• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार से बढ़ा कर 13 हजार रूपए होगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार से बढ़ा कर 13 हजार रूपए होगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Gautam Rishi by Gautam Rishi
12 June 2023
in भारत
1
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रूपए से बढ़ा कर 13 हजार रूपए किया जाएगा। मानदेय में इंसेंटिव के रूप में 1000 रूपए की वृद्धि प्रतिवर्ष की जाएगी। आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का 1000 रूपए प्रति माह अलग से प्राप्त होगा। मिनी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय भी 6 हजार 500 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है। आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त होने पर एकमुश्त एक लाख 25 हजार रूपए और सहायिकाओं को एक लाख रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे। आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। सहायिका से आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को शासकीय कर्मचारी की तरह सुविधा होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह घोषणा आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के भेल दशहरा मैदान में हुए सम्मेलन में की। मुख्यमंत्री भारतीय मजदूर संघ तथा मध्य प्रदेश आँगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

आंगनबाड़ी की बहनें पूरी निष्ठा के साथ शासन की योजनाओं को घर-घर पहुँचाने के लिए दिन-रात परिश्रम करती हैं। मैं उनके समर्पण को प्रणाम करता हूँ।

आज भोपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में बहनों से संवाद किया। pic.twitter.com/cCmCjS7AU3

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 11, 2023

योजनाओं के क्रियान्वयन में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भूमिका सराहनीय है। लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के‍क्रियान्वयन में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लागू करवाने में आँगनवाड़ी की बहनों ने कठिन परिश्रम किया है, जो अभिनन्दनीय है। बहनों ने कम समय में दिन-रात एक कर एक करोड़ 25 लाख पंजीयन कराए, यह बड़ी उपलब्धि है। कुपोषण कम करने के लिए आँगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के सतत प्रयास जारी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और उनके द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों का सदैव सम्मान किया है और समय -समय पर मानदेय में वृद्धि की है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति की एक महत्वपूर्ण कड़ी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मेरे अंतर्मन से ‍निकली योजना है। भारत में प्राचीनकाल में महिलाओं का बहुत सम्मान था, परंतु देश के गुलाम होने के बाद महिलाओं के साथ अन्याय हुआ। ऐतिहासिक कारणों के परिणामस्वरूप घरों में भी महिलाएँ दोयम दर्जे के व्यवहार की शिकार हुईं। अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए भी बहने दूसरों पर निर्भर थीं। उनकी स्थिति में सुधार के लिए ही प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना, अन्य प्रोत्साहन गतिविधियाँ और महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएँ क्रियान्वित की गईं। लाड़ली बहना योजना भी इस सामाजिक क्रांति की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ और मध्यप्रदेश आँगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

Previous Post

मुंबई के ठाणे में लड़का 10 वीं में 35% नंबर लाया, माँ बाप ने टॉपर जैसा जश्न मनाया

Next Post

दुनिया की तुलना में हर हफ्ते 5 घंटे ज्यादा संगीत सुन रहे हैं भारतीय

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
Next Post
दुनिया की तुलना में हर हफ्ते 5 घंटे ज्यादा संगीत सुन रहे हैं भारतीय

दुनिया की तुलना में हर हफ्ते 5 घंटे ज्यादा संगीत सुन रहे हैं भारतीय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved