अभियान का अहम हिस्सा है। इसके लिए किसानों को मिश्रित खेती, उपयुक्त फसलों के चयन और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पराली प्रबंधन से लेकर जल संरक्षण तक पर फोकस

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत फसल अवशेष प्रबंधन, एकीकृत कीट प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और जलवायु-अनुकूल खेती जैसे विषयों पर विशेष जोर रहेगा। किसानों को फसल अवशेषों के बेहतर प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के तरीके बताए जाएंगे।

इसके अलावा जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण को प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि में पानी के कुशल इस्तेमाल और संसाधनों की बचत करने वाली तकनीकों को अपनाने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया जाएगा।

अभियान में कृषि मशीनीकरण और नई तकनीकों का खेतों में प्रदर्शन भी किया जाएगा, ताकि किसान इन तरीकों को व्यावहारिक रूप से समझ सकें और अपनी खेती में उनका उपयोग कर सकें।

किसान आईडी, फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड पर भी जागरूकता

इस अभियान का उद्देश्य केवल खेती की तकनीकों तक सीमित नहीं है। इसके तहत किसानों को सरकारी योजनाओं और कृषि से जुड़े अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी।

  • किसान आईडी: किसानों को किसान पहचान पत्र बनवाने में सहायता दी जाएगी।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल बीमा के लाभ और प्रक्रिया के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी।
  • किसान क्रेडिट कार्ड: योजना का दायरा बढ़ाने और किसानों तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर जोर रहेगा।
  • व्यापार समझौते: किसानों को व्यापार समझौतों से मिलने वाले संभावित लाभों और अवसरों के बारे में बताया जाएगा।
  • बीज वितरण: बेहतर कृषि उत्पादन के लिए बीजों की उपलब्धता और वितरण से जुड़े प्रयासों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा।

गांव से राज्य स्तर तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें किसान सम्मेलन, किसान चौपाल, प्रशिक्षण सत्र और खेतों में व्यावहारिक प्रदर्शन शामिल होंगे।

इसके क्रियान्वयन में राज्य कृषि विभागों, कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संस्थानों, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसियों (ATMA) की भागीदारी होगी।

कृषि वैज्ञानिकों, किसान उत्पादक संगठनों (FPO), सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और प्रगतिशील किसानों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। स्थानीय भाषाओं में प्रचार सामग्री के अलावा रेडियो, दूरदर्शन और सोशल मीडिया के जरिए किसानों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी।

एक करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के इस अभियान के तहत करीब एक करोड़ प्रतिभागियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्रों और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसियों को शामिल करते हुए कुल 4,150 टीमें बनाई जाएंगी।

अभियान में 12,000 से अधिक वैज्ञानिकों और एटीएमए कर्मचारियों के योगदान देने की उम्मीद है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग राज्य सरकारों, आईसीएआर संस्थानों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ मिलकर अभियान के क्रियान्वयन और नियमित निगरानी पर काम करेगा।

टिकाऊ खेती और किसानों की समृद्धि पर सरकार का जोर

‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ के जरिए सरकार मिट्टी और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के साथ खेती को अधिक कुशल, किफायती और जलवायु के अनुकूल बनाने पर ध्यान दे रही है। बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाने और किसानों की भागीदारी बढ़ाने के जरिए कृषि क्षेत्र की दीर्घकालिक स्थिरता मजबूत करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें: बिहार के वित्तरहित शिक्षकों को राहत, अब सीधे बैंक खाते में आएगा अनुदान

सरकार को उम्मीद है कि अभियान के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती, संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी, जिससे उनकी दीर्घकालिक समृद्धि और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकेगी।

Tags: Khet Bachao Abhiyan 2026Khet Bachao Abhiyan Rabiकिसान योजना 2026कृषि मंत्रालयखेत बचाओ अभियानजल संरक्षणप्राकृतिक खेतीफसल विविधीकरणमिट्टी स्वास्थ्यशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

बिहार के वित्तरहित शिक्षकों को राहत, अब सीधे बैंक खाते में आएगा अनुदान; BSEB ने शुरू किया भुगतान

Next Post

‘30 साल तक नहीं बनेगी आपकी सरकार’, राहुल गांधी और विपक्ष पर गृह मंत्री का तीखा हमला

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Khet Bachao Abhiyan 2026: आज से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को मिट्टी और जल संरक्षण की मिलेगी ट्रेनिंग - Panchayati Times
कृषि समाचार

Agri Welfare Portal: अब मोबाइल पर मिलेगी किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी 

19 October 2026
MP Bhavantar Yojana 2026: सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी - Panchayati Times
कृषि समाचार

MP Bhavantar Yojana 2026: सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

17 October 2026
Diwali से पहले किसानों के खाते में आएंगे ₹5,000 - Panchayati Times
कृषि समाचार

Diwali से पहले किसानों के खाते में आएंगे ₹5,000 

14 October 2026
कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन - Panchayati Times
कृषि समाचार

कपास और सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

14 October 2026
PM Kusum Yojana: किसानों को सोलर पंप पर मिल सकती है 60% तक सब्सिडी - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Kusum Yojana: किसानों को सोलर पंप पर मिल सकती है 60% तक सब्सिडी 

13 October 2026
PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

3 October 2026
Next Post
‘30 साल तक नहीं बनेगी आपकी सरकार’, राहुल गांधी और विपक्ष पर गृह मंत्री का तीखा हमला - Panchayati Times

‘30 साल तक नहीं बनेगी आपकी सरकार’, राहुल गांधी और विपक्ष पर गृह मंत्री का तीखा हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (238)
  • खेल (597)
  • जुर्म (348)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (303)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,841)
  • मनोरंजन (321)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,159)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

‘30 साल तक नहीं बनेगी आपकी सरकार’, राहुल गांधी और विपक्ष पर गृह मंत्री का तीखा हमला - Panchayati Times

‘30 साल तक नहीं बनेगी आपकी सरकार’, राहुल गांधी और विपक्ष पर गृह मंत्री का तीखा हमला

22 October 2026
Khet Bachao Abhiyan 2026: आज से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को मिट्टी और जल संरक्षण की मिलेगी ट्रेनिंग - Panchayati Times

Khet Bachao Abhiyan 2026: आज से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को मिट्टी और जल संरक्षण की मिलेगी ट्रेनिंग

22 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved