• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दिया जवाब, पीएम ने नेहरू पर लगाया था भारतीयों को आलसी कहने का आरोप

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंडित नेहरू पर भारतीयों को आलसी बताने के आरोप का जवाब दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 February 2024
in भारत
0
Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जवाब

Share on FacebookShare on Twitter

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंडित नेहरू पर भारतीयों को आलसी बताने के आरोप का जवाब दिया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम को लोकसभा में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक भाषण को कोट करते हुए यह आरोप लगाया था कि पंडित नेहरू भारतीयों को आलसी मानते थें।

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने कहा है की भारतीय चेतना के अभिभावक पंडित नेहरू क्या भारतीयों को आलसी मानते थे? कल लोकतंत्र के मंदिर संसद में प्रधानमंत्री मोदी जी ने ठीक यही आरोप पं नेहरू पर लगाया। क्या इसमें जरा सी भी सच्चाई है?

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कुछ भी सोचने से पहले पं नेहरू का वह भाषण पढ़ और सुन लीजिए। यहीं से मोदी जी कोट कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नेहरू ने 15 अगस्त, 1959 को अपने भाषण में क्या कहा था ?

“जब तक हिंदुस्तान के लाखों गांव नहीं जागते, आगे नहीं बढ़ते तो सिर्फ बड़े शहर हिंदुस्तान को नहीं आगे ले जाएंगे। वे बढ़ेंगे अपनी कोशिश से, अपनी हिम्मत से, अपने ऊपर भरोसा करके। हमारे लोग अपने ऊपर भरोसा करना भूलकर समझते हैं कि और लोग मदद करें। मैं चाहता हूं कि लोग बागडोर अपने हाथों में लें।… तरक्की नापने का एक ही गज है कि कैसे हिंदुस्तान के 40 करोड़ आगे बढ़ते हैं… कौम अपनी मेहनत से बढ़ती है। जो मुल्क खुशहाल हैं वे अपनी मेहनत और अक्ल से आगे बढ़े हैं।… हमारे हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आमतौर से नहीं हुई है… हम भी मेहनत और अक्ल से बढ़ सकते हैं।… इंसान की मेहनत से सारी दुनिया की दौलत पैदा होती है। जमीन पर किसान काम करता है, या कारखाने में कारीगर, उनसे काम चलता है। कुछ बड़े अफसर दफ्तर में बैठकर दौलत पैदा नहीं करते। दौलत मेहनतकश लोगों की मेहनत से पैदा होती है। तो हमें अपनी मेहनत को बढ़ाना है।”

आजादी के बाद हमारे करोड़ों लोगों के सामने पेट भरने की चुनौती थी। अंग्रेजों की गुलामी, लूट और शोषण ने देश को खोखला कर दिया था। अकाल और भुखमरी से लाखों मौतें होती थीं। ऐसे मुल्क का प्रधानमंत्री अपनी जनता से कहे कि हमें अपने पैरों पर खड़ा होना है, जीतोड़ मेहनत करनी है, विकसित मुल्कों का मुकाबला करना है। क्या यह गुनाह है? नये-नये आजाद हुए मुल्क का प्रधानमंत्री अपनी जनता को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करे तो क्या यह जनता का अपमान है?

देश के पहले प्रधानमंत्री के भाषण की कुछ पंक्तियां लेकर गलत तरीके से पेश करना शर्मनाक तो है ही, इससे ये भी पता चलता है कि हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण के ऐतिहासिक संघर्षों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी जी, भाजपा और आरएसएस के मन में कितनी कटुता भरी है।

भारतीय चेतना के अभिभावक पंडित नेहरू क्या भारतीयों को आलसी मानते थे?

कल लोकतंत्र के मंदिर संसद में प्रधानमंत्री मोदी जी ने ठीक यही आरोप पं नेहरू पर लगाया।

क्या इसमें जरा सी भी सच्चाई है?

कुछ भी सोचने से पहले पं नेहरू का वह भाषण पढ़ और सुन लीजिए। यहीं से मोदी जी कोट कर रहे… pic.twitter.com/C0ECaSupn0

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 6, 2024

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने India Energy Week के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया

पीएम के पद को शोभा देता है ?

बात सिर्फ इतनी नहीं है कि वो किसी एक लाइन/वक्तव्य/कार्यक्रम/निर्णय को विकृत करके पेश करेंगे और हम उसकी सफाई देंगे। बात ये है कि सत्ता और देश की मीडिया के शीर्ष पर बैठे मोदी जी जब ऐसी हरकत करते हैं – क्या यह उनको, उनके पद की गरिमा को शोभा देता है? या उनसे ये उम्मीद करना बेमानी है?

Tags: पंडित जवाहरलाल नेहरूप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रियंका गांधी
Previous Post

Congress Protest: जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी कर्नाटक कांग्रेस सरकार, सीएम सिद्धारमैया ने की ये बड़ी मांग

Next Post

राज्यसभा में खड़गे पर पीएम मोदी का तंज, ‘ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा’

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

गांधी मंडेला फाउंडेशन ने गांधी जयंती पर ‘एक पेड़, शांति के नाम’ पहल के तहत किया वृक्षारोपण - Panchayati Times
भारत

गांधी मंडेला फाउंडेशन ने गांधी जयंती पर ‘एक पेड़, शांति के नाम’ पहल के तहत किया वृक्षारोपण

2 October 2026
Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ - Panchayati Times
पंचायत

Special Gram Sabha 2026: 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभा, ‘सबकी योजना, सबका विकास’ का शुभारंभ

1 October 2026
Railway Ticket Checking Rule: 1 अक्टूबर से सफर में Original ID रखना जरूरी, जानें कौन-कौन से पहचान पत्र मान्य - Panchayati Times
भारत

Railway Ticket Checking Rule: 1 अक्टूबर से सफर में Original ID रखना जरूरी, जानें कौन-कौन से पहचान पत्र मान्य

29 September 2026
SIR विवाद पर BJP-Congress आमने-सामने, स्मृति ईरानी ने पूछा- डुप्लीकेट नाम क्यों चाहिए? - Panchayati Times
भारत

SIR विवाद पर BJP-Congress आमने-सामने, स्मृति ईरानी ने पूछा- डुप्लीकेट नाम क्यों चाहिए?

29 September 2026
FCRA रिश्वत मामला: गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप - Panchayati Times
जुर्म

FCRA रिश्वत मामला: गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

29 September 2026
TMC के नाम-चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, EC को तय समय में करना होगा फैसला - Panchayati Times
भारत

TMC के नाम-चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, EC को तय समय में करना होगा फैसला

28 September 2026
Next Post
राज्यसभा में खड़गे पर पीएम मोदी का तंज

राज्यसभा में खड़गे पर पीएम मोदी का तंज, 'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (587)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (324)
  • बिज़नेस (295)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,824)
  • मनोरंजन (317)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,149)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (202)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

गांधी मंडेला फाउंडेशन ने गांधी जयंती पर ‘एक पेड़, शांति के नाम’ पहल के तहत किया वृक्षारोपण - Panchayati Times

गांधी मंडेला फाउंडेशन ने गांधी जयंती पर ‘एक पेड़, शांति के नाम’ पहल के तहत किया वृक्षारोपण

2 October 2026
IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल - Panchayati Times

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल

1 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved