• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ

कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। गौरव वल्लभ, हाथ का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल हुए।

Kiran rautela by Kiran rautela
4 April 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, लोकसभा चुनाव 2024
0
gaurav vallabh joined bjp

gaurav vallabh joined bjp

Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है और प्रचार भी जोरों पर है। इस बीच नेताओं की दलबदली भी जारी है। पिछले कई दिनों से कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Loksabha Chunav 2024: ‘हाथ’ का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए मुक्केबाज विजेंदर सिंह, सदस्यता के बाद कह दी ये बात

कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ बीजेपी दफ्तर पहुंच गए हैं. इसी तरह बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी कल बीजेपी दफ्तर पहुंचे.#GouravVallabh #BJP #PanchayatiTimes pic.twitter.com/p91YpO6qWa

— Panchayati Times (@panchayati_pt) April 4, 2024

खबर है कि आज कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। गौरव वल्लभ, हाथ का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल हुए।

#WATCH दिल्ली: भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/a6hCrtxtE9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2024

कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद वो भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा का दामन थाम लिया। इस्तीफे के बाद गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन में आगे बढ़ रही है और मुझे वहां असहजता महसूस हो रही थी।
मैं सनातन विरोधी नारे भी नहीं लगा सकता। इसलिए मैंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद गौरव वल्लभ ने कहा, “मैंने सुबह एक पत्र सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर डाला…उस पत्र में मैंने अपने दिल की सारी व्यथाएं लिख दीं…मेरा शुरू से यह दृष्टिकोण रहा है कि भगवान श्री राम का मंदिर बने, न्योता मिले और कांग्रेस ने न्योते को अस्वीकार कर दिया, मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता…गठबंधन के नेताओं ने सनातन पर प्रश्न उठाए, कांग्रेस द्वारा उसका जवाब क्यों नहीं दिया गया?…मैं आज भाजपा में शामिल हुआ और मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी योग्यता, ज्ञान का प्रयोग भारत को आगे ले जाने में करूंगा…”

#WATCH भाजपा में शामिल होने के बाद गौरव वल्लभ ने कहा, "मैंने सुबह एक पत्र सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर डाला...उस पत्र में मैंने अपने दिल की सारी व्यथाएं लिख दीं...मेरा शुरू से यह दृष्टिकोण रहा है कि भगवान श्री राम का मंदिर बने, न्योता मिले और कांग्रेस ने न्योते को… https://t.co/Zh0f88O9Ed pic.twitter.com/k5MOMZFebk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2024

ये है गौरव वल्लभ का राजनीतिक करियर

कांग्रेस के पूर्व नेता गौरव वल्लभ का राजनीतिक करियर 2019 में शुरू हुआ था। जब उन्होंने पहली बार जमशेदपुर ईस्ट, झारखंड से सीएम रघुबर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा था। फिर उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान उदयपुर से अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि दोनों में ही गौरव को हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी बुधवार को भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

vijendra singh joins bjp
vijendra singh joins bjp

विजेंदर सिंह को सदस्यता दिलाते समय भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए विजेंदर सिंह भाजपा से जुड़े हैं। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं विजेंदर सिंह ने कहा- ये मेरे लिए घरवापसी है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। जब से देश में भाजपा की सरकार आई है देश-विदेश में खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ा है। मैं पहले वाला विजेंदर ही हूं जो सही को सही और गलत को गलत कहता है।

2019 में लोकसभा चुनाव से पहले विजेंदर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें कांग्रेस ने साउथ दिल्ली से टिकट दिया था। हालांकि वो भाजपा के रमेश बिधूड़ी से चुनाव हार गए थे।

 

Tags: कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ भाजपा में शामिललोकसभा चुनाव 2024
Previous Post

Ballistic missile: DRDO ने रात में किया ‘अग्नि-प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल’ का परीक्षण, क्यों कहा जा इसे नेक्स्ट जेनरेशन की मिसाइल?

Next Post

बिहार में एक ही मंच पर दिखे PM Modi और नीतीश कुमार, पीएम बोले-‘आटे के लिए तरस रहा देश भी पहले हमला करता था’

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
Next Post
Prime Minister Narendra Modi public rally in Jamui, Bihar

बिहार में एक ही मंच पर दिखे PM Modi और नीतीश कुमार, पीएम बोले-'आटे के लिए तरस रहा देश भी पहले हमला करता था'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved