• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

मोदी 3.O कैबिनेट में किस जाति/वर्ग और राज्यों से कितने मंत्री बनाए गए?

मोदी 3.O: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ 9 जून को ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिसमें से 30 कैबिनेट मंत्री की, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री की शपथ ली।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
10 June 2024
in भारत, लोकसभा चुनाव 2024
0
मोदी कैबिनेट में किस जाति और राज्यों से कितने मंत्री बनाए गए

मोदी कैबिनेट में किस जाति और राज्यों से कितने मंत्री बनाए गए

Share on FacebookShare on Twitter

मोदी 3.O: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ 9 जून को ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिसमें से 30 कैबिनेट मंत्री की, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री की शपथ ली। नरेंद्र मोदी के इस कैबिनेट में जातीय समीकरण और राज्यों के राजनीति का ध्यान भी रखा गया है।

मोदी मंत्रिमंडल में सबसे अधिक अन्य पिछड़ा आयोग (ओबीसी) से आने वाले 27 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) वर्ग से दो मंत्री बनाए गए हैं। बीजेपी का कोर वोटर जो सामान्य वर्ग से आता है उसको भी बड़ी हिस्सेदारी मिली है। सामान्य वर्ग से 28 मंत्री बनाए गए हैं। अनुसूचित जाति (एससी) से दस और अनुसूचित जनजाति से पांच मंत्री बने गए हैं।

𝐌𝐨𝐝𝐢 𝟑.𝟎 pic.twitter.com/4NYJefkpmp

— BJP (@BJP4India) June 9, 2024

सामान्य वर्ग में किस जाति को कितना मंत्री पद मिला

मोदी 3.O मंत्रिमडल में सामान्य वर्ग से 28 मंत्री बनाए गए हैं। जिसमें से सबसे अधिक ब्राह्मण आठ, राजपूत तीन, भूमिहार, जाट, मराठा, वोक्कालिगा से दो-दो मंत्री बनाए गए हैं।

अन्य जातियों की बात करें तो कर्णाटक की लिंगायत समाज, निषाद, लोध एवं महादलित वर्ग से एक मंत्री बनाया गया है। बंगाल की मतुआ समाज, गुर्जर, खटीक, बनिया वर्ग से भी एक – एक मंत्री बनाया गया है। यादव समाज से दो मंत्री बनाया गया है।

किस राज्य को कितना मंत्री पद मिला

मोदी 3.O के मंत्रिमंडल में राज्यों के राजनीति का ध्यान भी रखा गया है। लोकसभा की सबसे अधिक सीट वाला राज्य उत्तर प्रदेश से 10 मंत्री बनाए गए हैं। इन मंत्रियों में राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, कमलेश पासवान, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, कीर्तिवर्धन सिंह के साथ ही आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी और अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल का नाम शामिल है।

मंत्रिपद पाने में बिहार दूसरे नंबर पर है। बिहार से कुल आठ मंत्री बनाया गया है। इसमें बीजेपी से गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और राजभूषण चौधरी, जेडीयू कोटे से ललन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर, लोजपा (रामविलास पासवान) कोटे से चिराग पासवान और हम पार्टी के कोटे से जीतनराम मांझी को मंत्री बनाया गया है।

महाराष्ट्र से 6 और गुजरात से चार मंत्री बनाए गए

48 लोकसभा सीट वाले महाराष्ट्र से 6 मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने वालों में बीजेपी से नितिन गडकरी, पियूष गोयल, मुरलीधर मोहोल और रक्षा खडसे, शिवसेना से प्रताप राव जाधव और आरपीआई (ए) से रामदास अठावले का नाम शामिल है। 26 लोकसभा सीट वाला गुजरात से चार मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री बनने वालों में अमित शाह, सीआर पाटिल, मनसुख मंडाविया, निमुबेन बम्भानिया का नाम शामिल है।

मध्य प्रदेश से पांच और राजस्थान से चार मंत्री बनाए गए

मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा की सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। यहां से बीजेपी ने पांच मंत्री बनाए हैं। मंत्री बनने वालों में शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उइके और वीरेंद्र कुमार का नाम शामिल है। वहीं राजस्थान से चार मंत्री बनने वालों में गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और भूपेंद्र यादव के साथ ही जाट चेहरे भगीरथ चौधरी का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ तीसरी बार ली

कर्नाटक से चार, ओडिशा-हरियाणा से तीन-तीन मंत्री बनाए गए

कर्नाटक से चार मंत्री बनाए गए। इसमें बीजेपी से तीन प्रह्लाद जोशी, शोभा करांदलाजे, वी सोमन्ना और जेडीएस से एक एचडी कुमारस्वामी को मंत्री बनाया गया है। ओडिशा से धर्मेंद्र प्रधान, जुएल ओराम और अश्विनी वैष्णव, हरियाणा से पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर को मंत्रिमडल में शामिल किया गया है।

पश्चिम बंगाल, असम और तेलंगाना से दो-दो और आंध्र प्रदेश से तीन मंत्री बनाए गए

मोदी 3.O मंत्रिमंडल में पश्चिम बंगाल से शांतनु ठाकुर और सुकान्त मजूमदार, असम से सर्बानंद सोनोवाल और पबित्र मार्गेरिटा, तेलंगाना से जी किशन रेड्डी और बंदी संजय और आंध्र प्रदेश से बीजेपी के राजू श्रीनिवास वर्मा और टीडीपी के डॉक्टर चंद्रशेखर पेमासानी,राममोहन नायडू मंत्री बने हैं।

केरल में पहली बार कमल खिलाने वाले सुरेश गोपी के साथ जॉर्ज कूरियन, झारखंड से अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ, पंजाब से रवनीत सिंह बिट्टू और हरदीप सिंह पुरी को मंत्रिमंडल में जगह मिली।

इन राज्यों को मिला एक-एक मंत्री पद

मोदी 3.O मंत्रिमडल में छत्तीसगढ़ से तोखन साहू, तमिलनाडु से एल मुरुगन, गोवा से श्रीपद नाइक, उत्तराखंड से अजय टम्टा, अरुणाचल प्रदेश से किरेन रिजिजू, हिमाचल प्रदेश से जेपी नड्डा, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और जम्मू कश्मीर से जीतेन्द्र सिंह को मंत्री बनाया गया।

आधी आबादी महिलाओं को मोदी मंत्रिमंडल में कितनी जगह मिली

मोदी मंत्रिमंडल में आधी आबादी महिलाओं को सात मंत्रीपद मिली है। महिला वर्ग पीएम मोदी के साइलेंट वोटबैंक के रूप में उभरी है। मोदी सरकार में महिला मंत्री बनने वालों में निर्मला सीतारमण और अनुप्रिया पटेल के साथ ही अन्नपूर्णा देवी, शोभा करंदलाजे,रक्षा खडसे, सावित्री ठाकुर और निमुबेन बमभानिया का नाम शामिल है।

Tags: मोदी कैबिनेट
Previous Post

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ तीसरी बार ली

Next Post

पीएम के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय पर यौन शोषण का आरोप

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times
भारत

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला - Panchayati Times
भारत

अब हर कोई नहीं खरीद पाएगा कफ सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

16 June 2026
Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख - Panchayati Times
भारत

Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख 

13 June 2026
असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में वायुसेना के AN-32 विमान क्रैश में पांच जवान शहीद

13 June 2026
पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित - Panchayati Times
भारत

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

13 June 2026
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश - Panchayati Times
भारत

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

13 June 2026
Next Post
पीएम के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस का बड़ा आरोप

पीएम के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय पर यौन शोषण का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (550)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (267)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,699)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर - Panchayati Times

Namo Cities: बसेंगे 4 नए स्मार्ट शहर, बदलेगी दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved