• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

दिल्ली के इतिहास में सबसे अधिक तापमान 52.3 डिग्री दर्ज किया गया, मौसम का मिजाज भी बदला

इतिहास में पहली बार दिल्ली में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। यह तापमान दिल्ली के मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 May 2024
in भारत
0
दिल्ली के इतिहास में सबसे अधिक तापमान 52.3 डिग्री दर्ज किया गया, मौसम का मिजाज भी बदला

दिल्ली के इतिहास में सबसे अधिक तापमान 52.3 डिग्री दर्ज किया गया, मौसम का मिजाज भी बदला

Share on FacebookShare on Twitter

इतिहास में पहली बार दिल्ली में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। यह तापमान दिल्ली के मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ भारत में आज का दिन सबसे गर्म है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी हुई है जिसके कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत उत्तर भारत गर्मी से बेहाल है।

दिल्ली में प्रचंड गर्मी को देखते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बड़ा फैसला लिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आदेश दिया है कि मजदूर दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक मजदूरों को काम से छुट्टी मिलेगी। इसके साथ हीं उन्होंने कहा कि इस राहत के बदले कोई भी सैलरी नहीं काटा जाएगा। उन्हें पूरी मजदूरी मिलेगी। कार्यस्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी रखने का आदेश दिया है। वहीं बस स्टैंडों पर पानी का घड़ा भी रखने को कहा है।

केजरीवाल सरकार में जल मंत्री आतिशी ने लोगों से पानी न बर्बाद करने की अपील की

केजरीवाल सरकार में जल मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की पानी की सप्लाई यमुना से आती है। मई की शुरुआत से हरियाणा दिल्ली को हमारे हिस्से का पानी नहीं दे रही। 1 मई को वज़ीराबाद का पानी का स्तर 674.5 फुट था, जो आज गिर कर 669.8 फुट हो गया है। इस कारण से दिल्ली में जगह जगह पानी की क़िल्लत हो रही है।

आतिशी ने कहा कि कुछ इलाक़ों में बिलकुल पानी नहीं आ रहा। इसलिए हमें पानी की सप्लाई को युक्तिसंगत करना होगा। जिन इलाक़ों में दिन में दो बार पानी आता है, उसे घटा कर एक बार किया जाएगा। सब से आग्रह है कि मुश्किल के वक्त में सहयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पानी का बहुत ध्यान से इस्तेमाल करें। बिलकुल भी पानी बर्बाद ना होने दें।

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला

मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। नजफगढ़, पालम, आयानगर में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ हीं सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर (UP) के कुछ स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता वाली बारिश और 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी।

#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बादल और हल्की बूंदा-बांदी के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। वीडियो कोपरनिकस मार्ग से है। pic.twitter.com/gqUM2TviNr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024

Tags: दिल्ली
Previous Post

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने लाहौर घोषणापत्र से पीछे हटने की बात मानी, क्या था लाहौर घोषणापत्र में?

Next Post

गोल्ड स्मगलिंग में पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को बताया शशि थरूर का सहायक

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
Next Post
बैंक लॉकर में कितना सोना रखा जा सकता है? जानें RBI के नियम - Panchayati Times

गोल्ड स्मगलिंग में पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को बताया शशि थरूर का सहायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved