• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 26, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home कृषि समाचार

किसान आंदोलन: पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय ने प्रदर्शनकारी किसान की मौत की न्यायिक जांच का आदेश दिया

किसान आंदोलन के दौरान पंजाब और हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले प्रदर्शनकारी किसान शुभकरण सिंह की मौत की न्यायिक जांच का आदेश पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
7 March 2024
in कृषि समाचार, भारत
0
उच्च न्यायालय ने किसान की मौत की न्यायिक जांच का आदेश दिया

उच्च न्यायालय ने किसान की मौत की न्यायिक जांच का आदेश दिया

Share on FacebookShare on Twitter

किसान आंदोलन के दौरान पंजाब और हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले प्रदर्शनकारी किसान शुभकरण सिंह की मौत की न्यायिक जांच का आदेश पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने दिया है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (एसीजे) जीएस संधवालिया और न्यायमूर्ति लपीता बनर्जी ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “स्पष्ट कारणों से” पंजाब या हरियाणा को प्रदर्शन किसान की मौत की जाँच नहीं सौंपी जा सकती है। कोर्ट ने एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसमें एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय का न्यायाधीश और एडीजीपी रैंक के दो अधिकारी, एक हरियाणा के और एक पंजाब के शामिल होंगे।

कोर्ट ने बच्चों के इस्तेमाल पर याचिकाकर्ता को आड़े-हाथों लिया

पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय ने दोनों राज्य सरकारों को आज शाम 4 बजे तक एडीजीपी अधिकारी के नाम देने का निर्देश दिया है। जब हरियाणा सरकार द्वारा प्रदर्शन की जगहों की तस्वीरें दिखाईं गई तो एसीजे संधावालिया ने याचिकाकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “बच्चों को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, यह बिल्कुल शर्मनाक है!..यह एक दुखद स्थिति है, जिन बच्चों को स्कूल में पढ़ना चाहिए उन्हें दिखाया जाता है कि उन्हें क्या नहीं करना चाहिए…यह एक युद्ध जैसी स्थिति थी।”

#FarmersProtest pic.twitter.com/aQ1ThT4b1V

— Live Law (@LiveLawIndia) March 7, 2024

एफआईआर दर्ज करने में देरी पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

उच्च न्यायालय ने हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गोलियां, रबर बुलेट का इस्तेमाल किये जाने पर हरियाणा सरकार को पूरा विवरण देने को कहा है। कोर्ट ने राज्यों द्वारा दायर हलफनामे पर गौर करते हुए स्पष्ट रूप से माना है कि अत्यधिक पुलिस बल के कारन मौत हुई है। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रदर्शनकारी की मौत पर एफआईआर दर्ज करने में देरी के लिए पंजाब पुलिस की खिंचाई की। आपको बताते चलें कि घटना 21 फरवरी को हुई थी और पंजाब पुलिस ने एफआईआर 28 फरवरी को दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: किसानों को मिला नाना पाटेकर का समर्थन; कहा – तय करो किसकी सरकार लानी है

किसान लगभग 25 दिनों से फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने एवं अन्य मांग कर रहे हैं।

Previous Post

धारा 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में भाग लेंगे पीएम मोदी 

Next Post

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं के लिए पांच बड़ी घोषणा की

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी - Panchayati Times
जुर्म

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी

26 November 2026
जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर - Panchayati Times
भारत

जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर

26 November 2026
Cow Insurance Scheme: गाय-भैंस का बीमा कराने पर मिलेगी 85% तक सब्सिडी, जानें आवेदन और क्लेम की पूरी प्रक्रिया - Panchayati Times
कृषि समाचार

Cow Insurance Scheme: गाय-भैंस का बीमा कराने पर मिलेगी 85% तक सब्सिडी, जानें आवेदन और क्लेम की पूरी प्रक्रिया

25 November 2026
पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, सीएम इस दल से होगा - Panchayati Times
खेल

पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, सीएम इस दल से होगा

24 November 2026
भारत-जापान रचनात्मक साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा, IICT और वाकॉम इंडिया ने IFFI 2026 में किया समझौता - Panchayati Times
नई तकनीकी

भारत-जापान रचनात्मक साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा, IICT और वाकॉम इंडिया ने IFFI 2026 में किया समझौता

23 November 2026
भारत-नेपाल के बीच 8 अहम समझौते, पीएम मोदी ने नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की सहायता देने का किया ऐलान - Panchayati Times
दुनिया

भारत-नेपाल के बीच 8 अहम समझौते, पीएम मोदी ने नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की सहायता देने का किया ऐलान

23 November 2026
Next Post
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए क्या कहा? - Panchayati Times

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं के लिए पांच बड़ी घोषणा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (248)
  • खेल (610)
  • जुर्म (351)
  • दुनिया (363)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (143)
  • पंचायत (336)
  • बिज़नेस (313)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,867)
  • मनोरंजन (328)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (209)
  • स्वास्थ्य (102)

Recent News

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी - Panchayati Times

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी

26 November 2026
जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर - Panchayati Times

जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर

26 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved